20,000 रूपये से कम कीमत वाले बेस्ट लुकिंग फ़ोन [जून 2017]

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपनी रोज़ की जिंदगी में हम अनेक स्मार्टफोन्स को देखते, परखते हैं; जिसके बाद हमारी पसंद उस फोन पर आकर ठहरती है, जो देखने में अच्छा और इस्तेमाल करने में आसान हो। हालांकि कुछ लोगों की प्राथमिकता अच्छे चिपसेट वाले फोन्स के लिए भी हो सकती है। (Read in English)

स्मार्टफोन कैसा दिखता है और कितनी सहजता से उसका उपयोग किया जा सकता है, ये वह पैमाने हैं जो किसी फोन को खरीदने के फैसले में हमारी प्राथमिकता में रहते हैं।
हालंकि फोन की डिज़ाइन और लुक को पसंद या नापसंद करना उपभोक्ताओं के व्यक्तिगत मूल्यांकन पर निर्भर करता है; फिर भी हम आपके लिए शानदार दिखने वाले फोन्स की एक सूची लेकर आये हैं, जो कि 20,000 रूपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं। बेहतरीन लुक वाले फोन्स की सूची में हमने कुछ मानक तय किये हैं, जिनके आधार पर हमने फोन्स को इस सूची में जोड़ा है।

-फोन की प्लास्टिक/मेटल बॉडी विशेष महत्व नहीं रखती
-2.5D ग्लास जरूर एक विशेष खूबी है जिससे फोन अच्छा दिखता है
-फोन की अलग/ख़ास डिज़ाइन भी ध्यान देने योग्य है
-फोन की हैंडलिंग और सहज इस्तेमाल को भी इस सूची में प्रमुखता दी गई है

तो आइये जानते हैं, कौन से हैं वे फोन जो इस बजट में सबसे बेहतरीन दिखते हैं

नोकिया 6 (Nokia 6)

हाल ही में लॉन्च हुआ नोकिया 6 शायद फुल मैटल बॉडी वाला एकमात्र फोन है, जिसे आप 15,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। एल्यूमिनियम 6000 की एक शीट सीएनसी और सैंडब्लास्ट जैसी प्रक्रियाओं से गुज़ार कर नोकिया 6 को आकर दिया गया है, जो किनारों पर बेहद शार्प है और दिखने में बेहद शानदार लगता है। इसके फ्रंट में दिया गया इसमें 2.5 डी ग्लास और अच्छी तरह से अनुकूलित स्टॉक एंड्रॉइड नोगाट इसकी खूबियों को और बढ़ाता है।

न्यूबिया Z11 मिनी एस (Nubia Z11 Mini S)


अगर आपको फोन्स में मैटल बॉडी पसंद है, तो न्यूबिया Z11 मिनी एस आपके लिए एक अच्छा फ़ोन है जिसे आप 20,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। इसके फ्रंट में, 2.5D ग्लास है और होम बटन पर लाल रंग की लाइट लगी हुई है, जो इसे आकर्षक बनाती है । वहीं पीछे की ओर घुमावदार किनारे, यू आकार का एंटीना बैंड और सैंडब्लैटेड मैटल की डिजाइनिंग की गयी है जिसके साथ एक लाल रंग की गोल किनारी वाला कैमरा दिया गया है। यह फोन आपके लिए परफेक्ट है, और क्यों कि यह कॉम्पैक्ट फोन है इसलिए इसकी हैंडलिंग में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती।

न्यूबिया Z11 मिनी एस से संबंधित सभी जानकारियां और न्यूनतम मूल्य

मोटो जी 5 प्लस(Moto G5 Plus)

मोटो जी का यह संस्करण अपनी फोटोज से ज्यादा हकीकत में अच्छा दिखता है, यहां हम इसके प्लस संस्करणों के बारे में बात कर रहे हैं (बेस मोटो जी 5 इतने अच्छे लुक वाल फ़ोन नहीं है)। इस फोन की खूबियों में एक नेविगेशन बटन, फ्रंट फिंगरप्रिंट सेंसर, सहज आकृति और सूक्ष्म बनावट शामिल है, मोटोरोला ने इस फोन में एल्यूमीनियम बैक के साथ किनारों पर प्लास्टिक-मैटल फिनिश दी है। सरल स्टॉक एंड्रॉइड अनुभव और एक अच्छा कैमरा बोनस के तौर पर इस फ़ोन का हिस्सा है।

मोटो जी 5 प्लस से संबंधित सभी जानकारियां और न्यूनतम मूल्य

वीवो वी 5एस (Vivo V5s)

विवो वी 5एस एक स्लिम प्लास्टिक फोन है जिसमें सामने की ओर 2.5D ग्लास है। पीछे की तरफ मैटल फिनिश के साथ यू-आकार का एंटीना बैंड है, जो आईफोन के लेटेस्ट हैंडसेट्स की तर्ज पर प्रयोग किया गया है, और फोन की खूबसूरती बढ़ाता है।
फोन स्लिम और अच्छी तरह से संतुलित वजन वाला है, जिसमें एक बढ़िया 20MP सेल्फी कैमरा है। वीवो के अन्य फोन्स की तरह, वी 5 में भी एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्क्रीन है इसके अलावा विवो एक अच्छी क्वालिटी वाला बैक कवर भी देता है।

वीवो वी 5 एस से संबंधित सभी जानकारियां और न्यूनतम मूल्य

असूस जेनफोन 3 (Asus Zenfone 3)

img_4336

ज़ेनफोन 3 उन कुछ फोन्स में से एक है जो 20,000 रुपये से कम कीमत में ग्लास और मैटल की डिज़ाइन में आते है। असूस का यह फोन सामने और पीछे दोनों तरफ 2.5D गोरिल्ला ग्लास का उपयोग कर बनाया गया है, जिसे बैक साइड पर एक चमकदार सर्कल पैटर्न से सजाया गया है। काले रंग में यह फोन सबसे शानदार प्रतीत होता है।
यह फोन इस बजट के सर्वश्रेष्ठ कैमरा वाले फोन्स में से एक है जो आउटडोर लाइट में शानदार वीडियोस भी रिकॉर्ड कर सकता है।

असूस जेनफोन 3 से संबंधित सभी जानकारियां और न्यूनतम मूल्य

आईफोन एसई (iPhone SE)

एप्पल आईफोन एसई एक बढ़िया डिज़ाइन विकल्प है, और हाल ही में इसकी कीमत में हुई कटौती के बाद यह आपको 20,000 रूपये से कम कीमत में मिल जाएगा, अगर आप अल्ट्रा कॉम्पैक्ट और एंड्रॉइड फ्री फ़ोन चाहते हैं तो यह एक बढ़िया विकल्प है।

मैट फिनिश्ड किनारों वाला यह फ़ोन आईफोन 5 एस की तरह ही दिखता है, जो कि इस बजट में उपलब्ध अन्य एंड्रॉइड फोन से अलग अनुभव प्रदान कराता है। इसमें आईफोन 6 एस वाला ही कैमरा सेंसर दिया गया है, हम आपको इसके 32 जीबी संस्करण को खरीदने की सलाह देंगे।

आईफोन एसई (32 जीबी) से संबंधित सभी जानकारियां और न्यूनतम मूल्य

सैमसंग गैलेक्सी ए7/ए5(2016) Samsung Galaxy A7/A5 (2016)

सैमसंग गैलेक्सी ए7(2016) और गैलेक्सी ए5(2016) आज की तारीख में थोड़े पुराने फ़ोन हैं, लेकिन सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिये आज भी अच्छे विकल्प हैं। अगर आप फोन को दुकान से खरीदने में विश्वास करते हैं और आपको सैमसंग पे के साथ अच्छी क्वालिटी की AMOLED डिस्प्ले वाले टियर -1 ब्रांडेड फोन चाहिए, तो आप सैमसंग ए-सीरीज के इन फोनों पर भी विचार कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए 7 (2016) से संबंधित सभी जानकारियां और न्यूनतम मूल्य

Last updated on : 15 June 2017

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

Imageसबसे ज्यादा रेडिएशन निकालने वाली डिवाइस में पहले नंबर पर है Xiaomi; जाने पूरी रिपोर्ट

भारत में आए दिन नए स्मार्टफोन लॉन्च होते रहते हैं। ग्राहकों में बजट स्मार्टफोनों की काफी डिमांड है और ऐसे में जब भी ग्राहक कोई नया बजट फोन खरीदता हैं तो उसका ध्यान केवल हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और फीचर पर जाता है। लेकिन इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि फोन से निकलने वाला …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.