बेस्ट Airtel प्रीपेड प्लान जो 2GB डेली डाटा के साथ आते हैं, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

अगर आप भी Airtel प्रीपेड प्लान उपयोगकर्ता हैं, तो 2GB डेली डाटा के साथ चुनिए यहां से अपने लिए बेस्ट Airtel प्रीपेड प्लान।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में हर घर में स्मार्टफोन हैं और  अगर स्मार्टफोन है, तो ज़ाहिर है कि उसमें इंटरनेट तो सबको चाहिए, खासकर 4G आने के बाद से। तो सभी को बेहतर और सस्ते दामों में हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ आने वाले टैरिफ प्लान चाहिए। हमारे देश में बहुत अधिक मात्रा में लोग एयरटेल का उपयोग करते हैं और उनमें से ज़्यादातर प्रीपेड प्लान लेने वाले हैं। और इन्हीं के लिए आज हम यहां बताने वाले हैं कि 2GB हाई-स्पीड डाटा के साथ Airtel के बेस्ट प्रीपेड प्लान कौन से हैं ? तो अगर आप भी Airtel प्रीपेड प्लान उपयोगकर्ता हैं, तो 2GB डेली डाटा के साथ चुनिए यहां से अपने लिए बेस्ट Airtel प्रीपेड प्लान। 

2GB डेली डाटा के साथ बेस्ट Airtel प्रीपेड प्लान (Best Airtel prepaid plans with 2GB daily data)

319 रूपए का प्लान 

ये एक मंथली यानि मासिक प्रीपेड प्लान है, जिसकी अवधि 28 दिनों की है। इसमें भी 2GB डाटा रोज़, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज़ मिलते हैं। लेकिन इसमें मनोरंजन के लिए किसी ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं है।  

359 रूपए का एयरटेल प्रीपेड प्लान 

इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है, लेकिन इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेली डाटा के साथ Amazon Prime Video मोबाइल एडिशन प्लान और Airtel Xtreme का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मुफ्त में मिलता है। 

549 रूपए का Airtel प्रीपेड प्लान 

इस 2GB डेली डाटा Airtel प्रीपेड प्लान में भी रोज़ हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ असीमित कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन 56 दिनों के लिए मिलते हैं। इसमें आप इन 56 दिनों में Airtel Xtreme का मोबाइल पैक मुफ्त में पा सकेंगे।  

839 रूपए का प्लान 

एयरटेल का ये प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ  आता है। इस प्लान में 2GB हाई स्पीड डाटा प्रतिदिन मिलता है। साथ ही रोज़ 100 SMS, और अनलिमिटेड कॉलिंग भी इसमें शामिल है। इतना ही नहीं, आप इस प्लान के साथ तीन महीने तक के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल प्लान का सब्क्रिप्शन भी मुफ्त में पा सकते हैं। 

2999 रूपए का प्लान (Airtel का 2GB डेली डाटा के साथ सालाना प्रीपेड प्लान)

अगर आपको डेली डाटा के साथ कोई अच्छा साल भर का प्लान चाहिए, तो 2999 रूपए का ये Airtel का इयरली प्रीपेड प्लान है। इसमें  डेली डाटा के साथ, अनलिमिटेड कॉल और मैसेज भी आपको 365 दिनों की अवधि के लिए मिलेंगे। अगर आप महीने के हिसाब से देखेंगे, तो ये आपको 250 रूपए महीने में पड़ता है। अगर साल भर के लिए लेना है, तो ये बेस्ट Airtel प्रीपेड प्लान है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Imageवोडाफोन-आईडिया, एयरटेल के इन प्लानों के साथ पाएं फ्री Amazon Prime मेम्बरशिप और भाग लें 23 जुलाई से होने वाली Amazon Prime Day Sale 2022 में

Amazon Prime Day Sale 2022 23 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2022 तक चलेगी। ये सेल केवल Amazon के पेड यानि प्राइम मेम्बरों के लिए ही होगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, घर के सामान, इत्यादि पर कई आकर्षक ऑफर प्राइम मेम्बरों को मिलेंगे। जैसे कि हमने कहा अगर किसी के पास ये मेम्बरशिप नहीं है, तो …

ImageAirtel इस समय दे रहा है भारत में ये बेस्ट टैरिफ प्लान

इस समय देश में तीन ही मुख्य टेलीकॉम ऑपरेटर मौजूद हैं, जिनमें Jio, Airtel और Vi शामिल हैं। इनमें से जहां Jio यूज़र बहुत ज़्यादा हैं, वहीँ बहुत अधिक मात्रा में लोग Airtel का भी इस्तेमाल करते हैं और उन्हीं के लिए हमने यहां एयरटेल के सभी टैरिफ प्लानों की एक सूची तैयार की है, …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

Imageभारत की 6 जगहें, जहां रात में सिर्फ आसमान नहीं, पूरी कायनात आपकी आंखों के सामने उतर आती है (अपना बेस्ट कैमरा फोन यहां ले जाना न भूलें)

Best Stargazing Places in India – हम सब भागते हैं। ट्रैफिक, नोटिफिकेशन, डेडलाइन, और एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन। थक-हारकर जब मन थोड़ा सुकून ढूंढने का करता है तो हम पहाड़ों की तरफ निकल पड़ते हैं। लेकिन हममें से ज़्यादातर लोग एक चीज़ चूक जाते हैं, जो असल में सबसे बड़ा सुकून देती है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.