17000 से कम कीमत में 5G फोन्स, हाई स्पीड इंटरनेट के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या आप भी एक अच्छा और किफायती 5G स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं? और आपका बजट 17000 रूपये या उससे कम का है, तो इस बजट में बाजार में कुछ शानदार 5G फोन्स उपलब्ध हैं, जिनमें आपको एक रिलायबल परफॉरमेंस के साथ अच्छे फीचर्स मिल जाएंगे। इस लेख में हमनें 17000 से कम कीमत में 5G फोन्स की जानकारी दी है, जिनके फीचर्स के साथ कीमत भी उपलब्ध है।

ये पढ़े: Nothing 3(a) सीरीज भारत में होगी मैन्युफैक्चर, कीमत में ग्राहकों को हो सकता है लाभ?

17000 से कम कीमत में 5G फोन्स

Samsung Galaxy M35 5G

Samsung Galaxy M35 5G

यदि आप बेस्ट 5G स्मार्टफोन अंडर 17000 सर्च कर रहे हो, तो ये फोन आपकी लिस्ट में फिट बैठता है। इस फोन में 6.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1000 nits की HBM ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Samsung Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 6 GB RAM के साथ 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये Android 14 पर रन होता है। ये फोन फिलहाल Amazon पर 16,199 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

Realme P1 5G

Realme P1 5G

इस फोन की कीमत 13,760 रूपये है, इस कीमत में आपको 6GB+128GB वेरिएंट मिलेगा। फोन 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Mediatek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है, और ये Android 14 पर रन होता है।

फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, और ये 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Motorola Moto G64 5G

Motorola Moto G64 5G

17000 से कम कीमत पर ये भी एक अच्छा फोन साबित हो सकता है, जिसमें 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR 10 और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Mediatek Dimensity 7025 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये 6000 mAh बैटरी के साथ आता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत  15,999 रूपये है, इस कीमत में इसका 12GB+256GB वेरिएंट मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 13 5G

Xiaomi Redmi Note 13 5G

ये भी एक शानदार फोन है, जो फिलहाल Amazon पर 14,895 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाती है।

इसका 8GB+256GB वेरिएंट 15,999 रुपए के उपलब्ध है। इसमें 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन में 5000 mAh बैटरी का उपयोग किया गया है, और ये 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

आप OnePlus का ये 5G फोन भी ट्राई कर सकते हैं। इस फोन में 6.72 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 680 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट दिया गया है, और इस कीमत में आपको इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

फोन में 108 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है, और ये 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत 15,826 रुपए है।

तो ये थे कुछ खास 17000 रुपए से कम कीमत वाले 5G फोन्स जिन्हें आप खरीद सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है, कि ऑफर्स के आधार पर इनकी कीमत में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है, और ऊपर बताई गई कीमत में आप इनमें से किसी फोन को खरीदना चाहते हैं, तो देरी न करें।

ये पढ़ें: Jio AirFiber Vs Airtel AirFiber: किसमें मिलेगी किफायती कीमत पर ज्यादा सुविधाएं?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.