Nothing 3(a) सीरीज भारत में होगी मैन्युफैक्चर, कीमत में ग्राहकों को हो सकता है लाभ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार जल्द ही Nothing Phone 3(a) भारत में एंट्री लेने वाला है, और सबसे मजेदार बात ये है, कि इस सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग भी अब भारत में ही हो रही है। फोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाने वाला है, लेकिन इस बीच इस खबर के सामने आने से ग्राहकों को ये उम्मीद है, कि फोन की कीमत में फर्क देखने को मिल सकता है। आगे इससे संबंधित सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Jio AirFiber Vs Airtel AirFiber: किसमें मिलेगी किफायती कीमत पर ज्यादा सुविधाएं?

Nothing Phone 3(a) सीरीज भारत में होगी मैन्युफैक्चर

हाल ही में लन्दन की इस टेक कंपनी ने प्रेस रिलीज के माध्यम से ये घोषणा की है, कि अब कंपनी अपने Nothing Phone 3(a) सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करेगी। इससे भारत की अर्थव्यवस्था में भी एक अच्छा योगदान होगा साथ ही देश में कहीं न कहीं कुछ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Nothing Phone 3(a) manufacturing plant

कंपनी की इस नीति से सबसे ज्यादा लाभ देश की महिलाओं को होने वाला है, क्योंकि चेन्नई में इसका कारखाना स्थापित है, जहां 500 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं, और मजे की बात ये है, कि उनमें 95% महिलाएं हैं।

इस घोषणा को ऐसे समय पर किया गया है, जब कंपनी भारत में तेजी से आगे बढ़ रही है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मंथली इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार पिछले साल 2024 में कंपनी ने देश के स्मार्टफोन बाज़ार में 577% साल-दर-साल वृद्धि की है, जिसका मुख्य श्रेय Nothing Phone 2a और इसकी सब ब्रांड “CMF by Nothing” को जाता है।

कीमत में हो सकता है ग्राहकों को लाभ

यदि इस सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग भारत में हो रही है, तो इसका लाभ सरकार के साथ साथ ग्राहकों को भी मिल सकता है। हालांकि, कंपनी द्वारा इससे संबंधित आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन देश में ही किसी प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग होती है, तो कहीं न कहीं उसकी कीमत में अंतर देखने को मिलता है, और अन्य प्रोडक्ट्स की तुलना में वो कम कीमत पर पेश किया जाता है। अब देखना ये है, कि इस सीरीज की कीमत पर इस नीति से ग्राहकों को कितना लाभ होता है?

कंपनी देश में अपना वर्चस्व बनाने में लगी हुई है, अब तक देश में इसके 300 मल्टी-ब्रांड सर्विस सेंटर और 7,000 स्टोर्स खुल चुके हैं। इस सीरीज को लन्दन में डिजाइन किया गया था , लेकिन इसका निर्माण भारत में होगा। आगे देखते है, इससे देश और ग्राहकों को क्या लाभ मिलता है।

ये पढ़ें: Zero Click Hack: पता भी नहीं चलेगा और फोन हैक हो जायेगा, ऐसे करें बचाव नहीं तो अकाउंट हो जाएगा साफ

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.