ASUS Zenbook S 14 प्री बुकिंग शुरू हुई, 25 सितम्बर को इन शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च होगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ASUS का ASUS Zenbook S 14 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है, कंपनी ने हाल ही में इससे सम्बंधित घोषणा की थी और अब कंपनी द्वारा ASUS Zenbook S 14 प्री बुकिंग की सुविधा को भी शुरू कर दिया है। ये लैपटॉप एल्युमीनियम ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया जायेगा, और इसमें 2,715 CNC-machined vents का भी उपयोग किया गया है। आगे जानते हैं, इसके कीमत और फीचर्स के बारे में।

ये पढ़े: Amazon Great Indian Festival Sale में ये फ़ोन मिलेंगे 15,000 रूपए से कम कीमत पर

ASUS Zenbook S 14 कीमत और उपलब्धता

इस लैपटॉप को 25 सितम्बर को भारत में लॉन्च किया जायेगा। इसके 32GB + 1TB वैरिएंट की कीमत भारत में 1,49,990 रूपए है, और ये Zumaia Gray कलर में उपलब्ध होगा। लैपटॉप की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है, और इसे आप ASUS Exclusive Store, ASUS eShop, Amazon.in, और Flipkart से बुक कर सकते हैं।

24 सितम्बर से पहले ASUS Zenbook S 14 प्री बुकिंग करने पर ग्राहकों को कंपनी की तरफ से मात्र 1 रुपये में 17,389 रूपए के फायदे मिलने वाले हैं, और इसके अतिरिक्त 3 साल का डैमेज प्रोटेक्शन, 2 साल का वारंटी एक्सटेंशन, और ब्रांडेड इअरबड्स भी मुफ्त मिलेंगे।

ASUS Zenbook S 14 फीचर्स

इस लैपटॉप में 14.0 इंच का 3K रिसोल्यूशन वाला OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 nits की HDR ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसका अस्पेक्ट रेश्यो 16:10 होगा, और backlit chiclet कीबोर्ड के साथ पेश किया जायेगा। 47 NPU TOPS तक की AI परफॉरमेंस देने के लिए लैपटॉप Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और इसमें Intel Arc Graphics का उपयोग किया गया है।

लैपटॉप में 32GB की LPDDR5X RAM और 1TB M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज का उपयोग किया गया है। इसमें 72Wh की बैटरी मिलने वाली है, जो सिर्फ 30 मिनट में ही 0-50% तक चार्ज हो सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 (802.11be), Bluetooth 5.4, 1x USB 3.2 Gen 2 Type-A (up to 10Gbps), 2x Thunderbolt 4 (up to 40Gbps), और 1x HDMI 2.1 TMDS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

इन सब के अतिरिक्त इसमें 3.5mm का कॉम्बो ऑडियो जैक, built-in array microphone, IR फंक्शनलिटी के साथ FHD कैमरा, ASUS’s Copilot+ PC फीचर्स, और Harman Kardon के चार स्पीकर्स सिस्टम को शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Honor 200 Lite 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageAsus Zenbook Duo लैपटॉप हुए ड्यूल डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Asus India ने आज इंडियन मार्किट में दो नए लैपटॉप को लांच किया है जो प्रीमियम प्राइस और प्रीमियम फीचर कॉम्बिनेशन के साथ बाज़ार में उतारा गया है। नए लैपटॉप Zenbook Duo 14 और Zenbook Pro Duo 15 OLED को पेश किया है। इस लैपटॉप में जो खास है वो इसकी ड्यूल डिस्प्ले है। यहाँ …

ImageNothing Phone (2) आज होगा लॉन्च, लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर बिक्री तक सब जानें यहां

Nothing लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को अपना नया Nothing Phone (2) भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन Nothing Phone (1) की सफलता के बाद उसका सक्सेसर होगा, जिसमें दमदार प्रोसेसर के साथ शानदार फीचर होंगे। कंपनी अपने नए फोन को भी ट्रांसपेरेंट लुक में उतारेगी, जिसके बारे में हम आपको …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.