Home न्यू लांच Apple TV 4K भारत में 14,900 रूपए की कीमत पर लॉन्च हुआ

Apple TV 4K भारत में 14,900 रूपए की कीमत पर लॉन्च हुआ

0

Apple ने Apple TV 4K की नयी जनरेशन लॉन्च की है। ये भारत के साथ विश्व स्तर पर भी लॉन्च हुआ है। 2021 में आये Apple TV 4K को A12 Bionic चिप के साथ रिलीज़ किया गया था, जबकि Apple TV 4K 2022 को A15 Bionic चिप, डॉल्बी विज़न और HDR10+ सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। ये पहले से तेज़ और स्मूथ परफॉरमेंस देगा और साथ ही इसमें आपको मनोरंजन के भी और कई विकल्प मिलेंगे।

Apple TV 4K की भारत में क्या कीमत है ?

Apple TV 4K Wi-Fi की कीमत 14,900 रूपए है और इसमें 64GB स्टोरेज मिलती है। वहीँ Apple TV 4K (Wi-Fi + Ethernet) की कीमत भारत में 16,900 रूपए है, लेकिन साथ ही इसमें स्टोरेज भी 128GB दी गयी है।

आप इसे Apple.com या फिर किसी Apple ऑथोराइज़ स्टोर या विक्रेता से 4 नवंबर 2022 से खरीद सकते हैं।

Apple TV 4K 2022 स्पेसिफिकेशन

Apple के अनुसार नए चिपसेट के साथ आने वाला ये नया Apple TV 4K 2022 ,अपने प्रेडेसर से 50% तेज़ परफॉर्म करता है और इसका GPU परफॉरमेंस भी 2021 के Apple TV 4K से 30% बेहतर है।

इसके अलावा इसमें आपको और बेहतर विज़ुअल क्वॉलिटी के मिलेगी। ये नया डिवाइस Apple tvOS 16 सॉफ्टवेयर के साथ काम करेगा, जिसमें आपको कई नए फ़ीचर, सीरी अपडेट, वॉइस कंट्रोल इत्यादि फ़ीचर मिलेंगे।

साथ ही जैसे यहां बेहतर वीडियो क्वॉलिटी के लिए HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट मिलते हैं। वैसे ही ऑडियो क्वॉलिटी को बेहतर करने के लिए भी यहां Dolby Atmos, Dolby Digital 7.1 या 5.1 सपोर्ट दिए गए हैं।

Apple TV 4K के साथ टच सेंसरों वाला Siri (सीरी) रिमोट कंट्रोल भी आपको मिलेगा। रिमोट के साथ साथ आप इसे अन्य Apple के डिवाइस जैसे AirPods या फ़ोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। AirPods पहने हुए आप इसे हैंड्स-फ्री भी ‘Hey Siri’ कहकर कुछ सर्च या प्ले करने को कह सकते हैं। Siri में भी यहां काफी सुधार किये गए हैं और अब ये अलग अलग यूज़र की आवाज़ को आसानी से पहचान सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version