हर बार की तरह, Apple ने इस बार भी iPhone 15 सीरीज़ के लॉन्च होते ही कुछ स्मार्टफोन बंद करने का निर्णय लिया है। Apple ने 12 सितम्बर, 2023 को iPhone 15 सीरीज़ में चार फ़ोन iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोनों के लॉन्च होते ही, कंपनी ने iPhone 13 और iPhone 14 की कीमतों को सीधे 10,000 रुपए घटा दिया है और चार iPhones को बंद करने की घोषणा की है।
ये पढ़ें: iPhone 15 सीरीज़ लॉन्च हुई, USB टाइप-सी पोर्ट, टाइटेनियम फ्रेम समेत मिलेंगे कई अपग्रेड
iPhones 15 सीरीज़ के बाद ये iPhones होंगे बंद
iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max – iPhone 14 सीरीज़ के इन दोनों Pro मॉडलों को कंपनी बंद करेगी। इनकी कीमत फिलहाल 1,29,900 रुपए से 1,89,900 रुपए तक है। इन दोनों स्मार्टफोनों को बंद करने का मुख्य कारण ये भी हो सकता है कि इनमें A16 चिपसेट, डायनामिक आइलैंड जैसे फ़ीचर ही अहम हैं और अब ये फ़ीचर iPhone 15 और 15 Plus में इनसे कम दामों में उपलब्ध होंगे।
iPhone 13 Mini – हालांकि iPhone 13 Mini एक कॉम्पैक्ट या छोटा फ़ोन है और कुछ लोगों को ये ख़ास अपने साइज़ की वजह से ही पसंद है। इसकी कीमत 64,900 रुपए है, लेकिन कंपनी इसे कम डिमांड होने के कारण बंद कर रही है।
iPhone 12 – iPhone 12 की कीमत इस समय 48,990 रुपए से शुरू है और इस समय ये 50,000 से कम में मिलने वाला एक ही iPhone है। इस स्मार्टफोन का निर्माण भी अब कंपनी बंद कर रही है।
ये पढ़ें: सितम्बर 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming smartphones in September 2023
iPhone 15 सीरीज़ के लॉन्च के बाद, इन iPhones पर मिलेगी भरी छूट
बेस मॉडल iPhone 14 के 128GB वैरिएंट की कीमत 79,900 रुपए थी, लेकिन नए iPhones लॉन्च होने के बाद ये कीमत सीधे 10,000 रुपए कम कर दी गयी है और अब आप इसे 69,900 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीँ iPhone 14 Plus की कीमत अब 79,900 रुपए से शुरू होंगी। इसके अलावा iPhone 13 भी 10,000 रुपए की छूट के बाद 59,900 रुपए में उपलब्ध होगा।
ये पढ़ें: iPhone 15 Pro के 5 सबसे बेहतरीन फ़ीचर – क्या भारत में इस कीमत पर बनेगा ये आपकी पसंद
iPhone 15 सीरीज़ की भारत में कीमतें
- iPhone 15 Pro 128GB– Rs. 1,34,900
- iPhone 15 Pro 256GB– Rs. 1,44,900
- iPhone 15 Pro 512GB – Rs. 1,64,900
- iPhone 15 Pro 1TB – Rs. 1,84,900
- iPhone 15 Pro Max 256GB– Rs. 1,59,900
- iPhone 15 Pro Max 512GB – Rs. 1,79,900
- iPhone 15 Pro Max 1TB – Rs. 1,99,900
- iPhone 15 128GB – Rs. 79,900
- iPhone 15 256GB – Rs. 89,900
- iPhone 15 512GB – Rs. 1,09,900
- iPhone 15 Plus 128GB – Rs. 89,900
- iPhone 15 Plus 256GB – Rs. 99,900
- iPhone 15 Plus 512GB – Rs. 1,19,900
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































