Emergency Location Service फीचर OFF है? इमरजेंसी में ये छोटी गलती भारी पड़ सकती है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी सोचा है, अगर आप किसी हादसे में फँस जाएँ…
या किसी अनजान जगह पर हों…
और इमरजेंसी में बोल भी न पा रहे हों, तब पुलिस या एम्बुलेंस आपको कैसे ढूंढेगी?

यही वो सवाल है, जिसका जवाब अब आपके फोन के अंदर छुपा है।

Google ने भारत में एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जो 112 पर कॉल करते ही आपकी सटीक लोकेशन अपने-आप इमरजेंसी सर्विस तक पहुँचा देता है। इस फीचर का नाम है Emergency Location Service (ELS) और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर लोगों के फोन में ये फीचर पहले से मौजूद है, लेकिन OFF पड़ा रहता है।

ये भी पढ़ें: फोन की बैटरी दिन में 2 बार खत्म हो जाती है? वजह बैटरी नहीं, आपकी ये आदतें हैं

Emergency Location Service (ELS) क्या है?

Emergency Location Service, Android फोन का एक साइलेंट लेकिन बेहद अहम सेफ्टी फीचर है।
यह फीचर तब एक्टिव होता है, जब आप 112 जैसे इमरजेंसी नंबर पर कॉल या मैसेज करते हैं।

  • फोन GPS, Wi-Fi और मोबाइल नेटवर्क की मदद से
  • आपकी लगभग 50 मीटर तक सटीक लोकेशन निकालता है
  • और ये जानकारी सीधे पुलिस, एम्बुलेंस या फायर सर्विस तक पहुँच जाती है

मतलब आपको अपनी लोकेशन समझाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।

खास बात यह है कि अगर नेटवर्क कमजोर हो या कॉल कुछ सेकंड में कट जाए, तब भी आपकी लोकेशन इमरजेंसी सिस्टम तक पहुँच सकती है।

भारत में यह फीचर कहाँ काम कर रहा है?

फिलहाल उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य है, जहाँ Emergency Location Service पूरी तरह चालू हो चुकी है।

यह सिस्टम UP पुलिस और Pert Telecom Solutions के साथ मिलकर 112 इमरजेंसी सिस्टम से जोड़ा गया है।

Google के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान 20 मिलियन से ज़्यादा कॉल और मैसेज में यह फीचर काम कर चुका है। यहाँ तक कि उन मामलों में भी, जहाँ कॉल अचानक कट गई थी।

आगे चलकर इसे दूसरे राज्यों में भी लाने की तैयारी है, लेकिन उसके लिए लोकल प्रशासन की मंज़ूरी और सिस्टम इंटीग्रेशन ज़रूरी है।

अपने Android फोन में Emergency Location Service कैसे ON करें?

अगर आपके पास Android फोन है (Android 6.0 या नया), तो यह फीचर पहले से मौजूद हो सकता है — बस ON होना चाहिए।

स्टेप्स:

  • फोन की Settings खोलें
  • ऊपर सर्च करें: Safety and Emergency
  • अब Emergency Location Service पर टैप करें
  • इसे ON कर दें

बस। अब जब भी आप 112 पर कॉल करेंगे, आपकी लोकेशन अपने-आप भेज दी जाएगी।

ध्यान रखें :
फोन की Location Services ON होनी चाहिए
और पहली बार कॉल करते समय अगर permission मांगे, तो Allow ज़रूर करें।

क्या Google आपकी लोकेशन ट्रैक करता है?

नहीं। Google साफ कहता है कि:

  • ELS हमेशा ON रहकर ट्रैकिंग नहीं करता
  • लोकेशन सिर्फ इमरजेंसी कॉल के समय शेयर होती है
  • यह डेटा Google के पास सेव नहीं होता
  • जानकारी सीधे आपके फोन से इमरजेंसी सर्विस तक जाती है

यानी आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है।

ये फीचर क्यों ज़रूरी है?

क्योंकि इमरजेंसी में लोग घबरा जाते हैं और सही लोकेशन बता नहीं पाते। कभी-कभी बोल भी नहीं पाते। ऐसे में Emergency Location Service आपकी आवाज़ बन जाती है।

सच कहें तो, ये फीचर ऐसा है जिसे कभी इस्तेमाल न करना पड़े, लेकिन अगर पड़े, तो जान बचा सकता है।

अगर आपके घर में किसी के पास Android फोन है, तो आज ही ये सेटिंग चेक करवा लें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme 17 Pro का पहला लुक लीक, OnePlus जैसे कैमरे के साथ मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

एक नज़र में : Realme का अगला मिड-रेंज फोन Realme 17 Pro देखने में किसी OnePlus फोन जैसा लग सकता है। टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी पहली तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें पीछे वैसा ही चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिखता है और बैक पैनल पर Realme का नाम तक नहीं है। उनके अनुसार इसमें 10,000mAh बैटरी …

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

ImageiQOO 16R भारत आने को तैयार, 15R जितनी स्क्रीन में मिल सकती है 10,000mAh तक की बैटरी

एक नज़र में : iQOO 15R का सक्सेसर iQOO 16R भारत आने की तैयारी में है, और 11 नवंबर को इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है। लीक में iQOO Neo 12 को इसका आधार बताया गया था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये चीन में आने वाले iQOO Z12 Turbo का भारतीय वर्ज़न हो सकता है। …

ImageGTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

एक नज़र में : GTA 6 का 13 साल का इंतज़ार 19 नवंबर की आधी रात को खत्म हो रहा है। खास बात ये है कि इसे आप अपने फोन पर भी खेल सकते हैं। PlayStation Store पर GTA 6 के पेज पर ‘Remote Play supported’ साफ लिखा है। लेकिन इंटरनेट पर घूम रही GTA …

ImageInstagram का नया AI फीचर पकड़ेगा आपकी असली उम्र, गलती हुई तो ऐसे करें ठीक

एक नज़र में : Instagram पर अब आपकी उम्र सिर्फ वो जन्मतिथि तय नहीं करेगी जो आपने अकाउंट बनाते वक्त डाली थी, क्योंकि Meta ने 9 नवंबर को अपनी AI एज-एस्टिमेशन तकनीक (Instagram AI Age Detection) दुनियाभर में लागू कर दी है। ये तकनीक टीनएजर जैसे दिखने वाले अकाउंट ढूंढकर उन्हें अपने आप Teen Account …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products