टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगा ब्रेक, 2026 से बिना रुके कटेगा टोल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाईवे पर सफर करते वक्त आपकी रफ़्तार में ब्रेक तब लगता है, जब टोल प्लाजा पर रुकना पड़ता है। लंबी लाइन, ब्रेक लगाना और फिर दोबारा गाड़ी बढ़ाना, ये सब एक अच्छी ड्राइव का मज़ा खराब कर देता है। FASTag आने के बाद स्थिति बेहतर हुई, लेकिन परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई। लेकिन अब इसी झंझट को पूरी तरह खत्म करने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में ऐलान किया है कि 2026 के अंत तक नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए देशभर में AI-आधारित Multi-Lane Free Flow (MLFF) टोल सिस्टम लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Instagram Reels का अल्गोरिथम अब आपके हाथ में, जानिए नया AI फीचर Your Algorithm कैसे करेगा मदद

बिना रुके 80 km/h की रफ्तार से टोल

नई व्यवस्था में ड्राइवरों को टोल प्लाजा पर न तो रुकना होगा और न ही स्पीड कम करनी पड़ेगी। गडकरी के अनुसार, वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से सीधे टोल पार कर सकेंगे।
FASTag ने पहले ही इंतज़ार का समय 3–10 मिनट से घटाकर लगभग 60 सेकंड कर दिया था। अब सरकार का लक्ष्य है – जीरो वेटिंग टाइम

AI वाला टोल सिस्टम कैसे काम करेगा?

यह सिस्टम नंबर प्लेट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। हाईवे के ऊपर लगे कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। AI तुरंत वाहन की पहचान करेगा और उससे जुड़े FASTag से टोल अमाउंट अपने आप कट जाएगा। ड्राइवर को कुछ भी करने की ज़रुरत नहीं होगी।

इस तकनीक से तीन बड़े फायदे होंगे:

  • टोल पर रुकने की झंझट खत्म
  • समय और ईंधन की बचत
  • ट्रैफिक जाम में कमी

सरकार और आम लोगों, दोनों को फायदा

टोल पर रुक-रुक कर चलने से जो ईंधन बर्बाद होता है, वह बचेगा। इससे करीब ₹1,500 करोड़ के फ्यूल की बचत होने का अनुमान है। इसके साथ ही टोल लीकेज बंद होने से सरकार की आय में ₹6,000 करोड़ की बढ़ोतरी हो सकती है। गडकरी का कहना है कि यह सिस्टम टोल कलेक्शन को पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाएगा।

कहां लागू होगा और आगे की योजना

फिलहाल यह AI-बेस्ड टोल सिस्टम सिर्फ नेशनल हाईवे पर लागू किया जाएगा। स्टेट हाईवे और शहर की सड़कों पर इसे अभी नहीं लाया जाएगा। भविष्य में सरकार सैटेलाइट-बेस्ड टोलिंग पर भी काम कर रही है, जहां टोल आपकी गाड़ी द्वारा तय की गई दूरी के हिसाब से कटेगा।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 2026 के बाद हाईवे ड्राइविंग और तेज़, आसान और बिना रुकावट हो जाएगी। अब सवाल ये है कि क्या आम आदमी इस बदलाव के लिए तैयार है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.