Google पर आयी मुसीबत AI Overviews को लेकर शिकायत दर्ज, इन लोगों को होगा फायदा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google AI Overviews के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, जिसे Google ने सर्च इंजन को और बेहतर बनाने के लिए पेश किया था लेकिन हाल ही में AI Overviews के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिससे कंपनी को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे इस पूरे वाक्या के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus डिस्काउंट ऑफर्स: इन फोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कम कीमत पर खरीदने का अभी है सही मौका

AI Overviews क्या है?

ये गूगल की सर्च इंजन सुविधा है, जिसमें कुछ भी सर्च करने पर आपको गूगल पर मौजूद जानकारी के आधार पर उससे संबंधित जानकारी ऊपर ही AI सारांश के रूप में मिल जाती है, और आपको अलग अलग वेबसाइट को ओपन करके पूरा पढ़ने की आवश्यकता नहीं होती है।

हालांकि ध्यान देने वाली बात, कि इसमें जानकारी को सारांश के रूप में कम शब्दों में समझाया जाता है। यदि आपको उससे संबंधित पूरी जानकारी चाहिए हो तो आपको किसी वेबसाइट को ओपन करके ही उसके बारे में पढ़ना होगा।

क्यों हुई Google AI Overviews के खिलाफ शिकायत दर्ज

इससे संबंधित जानकारी रॉयटर्स द्वारा साझा की गई है, जिनके अनुसार इंडिपेंडेंट पब्लिशर्स एलायंस (Independent Publishers Alliance) द्वारा 30 जून को शिकायत दर्ज की गई, जिसमें उन्होंने यूरोपीय आयोग को बयान दिया, कि Google द्वारा ऑनलाइन सर्च सेवा में अपनी मार्केट पावर का दुरुपयोग किया जा रहा है।

शिकायत में गूगल अपनी कोर सर्च इंजन सेवा के जरिए वेब कंटेंट का दुरुपयोग करने की बात सामने आयी है, जिससे AI ओवरव्यू बनाए जा सकें। इस वजह से प्रकाशकों खासकर समाचार प्रकाशकों को ट्रैफिक, पाठक और राजस्व में काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गूगल अपने AI Overviews को किसी भी यूजर द्वारा कुछ सर्च करने पर सर्च रिजल्ट्स के ऊपर दिखाता है।

इसके अतिरिक्त, पब्लिशर्स के पास ये ऑप्शन भी नहीं होता, कि वो अपने कंटेंट को AI Overviews में दिखाने पर रोक लगा सके। यदि वो ऐसा करते हैं, तो उनका कंटेंट सर्च इंजन से हट जाता है। हालांकि, इस पर यूरोपीय आयोग ने टिप्पणी करने से मना कर दिया है, लेकिन ब्रिटेन की प्रतियोगिता और बाजार प्राधिकरण (CMA) द्वारा शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Google का बयान

Google ने इसके जवाब में बयान दिया है, कि वो प्रतिदिन वेबसाइटों को अरबों क्लिक भेजता है। सर्च में AI के शामिल होने से यूजर्स और अधिक सवाल पूछ सकते हैं, जो कंटेंट को आसानी से खोजने में मदद कर सकता है। अब आगे देखना ये है, कि इस पर क्या निर्णय लिया जाता है और Google अपने AI Overviews को लेकर कुछ बदलाव करता है या नहीं?

ये पढ़ें: ये AI टूल आपकी मेडिकल रिपोर्ट को समझाएंगे सरल भाषा में, नहीं होगी समझने में कोई दिक्कत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNetflix की पाकिस्तानी सीरीज़ पर सरकार का निर्देश, क्या भारत में देख पाएंगे Fawad-Mahira का शो?

एक नज़र में : Humsafar और Zindagi Gulzar Hai जैसे पाकिस्तानी ड्रामे भारत में भी खूब देखे गए, और इनके हीरो Fawad Khan हिंदी फिल्मों में भी नज़र आए हैं। अब Fawad और Mahira Khan की Netflix सीरीज़ Jo Bachay Hain Sang Samait Lo के ट्रेलर को दो दिन में 32 लाख व्यूज मिले हैं। …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageGoogle Pixel 10a को लेकर बड़ा लीक, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट आई सामने

Google एक बार फिर अपने किफायती Pixel फोन को लेकर चर्चा में है। कंपनी जल्द ही Google Pixel 10a लॉन्च कर सकती है, जो Pixel 9a का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने अभी कुछ भी ऑफिशियल तौर पर नहीं कहा है। लेकिन इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इन लीक्स से …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageGoogle I/O 2026 की तारीख तय, 19 मई से AI पर बड़े ऐलान करेगा Google

टेक दुनिया की नज़रें अब मई के महीने पर टिक गई हैं। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका अगला वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 इस साल 19 और 20 मई को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम कैलिफोर्निया के Shoreline Amphitheatre में होगा और दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव ऑनलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.