Home बेस्ट 5 साल 2020 में उपलब्ध बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन

साल 2020 में उपलब्ध बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन

0

अगर आप घुमने का शोक रखते है और म्यूजिक आपकी लाइफ का एक अहम हिस्सा होगा। आज के समय में ऑफलाइन ही नहीं ऑनलाइन म्यूजिक सुनने के लिए भी एक से बेहतर एक म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन इंडिया में उपलब्ध है जो म्यूजिक एक्सपीरियंस को थोडा बेहतर बनाती है। कुछ फ्री (एड के साथ) और कुछ प्रीमियम प्लान के साथ आपको बेहतर म्यूजिक प्रदान करती है।

हम यहाँ पर पर लाये है आपके लिए एंड्राइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध बेस्ट म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन चलिए डालते है एक नजर:

फ्री एप्लीकेशन

1. Saavn

Saavan एक इंडिया-आधारित स्ट्रीमिंग सर्विस है लेकिन इसको विकशित US में किया गया था। इस एप्लीकेशन को हमेशा से ही Gaana एप्प से कड़ा मुकाबला मिलता है। Saavn में वैसे तो आपको एड-आधारित सर्विस मिलती है लेकिन अगर आप इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेते है तो यह एड-फ्री एप्लीकेशन की तरह काम करने लगती है।

साल 2007 में पेश की गयी इंडिया में लगभग पहली म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशनों में से एक Saavna आपको अनलिमिटेड गानों के अलावा अन्य भाषओं के गानों को सुनने की भी सुविधा देता है।

यहाँ से करे डाउनलोड

2. Ganna

यह भारत में उपलब्ध सबसे पहली म्यूजिक स्ट्रीमिंग साईट में से एक है। यहाँ पर आपको काफी सरल यूजर इंटरफ़ेस दिया जाता है जिसमे अलग-अलग एल्बम, सोंग्स केटेगरी भी दिखाई जाती है। यहाँ पर आपकी पसंद के अनुरूप आपके द्वारा ज्यादा सुने जाने वाली गानों की प्लेलिस्ट भी बन जाती है।

यहाँ पर आपको हाई क्वालिटी गाने सुनने को मिलते है लेकिन अगर आप उनको डाउनलोड करना चाहते है तो आपको मेम्बरशिप लेनी पड़ेगी जिसकी कीमत 99 रुपए प्रति माह से 999 रुपए प्रति वर्ष है।

यहाँ से करे डाउनलोड

3. Jio Music

Jio ने टेलिकॉम मार्किट में काफी बेहतर प्रदर्शन तो किया ही है लेकिन Jio Music के द्वारा लाइव म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन के रूप में एक आकर्षक एप्लीकेशन पेश की है। यहाँ पर आपको काफी आधिक मात्रा में गाने और कुछ प्लेलिस्ट भी मिलती है जो इसको थोडा और बेहतर बनाती है।

एप्लीकेशन का UI भी काफी सरल है लेकिन यह सर्विस सिर्फ जिओ यूजर के लिए भी उपलब्ध है लेकिन Wi-Fi पर इस्तेमाल करने पर यह सभी के लिए उपलब्ध होती है। यहाँ पर आपको एप्लीकेशन के अलावा वेब-पेज के माध्यम से म्यूजिक सुनने की सुविधा का मिलता एक कमी पैदा करता है। एप्लीकेशन में आपको लेटेस्ट गानों की प्लेलिस्ट आटोमेटिक मिलती है जो आपको फायदा देती है।

यहाँ से करे डाउनलोड

4. Wynk Music

Jio म्यूजिक के समान ही Airtel ने अपने यूजर के लिए Wynk Music की एप्लीकेशन पेश की है जो आपको फ्री में हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओँ के गाने सुनने की सुविधा देती है।

यह एप्लीकेशन आपको वेब-सपोर्ट के साथ मिलती है जहाँ पर आप ब्राउज़र के माध्यम से भी संगीत सुन सकते है। यहाँ पर लगभग लाखों गानों को आप एप्लीकेशन के सरल यूजर इंटरफ़ेस के माध्यम से आसानी से ढूंढ सकते है। इसके अलावा आप Wynk Direct फीचर से इस्तेमाल है दूसरे Wynk User को म्यूजिक शेयर कर सकते है।

यहाँ से करे डाउनलोड

5. Hungama Play

Hungama.com आपको फ्री में बॉलीवुड के अलावा अन्य भाषाओ के गानों को सुनने की सुविधा देता है लेकिन यहाँ ख़ास बात यह की यह एप्लीकेशन आपको म्यूजिक के साथ विडियो देखने की भी सुविधा प्रदान करती है। एप्लीकेशन में आपको वैसे कोई ख़ास परेशानी तो महसूस नही होगी लेकिन इसका UI थोडा और बेहतर किया जा सकता है।

इस स्ट्रीमिंग सर्विस में आपको सिर्फ गाने सुनने की सुविधा के अलावा रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलते है जिनके द्वारा आप म्यूजिक डाउनलोड, मूवी टिकट्स के अलावा गैजेट्स खरीदने के लिए भी कर सकते है। यहाँ पर भी अन्य सर्विसों की तरह 110 रुपए का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेकर एड से बच सकते है।

यहाँ से करे डाउनलोड

पेड एप्लीकेशन 

1. Amazon Prime Music

इ-कॉमर्स कंपनी Amazon की प्राइम मेम्बरशिप के साथ आपको मिलता है Prime Music एप्लीकेशन का एक्सेस। यह एप्लीकेशन पेड एप्लीकेशन है जिसको कंपनी द्वारा वेब, एंड्राइड प्लेटफार्म पर पेश किया गया है। यहाँ पर आपको लगभग 30 मिलियन गानों के अलावा वौइस-कंट्रोल्ड म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा मिलती है।

Amazon Prime Music एप्लीकेशन में आपको Amazon Alexa वौइस सपोर्ट के साथ अन्य एप्लीकेशन से अलग क्रोम-कास्ट सपोर्ट भी दिया गया है। एप्लीकेशन के अलावा Prime Music का वेब पेज एक्सपीरियंस भी काफी बेहतर है।

2. Google Play Music

सर्च इंजन कंपनी Google ने इंडिया में अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन पेश की है  जिसके माध्यम में आप अपनी डिवाइस में डाउनलोड किये गये गानों के साथ ऑनलाइन गाने भी सुन सकते है जो अलग-अलग प्लेलिस्ट में आपको उपलब्ध करवाए गये है।

यहाँ पर आपको ऑफलाइन के साथ-साथ प्रीमियम सर्विस भी दी गयी है जिसमे प्रीमियम वर्जन में आपको इंटरनेशनल एलबम्स सुनने की सुविधा दी जाती है। एप्लीकेशन का UI काफी सरल है जिसके अलावा रेडियो सेक्शन भी काफी अच्छे से पेश किये गये है। Google Play Music आपको लगभग सभी एंड्राइड डिवाइस में पहले से ही इंस्टाल मिलता है।

यहाँ से करे डाउनलोड

3. Apple Music

एप्पल म्यूजिक इस लिस्ट में सबसे नयी सर्विस है अगर आपको सिर्फ इंटरनेशनल गाने सुनने है  तो यह एक परफेक्ट एप्लीकेशन है जो 256Kbps का म्यूजिक स्ट्रीम करता है जिसकी क्वालिटी काफी अच्छी होती है।

एप्लीकेशन की UI आपको एप्पल के रेगुलर डिजाईन की याद दिलवाती है जो इसको प्रीमियम फील देती है। यहाँ पर आपको एक 24×7 रेडियो स्टेशन भी दिया गया है जो अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह के गाने पेश करता है। आपको 120 रुपए में उपलब्ध होता है जिसमे आप गानों को ऑफलाइन भी सुन सकते है।

यहाँ से करे डाउनलोड

4. Spotify

ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में काफी लम्बे समय से काम कर रही Spotify आखिरकार इंडियन मार्किट में भी पेश की जा चुकी है। लांच होने के 1 हफ्ते में ही एप्लीकेशन को 1 मिलियन से ज्यादा यूजर ने डाउनलोड कर लिया है।

अभी के लिए म्यूजिक स्ट्रीमिंग के मार्किट में यह एप्लीकेशन बेस्ट साबित होती हुई दिखाई दे रही है लेकिन एप्लीकेशन का कंटेंट निजी पसंद पर भी निर्भर करती है। यह आपको फ्री में म्यूजिक स्ट्रीम करने की सुविधा तो देती है लेकिन एड देखने पड़ते है। अगर आप इसका सब्सक्रिप्शन चाहते है तो महीने के 129 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा अगर आप इसका सब्सक्रिप्शन लेते है तो पहला महिना फ्री ट्रायल के तौर पर मिलता है।

5. YouTube Music

YouTube Music में आपको जो फीचर देखने को मिलते है:

  • गानों, विडियो और लाइव शो की लम्बी सूची
  • मूड और एक्टिविटी के हिसाब से अलग-अलग प्लेलिस्ट
  • स्मार्ट सर्च

अगर आप YouTube की इस सर्विस का का इस्तेमाल करना चाहते है जिसके अलावा आपको एड-फ्री म्यूजिक, बैकग्राउंड म्यूजिक प्लेबैक जैसे फीचर भी चाहिए तो आपको 99 रुपए / महीने का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

यहाँ से करे डाउनलोड

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version