स्नैपड्रैगन 835 और Quick Charge 4+ वाला ZTE Nubia Z17 हुआ लॉन्च: जानिए इसकी खूबियाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जेडटीई न्यूबिया Z17 (ZTE Nubia Z17) को स्नैपड्रैगन 835 ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और यह क्वालकॉम क्विकचार्ज 4.0+ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला पहला फोन है। (Read in English)

क्विकचार्ज 4+ (Quick Charge 4+) क्या है? कैसे बेहतर है ये क्विकचार्ज 4.0 से?

क्विक चार्ज 4.0 तकनीक स्नैपड्रैगन 835 फोनों के साथ दी जा रही है, जिसमें फ़ोन को केवल 5 मिनट तक चार्ज करके 5 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0+ इसके पूर्ववर्ती क्विकचार्ज 4.0 के मुकाबले 15 प्रतिशत तेज़ और 30 प्रतिशत अधिक कुशल है। QC 4.0+ वाले फ़ोन पिछले फोनों की तुलना में 3 डिग्री अधिक तक ठंडे रहते हैं। QC4.0+ टाइप सी पोर्ट को क्षति से बचाने के साथ केस और कनेक्टर तापमान को भी नियंत्रित रखता है।

क्विक चार्ज 4.0+ के साथ आपको ड्यूल चार्जिंग, बेहतरीन तापमान संतुलन और सुरक्षित रूप से तेज चार्जिंग प्राप्त होती है। कंपनी के दावे के मुताबिक, न्यूबिया Z17 की 3200mAh की बैटरी 20 मिनट के भीतर 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

जेडटीई न्यूबिया Z17 निश्चित रूप से क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0+ के पोस्टर बॉय से कहीं ज्यादा है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 8 जीबी रैम, 128 जीबी यूएफएस 2.1 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है और यह एंड्रॉइड 7.1.1 पर चलता है।

इसमें सामने की ओर दो कैमरा सेंसर (23 एमपी + 12 एमपी) हैं , जिनमें प्रत्येक ब्राइट एफ / 1.8 एपर्चर लेंस के साथ आते हैं। फोन में दिए गए ये दो सेंसर कम-रोशनी और रात के समय फोटो शॉट्स की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हैं।

यह वाटर प्रूफ फोन, एक आईआर ब्लास्टर और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट से भी लैस है।

चीन में न्यूबिया जेड 17 औरोरा ब्लू, ब्लैक गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक, सोलर गोल्ड, और फ्लेम रेड रंगों के विकल्पों में उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी रॉम वाले हैंडसेट की कीमत CNY 2,799 (लगभग 26,500 रूपये) है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी रॉम वाले हैंडसेट की कीमत CNY 3999 (लगभग 38,000 रूपये) है।

जेडटीई न्यूबिआ Z17 की तकनीकी जानकारी और खूबियाँ

मॉडल ZTE Nubia Z17
डिस्प्ले 5.5-Inch, Full HD
प्रोसेसर Snapdragon 835 octa-core processor
रैम 6GB/8GB
इंटर्नल स्टोरेज 64GB/128GB,UFS 2.0 expandable up to 128GB
ऑपरेटिंग सिस्टम Android Nougat 7.0
मुख्य कैमरा 23MP+12MP rear camera, f/1.8 aperture
सेल्फी कैमरा 16MP selfie camera
बैटरी 3,200 mAh, QC 4.0+
कीमत Starts at Approx. 25,000 INR

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

Image20,000 रुपए से कम कीमत में 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन

फ़ास्ट चार्जिंग अभी तक एक ऐसा फीचर था जो हाई-एंड फ़ोनों में ही देख्नने को मिलता था लेकिन अब ट्रेंड को बदलते हुए अब किफायती कीमत में भी आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाले स्मार्टफोन भी उपलब्ध हो जाते है। फ्लैगशिप फ़ोनों में चार्जिंग स्पीड काफी तेज़ होती जा रही है जिसमे अभी के लिए 65W …

Imageसाल 2020 में उपलब्ध स्नैपड्रैगन 765 और स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने अपनी Tech Summit के तहत अपकमिंग चिपसेट को पेश किया है जिसमे मिड-रेंज चिपसेट यानि 765 और 765G को इंटीग्रेटेड 5G मॉडेम के साथ शामिल की गयी है। इसके अलावा इसी इवेंट में X55 5G मॉडेम के साथ (एक्सटर्नल) स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट को भी पेश किया गया है। टेलिकॉम सेक्टर में 5G कनेक्टिविटी …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.