Home रिव्यु Xiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु

Xiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु

0

Xiaomi Mi Smart Speaker को कंपनी ने इंडियन मार्किट में Amazon Great Indian Festival 2020 और Flipkart Big Billion Days Sale 2020 के समय लांच किया है। भारतीय बाजारों में स्मार्ट स्पीकर के लिए आपको सिर्फ Google और Amazon के क्रमश: Nest Audio और Echo प्रोडक्ट्स ही देखने को मिलते है। (Xiaomi Mi Smart Speaker Review Read in English)

शाओमी ने गूगल असिस्टेंट के सपोर्ट और क्रोमकास्ट बिल्ट इन के साथ मार्किट में लो कॉस्ट स्मार्ट स्पीकर पेश करके गूगल के एको सिस्टम की शुरुआत की है। Mi Smart Speaker को 3,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस को लांच ऑफर के तहत आप 3,499 रुपए की कीमत में खरीद सकते है।

तो क्या है नया स्मार्ट स्पीकर अपनी कीमत के हिसाब से बेहतर साबित हो पायेगा? या शाओमी को अभी थोडा और सुधार की जरूरत है? चलिए इन्ही सवालों जा जवाब जानते है Xiaomi Mi Smart Speaker के डिटेल्ड रिव्यु पर:

Xiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड

शाओमी के Mi Smart Speaker का डिजाईन काफी हद तक आपको Sonos स्मार्ट स्पीकर लाइनअप जैसा नज़र आता है जो इंडिया में उपलब्ध नहीं है। मी स्मार्ट स्पीकर की बिल्ड क्वालिटी में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। स्पीकर में आपको प्लास्टिक मटेरियल से टॉप और बॉटम मिलता है जबकि बाकि हिस्सा कर्व मेटलिक ग्रिल से घिरा हुआ है।

Echo Dot और Google Nest Mini की ही तरह Mi Smart Speaker को भी लगातार पॉवर सप्लाई की जरूरत होती है। पॉवर input पोर्ट आपको पीछे की तरफ देखने को मिल जाता है।

टॉप सरफेस पर  आपको टच सेंसिटिव बटन दिए गये है जिनकी मदद से आप वॉल्यूम अप/डाउन, प्ले/पॉज और माइक म्यूट कर सकते है। यह बटन काफी अच्छे से काम तो करते है लेकिन बैकलिट् ना होने की वजह से लो लाइट में आप कभी कभी गलत बटन भी दबा जाते है। अगर बटन थोडा उभरे हुए होते है तो भी परेशानी थोडा कम हो सकती है लेकिन टच सेंसिटिव बटनों का बैकलिट् होना काफी जरूरी हो जाता है।

टॉप पैनल पर आपको 4 माइक्रोफोन के अलावा एक LED रिंग भी देखने को मिलता है जो कमांड्स के अनुसार अलग अलग रंग में ग्लो करता है जैसे सेटअप प्रोसेस में या माइक्रोफोन म्यूट के समय। नीचे की तरफ आपको अच्छी ग्रिप के लिए रबर स्टब्स भी दिए गये है।

कुल मिलाकर, Xiaomi Mi Smart Speaker की बिल्ड क्वालिटी काफी हद्द तक अच्छी साबित होती है। यह स्पीकर देखने में सस्ता नहीं लगता है तथा आपकी टेबल पर रखा हुआ भी सुंदर नज़र आता है।

Xiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु: सेटअप प्रोसेस एंड रिसेट

डिवाइस का स्टार्टिंग सेटअप आपको गूगल अस्सिस्टेंट सपोर्ट वाले स्पीकर जैसा ही है। प्रोसेस काफी सरल होने के साथ साथ सिर्फ कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाता है। सेटअप के लिए आपको सिर्फ गूगल होम एप्लीकेशन के अलावा एक्टिव इन्टरनेट कनेक्शन चाहिए होता है।

डिवाइस 2.4Ghz और 5Ghz दोनों ही बैंड्स को सपोर्ट करती है। सबसे पहले आपको गूगल होम एप्लीकेशन को ऑप्शन  के बाद सेटअप प्रोसेस शुरू करने के लिए “Add Device” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर यह एप्लीकेशन आपके स्पीकर को डिटेक्ट करने के बाद आपके नेटवर्क से कनेक्ट होकर पेयर पूरा करती है।

एक बार प्रोसेस पूरा हो जाये फिर आप Mi Smart Speaker को आसानी से वौइस कमांड से कंट्रोल कर सकते है। आप डिवाइस से अपनी पसंद की म्यूजिक और विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को भी लिंक कर सकते है।

चलिए अब बात करते है डिवाइस की साउंड क्वालिटी के बारे में,

Xiaomi Mi Smart Speaker रिव्यु: साउंड क्वालिटी एंड परफॉरमेंस

Mi Smart Speaker में आपको 2.5 इंच का ड्राईवर दिया गया है जो आपको 12W का ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम है। डिवाइस की ऑडियो आउटपुट आसानी से एक एवरेज हाल के लिए परफेक्ट साबित होती है।

शाओमी का स्मार्ट स्पीकर ऑडियो के मामले में Google Home Mini और Amazon Echo Dot से बेहतर साबित होता है। स्पीकर से आपको काफी अच्छा बेस और ट्रेबल मिलता है जो आपको काफी पसंद आएगा। गूगल होम एप्लीकेशन अपनी पंसद के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी में बदलाव कर सकते है।

सस्ते स्मार्ट स्पीकर से अलग Mi Smart Speaker में 100% ऑडियो के बाद भी आउटपुट काफी बिना किसी दिक्कत के संतोषजनक मिलता है। किसी एप्लीकेशन से म्यूजिक को स्ट्रीम करना काफी आसान है साथ ही ब्लूटूथ की मदद से भी आप वायरलेस म्यूजिक का आनन्द उठा सकते है।

जैसा की पहले ही बताया जा चूका है डिवाइस पर अन्य एप्लीकेशनों से म्यूजिक कास्ट करना एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित होता है। साथ ही इसमें दिया गया क्रोम-कास्ट का फीचर इसको Echo Dot से अच्छा बनाता है। हमको Mi Smart Speaker के द्वारा होम डिवाइसों को कंट्रोल करने में कोई भी परेशानी नहीं होती है।

Mi Smart Speaker रिव्यु: वर्डिक्ट

सबसे पहले तो हम यह जरुर कहेंगे की डिवाइस को 3,999 रुपए की कीमत में पेश करना कंपनी का सबसे अच्छा कदम साबित होता है। डिवाइस की ऑडियो क्वालिटी Echo Dot और Nest Audio से बेहतर मिलती है और इसी वजह से हम आपको इसको खरीदने का सुझाव जरुर देते है।

अगर कमी भी कहे तो टच सेंसिटिव बटन यहाँ पर बैकलिट् होते तो और अच्छा रहता है तथा डिवाइस पर कभी-कभी रिस्पोंस में देरी होने से भी थोडा एक्सपीरियंस अच्छा नहीं लगता लेकिन इस कीमत को देखते हुए यह कमी नज़रअंदाज़ की जा सकती है।

खूबियाँ

  • अच्छा डिजाईन
  • क्लियर ऑडियो क्वालिटी
  • रिस्पोंसिव माइक्रोफोन्स
  • कमियाँ
  • बैक लिंट बटन ना होना
  • 3.5mm ऑडियो जैक ना होना

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version