TECNO CAMON 16 पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के अंतर्ग्रत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16, जो पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया है।

Tecno Camon 16 के फीचर

Camon 16 की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6.8-इंच की HD+ (720×1440) वाली पंच होल डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास द्वारा सुरक्षित की गयी है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए टेक्नो ने फ़ोन में 1.33GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक Helio G70 प्रोसेसर दिया है जो एंड्राइड 10 आधारित HiOS पर रन करता है।

फ़ोन को अभी सिर्फ 4GB रैम के विकल्प के साथ पेश किया गया है जिसमे आपको 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है। जिसको आप एक डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट द्वारा 128GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, फ़ोन में पीछे की तरफ आपको 64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP मैक्रो, 2MP डेप्थ और 2MP AI लेंस के एक्स्ट्रा सेंसर भी दिए गये है जो क्वैड फ़्लैश को सपोर्ट करते है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा 81-डिग्री व्यू एंगल के साथ पेश किया है जो विडियो कॉल के लिए काफी बेहतर लगता है।

इस किफायती फ़ोन में आपको पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी भी दी गयी है। अन्य सुविधाओं में 3.5mm ऑडियो जैक ,USB OTG, GPS, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ दिया गया है।

Tecno Camon 16 का मूल्य और उपलब्धता

ये फ़ोन भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 10,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इसमें 3 रंग के विकल्प दिए गए है, Cloud White, Purist Blue और Misty Grey।

Tecno Camon 16 का की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Tecno Camon 16
डिस्प्ले 6.8-इंच FHD + पंच होल डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.3 क्वॉर्ड- कोर प्रोसेसर मीडियाटेक हेलिओ G70
रैम 4GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB (128GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10, HiOS 7.0 के साथ
प्राथमिक कैमरा 16MP + + 2MP + 2MP + 2MP LED  फ़्लैश के साथ,
सेकेंडरी कैमरा 16MP
बैटरी 5,000mAh
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ, ड्यूल-सिम ,Wi-Fi, NFC, 3.5 ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट स्कैनर, जीपीएस और अन्य सामान्य सुविधाएँ
कीमत 10,999 रुपए

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageTECNO CAMON 16 Premier ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के तहत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16 Premier, जो ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया …

ImageTECNO CAMON 12 Air पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Techno स्मार्टफोन ब्रांड के अंतर्ग्रत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 12 Air, जो पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Discuss

Be the first to leave a comment.