TECNO CAMON 16 Premier ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के तहत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16 Premier, जो ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया है।

Tecno Camon 16 Premier के फीचर

Camon 16 Premier की सबसे बड़ी खूबी इसकी 6.85-इंच की FHD+ (2460×1080) वाली ड्यूल पंच होल डिस्प्ले है, जो गोरिल्ला ग्लास द्वारा सुरक्षित की गयी है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए टेक्नो ने फ़ोन में 2.05GHz का ओक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G90T प्रोसेसर दिया है जो एंड्राइड 10 आधारित HiOS पर रन करता है।

फ़ोन को अभी सिर्फ 8GB रैम के विकल्प के साथ पेश किया गया है जिसमे आपको 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाती है। जिसको आप एक डेडिकेटेड मेमोरी कार्ड स्लॉट द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, फ़ोन में पीछे की तरफ आपको 64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP मैक्रो, 2MP डेप्थ और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिए गये है जो क्वैड फ़्लैश को सपोर्ट करते है। सामने की तरफ 48MP + 8MP का सेल्फी कैमरा 105-डिग्री व्यू एंगल के साथ पेश किया है जो विडियो कॉल के लिए काफी बेहतर लगता है।

इस किफायती फ़ोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 4,500mAh की बैटरी भी दी गयी है। अन्य सुविधाओं में 3.5mm ऑडियो जैक ,USB OTG, GPS, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ दिया गया है।

Tecno Camon 16 Premier का मूल्य और उपलब्धता

ये फ़ोन भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और फ्लिप्कार्ट पर 16,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Tecno Camon 16 Premier का की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Tecno Camon 16 Premier
डिस्प्ले 6.8-इंच FHD + पंच होल डिस्प्ले
प्रोसेसर 2.05 क्वॉर्ड- कोर प्रोसेसर मीडियाटेक हेलिओ G90T
रैम 8GB
आंतरिक स्टोरेज 128GB (128GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10, HiOS 7.0 के साथ
प्राथमिक कैमरा 48MP + 8MP + 2MP + 2MP LED  फ़्लैश के साथ,
सेकेंडरी कैमरा 48MP + 8MP
बैटरी 4,500mAh
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ, ड्यूल-सिम ,Wi-Fi, NFC, 3.5 ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट स्कैनर, जीपीएस और अन्य सामान्य सुविधाएँ
कीमत 16,999 रुपए

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

ImageTECNO CAMON 16 पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के अंतर्ग्रत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16, जो पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया है। …

ImageTECNO CAMON 12 Air पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Techno स्मार्टफोन ब्रांड के अंतर्ग्रत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 12 Air, जो पंच होल डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageVivo V19 इंडिया में हुआ 48MP क्वैड कैमरा और ड्यूल पंच होल डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

V19 को इंडिया मार्किट में 26 मार्च को लांच किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सभी ब्रांड के लांच इवेंट पीछे हठाने की वजह से आज Vivo V19 आधिकारिक रूप से लांच किया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट के साथ ड्यूल सेल्फी पंच होल डिस्प्ले, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचरों …

Discuss

Be the first to leave a comment.