Xiaomi Mi Pad 4 हो सकता है 25 जून को 8-इंच स्क्रीन के साथ चीन में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी इस साल की शुरुआत से ही बेहतरीन स्मार्टफोन को लांच करने में सबसे आगे रहा है। और किसी क्रम में शाओमी 25 जून को Redmi 6 Pro/Plus के साथ Mi Pad 4 को भी लांच करने की त्तैयारी कर चुकी है। वेइबो अकाउंट पर कंपनी द्वारा डिवाइस की झलक दिखाई जा चुकी है जिसके अनुसार यह 8-इंच स्क्रीन और स्नैपड्रैगन 660 के साथ लांच किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Oppo Find X हो सकता है 12 जुलाई को इंडिया में लांच

कंपनी ने वेइबो पर डिवाइस से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया था जिसमे फोन से जुडी कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताई गयी थी।

Mi Pad 4 के फीचर (लीक)

अगर पिछली लीक हुई जानकारी को आधार माने तो Mi Pad 4 में आपको 8-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर 2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। लीक के अनुसार डिवाइस में आपको ‘वन हैण्ड मोड’ भी दिया जा सकता है।

Xiaomi Mi Pad 4 launch poster के लिए इमेज परिणाम

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi 6 Pro के आधिकारिक रेंडर आये सामने

फोटोग्राफी के लिए, Mi Pad 4 में पीछे की तरफ 13MP का OmniVision OV13855 कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ 5MP Samsung S5K5E8 कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करे तो यह एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 10 दिया जा सकता है जिसको 6000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया जा सकता है।

Mi Pad 4 की कीमत

अभी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह डिवाइस 25 जून के लांच इवेंट के बाद जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। हम उम्मीद करते है की यह डिवाइस लगभग 15000 रुपए की कीमत के आस-पास लांच की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!

Related Articles

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.