Xiaomi का ट्रांसपेरेंट टीवी, Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra हुए लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज अपनी 10वीं सालगिरह को काफी बड़े इवेंट के साथ सेलिब्रेट किया है। एंड्राइड फोन के लिए कस्टम स्किन प्लेटफार्म से आज बड़ी इको सिस्टम वाली कंपनी के तौर पर शाओमी इंडियन मार्किट काफी लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। इसी इवेंट ने अपने 3 नए प्रोडक्ट लांच किया है। Redmi 30 Ultra और Mi 10 Ultra के साथ कंपनी ने एक ट्रांसपेरेंट टीवी को भी लांच किया है जो काफी ख़ास नज़र आता है।

तो चलिए तीनो ही लांच आइटम्स पर नज़र डालते है:

Mi TV LUX OLED Trasparent Edition के फीचर

कंपनी के नए MI TV LUX स्मार्टटीवी में आपको 55 इंच का ट्रांसपेरेंट OLED पैनल दिया गया है। डिस्प्ले का रेज़ोलुशन FHD है और पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आता है। यहाँ DCI P3 की 93% कलर प्रोफाइल का भी सपोर्ट दिया है।

शावामी ने यहाँ पर लगभग सभी कॉम्पोनेन्ट को डिस्प्ले के पीछे जगह देने के बजाये नीचे एक कर्वे बेस में इस्तेमाल किया है। टीवी की खासियत यह है की ऑफ होने के बाद ये एक ग्लास डिस्प्ले की तरह नज़र आता है। कंपनी ने काफी बेहतर काम करते हुए बैकग्राउंड से समान हटा कर आपको एक लग्बह्ग ट्रांसपेरेंट टीवी दिया है।

टीवी में MediaTek 9650 चिपसेट के साथ क्वैड कोर A73 CPU का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। ऑडियो की बात करे तो टीवी में 8W डॉल्बी अट्मोस स्पीकर नीचे बेस में भी दिए गये है। टीवी सॉफ्टवेयर में आपको MIUI कस्टम स्किन का इस्तेमाल किया है।

Mi 10 Ultra के फीचर

शाओमी ने Mi 10 सीरीज के तहत अपना लेटेस्ट MI 10 Ultra भी इसी इवेंट में लांच कर दिया है। फ़ोन में UFS 3.1 स्टोरेज का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा 120x डिजिटल ज़ूम, 120W सुपरफ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसे लेटेस्ट ट्रेंडी फीचर भी दिए गये है।

सीरीज के Mi 10 और Mi 10 Pro, अन्य फ़ोनों के बजाये Mi 10 Ultra में आपको 108MP की जगह 48MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 48MP का पेरिस्कोप सेंसर 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम के सपोर्ट के साथ आता है। अन्य दो सेंसर 20MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP का डेप्थ सेसर भी यहाँ 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है। DXOMark रैंकिंग में डिवाइस को टॉप कैमरा स्कोर मिलता है।

Redmi K30 Ultra के फीचर

इवेंट के तीसरे आइटम Redmi K30 Ultra में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस, MediaTek Dimensity 1000+, 5G कनेक्टिविटी के अलावा MIUI 12 सॉफ्टवेयर, 4500mAh बैटरी अदि फीचर भी दिए गये है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi K30 Ultra

  • 6GB+128GB – 1,999 कीमत (~₹21,500)
  • 8GB+128GB – 2,199 कीमत (~₹23,600)
  • 8GB+256GB – 2,499 कीमत (~₹26,850)
  • 8GB+512GB – 2,499 कीमत (~₹26,850)

Mi 10 Pro

  • 8GB+128GB: 5,299 कीमत (~₹56,899)
  • 8GB+256GB: 5,599 कीमत (~₹60,100)
  • 12GB+256GB: 5,999 कीमत (~₹64,400)
  • 16GB+512GB: 6,999 कीमत (~₹75,150)

Mi LUX Transparent OLED TV

  • 49,999 कीमत (~₹5,37,399)

Xiaomi Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Mi 10 Ultra Redmi K30 Ultra
डिस्प्ले 6.67-इंच, 120Hz, 1120 मैक्सिमम ब्राइटनेस 6.67-इंच, 120Hz, 1200 मैक्सिमम ब्राइटनेस
फ्रंट कैमरा 20MP 20MP
रियर कैमरा 48MP + 20MP अल्ट्रा-वाइड + 48MP 5x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल ज़ूम +
12MP डेप्थ सेंसर
64MP Sony + 13MP अल्ट्रा वाइड 119° FoV + 5MP, मैक्रो + 2MP डेप्थ सेंसर
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 MediaTek Dimensity 1000+ SoC
सॉफ्टवेयर MIUI 12 आधारित एंड्राइड 10 MIUI 12 आधारित एंड्राइड 10
रैम 8/12/16GB 6/8GB
स्टोरेज 128/256/512GB 128/256/512GB
बैटरी 4500mAh, 120W वायर, 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग 4500mAh, 33W फ़ास्ट चार्जिंग

 

 

 

Related Articles

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

ImageRedmi TV X सीरीज MEMC टेक्नोलॉजी और RedmiBook Ryzen 4000 सीरीज प्रोसेसर के साथ होंगे 26 मई को लांच

शाओमी ने अपने सब ब्रांड Redmi के तहत 26 मई को चीन में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने के घोषणा पहले ही कर दी है जिसमें Redmi 10X स्मार्टफोन को भी पेश किया जायेगा। इसके साथ आज सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इसी इवेंट में Redmi Book सीरीज के लेटेस्ट लैपटॉप Redmibook 16.1 के साथ-साथ …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.