Home न्यू लांच Xiaomi Mi Band 5 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 11 नए मोड्स के...

Xiaomi Mi Band 5 हुआ बड़ी डिस्प्ले और 11 नए मोड्स के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

0

शाओमी ने आज चीन में अपने लोकप्रिय Mi Band के नए वर्जन यानि Mi Band 5 को लांच कर दिया है। यहाँ पर Mi Band 4 के मुकाबले आपको बड़ी डिस्प्ले, नया चार्जिंग मेथड और बेहतर हेल्थ फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है इस आकर्षक स्मार्टबैंड के फीचरों पर:

Xiaomi Mi Band 5 के फीचर

कंपनी ने पिछली बार की ही यहाँ यहाँ भी कलर OLED पैनल का इस्तेमाल किया है। Mi Band 5 में 20% बड़ी डिस्प्ले 1.2-इंच के साइज़ के साथ आती है। इसके साथ यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा कस्टम एनिमेटेड वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आते है।

Mi Band 5 में आपको नए तरह से चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिसमे आप अपनी डिवाइस को मैग्नेटिक डॉक पर रख कर चार्ज कर सकते है। Bnad 4 की तुलना में इस बार अब आप हार्ट रेट के ठीक नीचे दिए गये पिन के जरिये डिवाइस को चार्ज कर सकते है।

अब बात करते है हेल्थ ट्रैकिंग की तो यहाँ आपको 11 नए फिटनेस ट्रैकिंग मोड दिए गये है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहाँ पर पीरियड्स को भी ट्रैक करने का फीचर यहाँ मिलता है। स्लीप ट्रैकिंग अब आपकी REM साइकिल पर भी नज़र रखेगी। Mi Band 5 में कंपनी ने पहली बार PAI का भी फीचर दिया है ताकि आप अपनी फिटनेस पर और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

इसके अलावा Band 5 में रिमोट कैमरा ट्रिगर, NFC पेमेंट, 5ATM रेसिस्टेंट, और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर भी शामिल किये गये है।

Xiaomi Mi Band 5 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी ने Mi Band 5 को चीन में लांच कर दिया है जिसकी सेल 18 जून से शुरू हो जाएगी। Mi Band 5 को 2 मॉडल में पेश किया है जिनकी कीमत क्रमश: 189 युआन (NFC के बिना) और 229 युआन (NFC के साथ) रखी गयी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version