Home Uncategorized Xiaomi Mi 7 स्नैपड्रैगन 845 के साथ हो सकता है जून में...

Xiaomi Mi 7 स्नैपड्रैगन 845 के साथ हो सकता है जून में लांच, Mi Mix 2S होगा 27 मार्च को पेश

0

MWC 2018 में सैमसंग गैलेक्सी S9/S9+ और HMD Global के नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6 (2018), नोकिया 8110 4G, नोकिया 1 एंड्राइड गो फ़ोन के लांच के बाद, शाओमी अपने नए फ्लैगशिप फ़ोन Mi Mix 2S को मार्च 27 को पेश कर सकती है। अगर ताज़ा रिपोर्ट की माने तो शाओमी अपने Mi 7 को भी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कल ऑनलाइन आई एक रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी इस साल जून महीने के आस-पास Mi 7 को पेश कर सकती है।

Xiaomi Mi Mix 2S

यह भी पढ़े: MWC 2018: LG V30S ThinQ AI CAM और Voice AI के साथ हुआ लांच

शाओमी अपने Mi Mix 2 के अपग्रेडेड वर्जन Mi Mix 2S को 27 मार्च को लांच करने के लिए तैयार है। 27 मार्च को जो लांच किया जायेगा वह ग्लोबल के साथ-साथ चाइना लांच में भी होगा। अभी तक शाओमी ने अपने इस फ़ोन के इंडिया लांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन ट्विटर पर Mi Mix 2S की लांच डेट की घोषणा की है।

इसके साथ-साथ कंपनी ने एक पोस्टर भी रिलीज़ किया जिस से काफी हद तक यह साफ़ हो जाता है की Mi Mix 2S नवीनतम सबसे पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से संचारित किया जायेगा।

डिस्प्ले: 5.99-इंच FHD+| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 SoC | रैम: 8GB | स्टोरेज: 256GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.0 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | AnTuTu स्कोर: 273,741 | बैटरी: 3400mAh

यह भी पढ़े: MWC 2018: लांच हुआ Snapdragon 660 के साथ Nokia 7 Plus और Nokia 6

Xiaomi Mi 7

Android Headlines के आनुसार, Mi 7 को जून में लांच करना शाओमी के लिए काफी अच्छा कदम हो सकता है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 845 के संचारित कर सकती है। अभी Mi 7 के लांच होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट बताती है की डिवाइस के जून महीने के आस-पास गोल्बल लांच होने की उम्मीद है, लेकिन भारत में लांच होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है फ़ोन में आपको 6GB रैम के साथ-साथ 8GB रैम विकल्प भी मिल सकता है।

अफवाहों के अनुसार, Mi 7 6-इंच की 18:9 स्क्रीन रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लांच होने की सम्भावना हो सकती है, जो पिछले साल लांच हुए Mi 6 से थोडा बड़ा है।

डिस्प्ले: 6-इंच FHD+| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 SoC | रैम: 6GB/8GB | स्टोरेज: 128GB | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 7.1 | रियर कैमरा: 16MP+16MP | फ्रंट कैमरा: 16MP | बैटरी: 3950mAh

MWC 2018: Samsung Galaxy S9, S9+हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version