Home न्यूज़ तीन 50MP कैमरों, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 2 के...

तीन 50MP कैमरों, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में लॉन्च होगा ये फ़ोन

0

Samsung और OnePlus के बाद अब Xiaomi भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ला रहा है और ये भी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ ही लॉन्च होगा। कंपनी ने आज कन्फर्म कर दिया है कि भारत में 26 फरवरी, 2023 को Xiaomi 13 Pro को लॉन्च किया जायेगा। इस स्मार्टफोन में नयी LTPO डिस्प्ले और Leica के कैमरा मौजूद हैं। रियर पैनल पर आपको तीन 50MP के Leica सेंसर नज़र आएंगे।

Xiaomi 13 सीरीज़ चीन में दिसंबर 2022 में लॉन्च हुई है और इसमें Pro मॉडल के अलावा बेस वैरिएंट Xiaomi 13 भी शामिल है, लेकिन भारत में फिलहाल इस फ़ोन के लॉन्च को लेकर कोई चर्चा नहीं है। जैसे पिछले साल केवल Xiaomi 12 Pro भारत में आया था, इस बार भी केवल Xiaomi 13 Pro ही भारतीय बाज़ारों में दस्तक देगा। Xiaomi 13 Pro का ग्लोबल लॉन्च 26 फरवरी 2023 को रात 9.30 बजे होगा। इसे आप ऑनलाइन Xiaomi की वेबसाइट mi.com, Xiaomi India के Facebook, Twitter और YouTube पेज पर देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 778G के साथ अब तक सबसे सस्ता फ़ोन भारत में हुआ लॉन्च

Xiaomi 13 Pro स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Pro में 6.78-इंच की फ्लेक्सिबल E6 Samsung AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 2K रेज़ॉल्यूशन, LTPO पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विज़न सपोर्ट है। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी गयी है। हालांकि भारत में आपको कितने स्टोरेज वैरिएंट मिलते हैं, ये तो लॉन्च के समय ही पता चलेगा।

13 Pro में रियर पैनल पर 50MP का 1″ का बड़ा Sony IMX989 सेंसर है। इसमें 8 एस्फेरिकल लेंस, ALD अल्ट्रा-लो रेफ्लेक्टेन्स कोटिंग, है। इसके अलावा दूसरा 50MP का 115 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और तीसरा 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस मौजूद है। इसमें आपको 32MP का सेल्फी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ़ोन में 4820mAh की बैटरी 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version