तीन 50MP कैमरों, 120W फ़ास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 2 के साथ भारत में लॉन्च होगा ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung और OnePlus के बाद अब Xiaomi भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ला रहा है और ये भी Snapdragon 8 Gen 2 के साथ ही लॉन्च होगा। कंपनी ने आज कन्फर्म कर दिया है कि भारत में 26 फरवरी, 2023 को Xiaomi 13 Pro को लॉन्च किया जायेगा। इस स्मार्टफोन में नयी LTPO डिस्प्ले और Leica के कैमरा मौजूद हैं। रियर पैनल पर आपको तीन 50MP के Leica सेंसर नज़र आएंगे।

Xiaomi 13 सीरीज़ चीन में दिसंबर 2022 में लॉन्च हुई है और इसमें Pro मॉडल के अलावा बेस वैरिएंट Xiaomi 13 भी शामिल है, लेकिन भारत में फिलहाल इस फ़ोन के लॉन्च को लेकर कोई चर्चा नहीं है। जैसे पिछले साल केवल Xiaomi 12 Pro भारत में आया था, इस बार भी केवल Xiaomi 13 Pro ही भारतीय बाज़ारों में दस्तक देगा। Xiaomi 13 Pro का ग्लोबल लॉन्च 26 फरवरी 2023 को रात 9.30 बजे होगा। इसे आप ऑनलाइन Xiaomi की वेबसाइट mi.com, Xiaomi India के Facebook, Twitter और YouTube पेज पर देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 778G के साथ अब तक सबसे सस्ता फ़ोन भारत में हुआ लॉन्च

Xiaomi 13 Pro स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 13 Pro में 6.78-इंच की फ्लेक्सिबल E6 Samsung AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 2K रेज़ॉल्यूशन, LTPO पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विज़न सपोर्ट है। फ़ोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज दी गयी है। हालांकि भारत में आपको कितने स्टोरेज वैरिएंट मिलते हैं, ये तो लॉन्च के समय ही पता चलेगा।

13 Pro में रियर पैनल पर 50MP का 1″ का बड़ा Sony IMX989 सेंसर है। इसमें 8 एस्फेरिकल लेंस, ALD अल्ट्रा-लो रेफ्लेक्टेन्स कोटिंग, है। इसके अलावा दूसरा 50MP का 115 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और तीसरा 50MP का टेलीफ़ोटो लेंस मौजूद है। इसमें आपको 32MP का सेल्फी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ़ोन में 4820mAh की बैटरी 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageभारत में 30 मार्च को लॉन्च होगा Redmi का नया फ़ोन, कीमतें हो सकती हैं 15,000 रूपए से भी कम

Redmi Note 12 सीरीज़ में कंपनी का एक और फ़ोन भारत में 30 मार्च 2023 को लॉन्च होने जा रहा है। ये नया फ़ोन Redmi Note 12 है, जो 4G चिपसेट के साथ आएगा। भारत में Redmi Note 12 Pro+ पहले ही सामने आ चुका है और अब कंपनी इस सीरीज़ में एक बजट स्मार्टफोन …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageXiaomi MI 10 और Mi 10 Pro 27 मार्च को होंगे ग्लोबली लांच: इंडिया में भी होंगे जल्द लांच?

पिछले दिनों ही खबर आई थी कि Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी ‘Mi सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन लांच वाली है और इस सीरीज़ के नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन मार्च महीने में ही इंडियन मार्केट में दस्तक देंगे। आज एक नयी खबर सामने आई है की Xiaomi आने वाली 27 मार्च को ग्लोबली टेक मंच …

भारत में पहला Snapdragon 8 Gen 2 स्मार्टफोन लॉन्च – 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 120W चार्जिंग जैसे फीचरों से लैस होगा फ़ोन

Vivo की सब-ब्रैंड iQOO ने आज अपने कहे अनुसार भारत में iQOO 11 सीरीज़ के बेस मॉडल iQOO 11 5G को लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने यहां Pro वैरिएंट को भारतीय बाज़ार में नहीं उतारा है। ये फ़ोन भारत में ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। …

Image100W चार्जिंग, 16GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11 5G; OnePlus 11R ने भी दी दस्तक

OnePlus ने आज विश्व स्तर के साथ साथ भारत में भी OnePlus 11 5G और OnePlus 11R को लॉन्च कर दिया है। इनमें फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G को Snapdragon 8 Gen 2 के साथ पेश किया गया है। इस चिपसेट के साथ ये फ़ोन iQOO 11 Pro और Galaxy S23 जैसे हाई-एन्ड फोनों को …

Discuss

Be the first to leave a comment.