Xiaomi का लेटेस्ट ड्यूल डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 888 वाला Mi 11 Ultra होगा 23 अप्रैल को इंडिया में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi के इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कूलर जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने Mi 11 Ultra को इंडिया में लांच किये जाने की पुष्ठी की है। Xiaomi Mi 11 Ultra आभी चीन में लांच किया गया था और अब 23 अप्रैल को यह डिवाइस इंडियन मार्किट में भी लांच की जाएगी।

फोन में फ्लैगशिप ग्रेड चिपसेट से साथ 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है तो चलिए नज़र दल्तेहाई डिवाइस के फीचरों पर:

Xiaomi Mi 11 Ultra के फीचर

शाओमी के MI 11 Ultra में आपको ड्यूल डिस्प्ले देखने को मिलती है। सामने की तरफ 6.81-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ के साथ दी गयी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1700 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। पीछे की तरफ 1.1 इंच की छोटी डिस्प्ले कैमरा सेटअप के बराबर में मिलती है जो 450 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ आती है।

डिवाइस स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ 8GB/12GB LPDDR5 रैम और 256GB/512GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में पेश की गयी है। ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ Mi 11 Ultra MIUI 12.5 पर रन करता हुआ मिलता है। बायोमीट्रिक के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है जो हार्ट रेट मोनिटरिंग को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Mi 11 Ultra में आपको 50MP Samsung ISOCELL GN2 सेंसर OIS के साथ दिया है। प्राइमरी सेंसर के अलावा 48MP अल्ट्रा -वाइड लेंस और 48MP का ही टेलीफोटो लेंस दिया है जो 10x हाइब्रिड, 5x ऑप्टिकल और 120x ज़ूम तक को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप 8k तक की विडियो रिकॉर्डिंग के आलवा स्लो -मो विडियो रिकॉर्डिंग का भी आप्शन देता है।

पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 67W वायर QC4+/QC3+ फ़ास्ट चार्जिंग, 67W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है।

Related Articles

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageRedmi 8 हुआ 5,000mAh बैटरी और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 8 इंडिया में लांच किया गया शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसको आप Redmi 8A का अपग्रेड वरिएन्त भी कह सकते है। कंपनी ने डिवाइस को “RedmiKaBharosa” टैग के साथ लांच किया है जिसका मलतब कंपनी इसके परफॉरमेंस की तरफ काफी ध्यान दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 439, 12MP+5MP ड्यूल कैमरा सेटअप और …

Imageआगामी जून महीने में लांच होने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन: पूरी लिस्ट

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षण हो सकती है Honor 20-सीरीज या Zenfone 6। फ्लैगशिप ग्रेड के साथ यहाँ कुछ बजट डिवाइस भी पेश की जाएँगी। कुछ डिवाइसों के टीज़र …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageMoto G Max के इंडिया लॉन्च का इंतज़ार खत्म, भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से अलग होगा

Motorola ने Moto G Max की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, ये फोन भारत में 14 अगस्त को आएगा। motorola.in और Flipkart, दोनों पर इसका माइक्रोसाइट लाइव है और पूरी स्पेसिफिकेशन वहीँ दर्ज हो चुकी है। जून में ब्राज़ील में जो G Max उतरा था, भारत आने वाला मॉडल उससे अलग है, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.