UPI-आधारित एप्लीकेशनो की तुलना: Whatsapp Payment, Google Tez और Paytm

  • Like
  • Comment
  • Share

व्हाट्सप्प सिर्फ भारत में नहीं विश्व में सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफार्म है जिसपर लगभग 1.5 बिलियन एक्टिव यूजर है। सिर्फ भारत में ही 200 मिलियन यूजर व्हाट्सप्प का उपयोग करते है। जिनसे में अधिकतर इसका उपयोग सिर्फ बातचीत करने, फोटो वीडियो आदि भेजने के लिए करते है। इसमें आपको वॉइस कॉल और वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलती है। और अभी हमने बताया था की व्हाट्सप्प ने अपने बीटा यूजर के लिए पेमेंट की सुविधा भी शुरू कर दी है जो जल्दी ही सार्वजानिक रूप से उपलब्ध होगी।

मेसेजिंग ऐप पर पेमेंट की सुविधा क्यों?

कुछ लोग अभी भी कहते है की एक बातचीत के लिए उपयोग की जाने वाली ऐप पर पेमेंट की सुविधा देने की जरूरत क्या है। लेकिन हम तो यही कहेंगे की UPI-आधारित पेमेंट की सुविधा देना एक बहुत अच्छा कदम है। क्योकि भारत में नोटेबंदी के बाद जिस तरह से डिजिटल पेमेंट की तरफ लोगो का झुकाव हुआ है उस तरह से सभी इस चीज़ का फायदा उठाना चाहते है।

पहले समय में हमको अगर किसी को पैसे देने होते थे तो कैश या चेक देना पड़ता था फिर IMPS और NEFT की सुविधा आयी लेकिन उनमे भी आपको काफी जानकारी रखनी पड़ती थी जो आसान नहीं होता था। लेकिन आज UPI-आधारित पेमेंट सर्विस आने से आपको सिर्फ फ़ोन नंबर की जरूरत होती है जो काफी आसानी से पैसे ट्रांसफर करने में सहायक है।

आज हमारे पास UPI-आधारित ऐप जैसे भीम और गूगल तेज़ है, मोबाइल वॉलेट जैसे Paytm, MobiKwik,और Freecharge आदि है और इन सबके अलावा कुछ बैंक ऐप भी है जो काफी आसानी से मनी ट्रांसफर में हमारी सहायता करती है।

आज हम ऐसे ही 3 ऐप व्हाट्सप्प, तेज़ और Paytm की साझा तुलना लाये है जिस से पता चलेगा की व्हाट्सप्प पेमेंट कैसे अन्य ऐप से मुकाबला करता है।

व्हाट्सप्प पेमेंट

यह भी पढ़े:Redmi Note 5 Pro, 14 फरवरी को होगा लॉच: स्पेसिफिकेशन आये सामने

भीम और अन्य UPI ऐप में आपको एक ऐसी बैंक अकाउंट आवश्यकता होती है जिसमे आपका आधा कार्ड और फ़ोन नंबर लिंक हो।  अगर यह सब चीज़े सही है तो आपको बस एक छोटे से प्रोसेस से गुजरना होगा जिसमे आपको बैंक चुन कर अपने फ़ोन नंबर द्वारा अपना अकाउंट नंबर अप्प के साथ जोड़ना पड़ेगा।

लेकिन व्हाट्सप्प में सबसे अच्छी बात यही होगी की आपको पैसे भेजने या मंगवाने के लिए सिर्फ बैंक अकाउंट लिंक करना पड़ेगा जिसके बाद सिर्फ फ़ोन नंबर पता होने पर भी आप पैसे मंगवा या भेज सकेंगे और आपको VPA की जरुरत नहीं पड़ेगी।

व्हाट्सप्प पर आप नार्मल चैटिंग की तरह ही पैसे भी भेज पाएंगे जो सीधे दूसरे यूजर के अकाउंट में जायेंगे।

Google Tez

यह भी पढ़े:Asus Zenfone 5 Lite स्पेसिफिकेशन और इमेज हुई लीक:जाने हाइलाइट्स

सितम्बर 2017 में लांच हुए गूगल के UPI-आधारित ऐप तेज़ पर अभी तक 10 मिलियन यूजर जुड़ चुके है। यह एक काफी हल्का ऐप है जो मनी-पेमेंट को सरल करने के लिए बनाया है। यह भीम ऐप की ही तरह है लेकिन इसमें दिए कुछ आकर्षक ऑफर इसको थोड़ा अलग बनाते है।

सबसे पहले दोनों यूजर के फ़ोन में गूगल तेज़ होना जरूरी है है उसमे बैंक अकाउंट लिंक होना भी जरूरी है। बाकि जरुरत सभी ऐप के सामान ही है। इस ऐप के माध्यम से आप पैसे सीधे किसी के अकाउंट में उसके अकाउंट नंबर के द्वारा भेज सकते है।

इस ऐप में एक कैश मोड भी दिया हुआ है जिसमे भेजने वाले को पे सेलेक्ट करना होगा वही लेने वाले को रिसीव को सेलेक्ट करना होगा फिर भेजने वाले के फ़ोन में अमाउंट  लिखना पड़ेगा और पैसे लेने वाले के अकाउंट में सीधे चले जायेंगे। जिसके लिए आपको VPN या QR-कोड कुछ भी शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Paytm

मोबाइल वॉलेट ऐप में Paytm काफी पॉपुलर ऐप है जिसके द्वारा आप पैसे का आदान प्रदान कर सकते है। पैसे ट्रांसफर के अलावा आप इसी ऐप्प की सहायता से बिल भुगतान, रिचार्ज और DTH रिचार्ज आदि अनेक सुविधाएं का लाभ उठा सकते है।

Paytm एक इ-कॉमर्स प्लेटफार्म है जहाँ आप कपडे,फ्लाइट/ट्रैन/बस टिकट, सिनेमा टिकट, और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट भी खरीद सकते है। अभी हाल ही में पेटम ने भीम के साथ साझेदारी करके UPI-आधारित पेमेंट  की भी सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा पेटम आपको पेमेंट बैंक की भी सुविधा प्रदान करता है जो एक नार्मल सेविंग अकाउंट की तरह काम करता है। इसमें आप अपनी चेक बुक, वर्चुअल या फिजिकल डेबिट कार्ड भी मंगवा सकते है।

साफ़-साफ़  देखा जा सकता है की हर ऐप की अपनी अलग विशेषताएँ है।  इन ऐप में जो एकमात्र समानता है वो है इनका UPI आधारित होना। अगर आप अलग-अलग देखे तो Paytm आपको इ-वॉलेट, पेमेंट बैंक, और खरीदारी की सुविधा देता है वही पर व्हाट्सप्प आपको कम्युनिकेशन के सुविधा प्रदान करता है और तेज़ आपको हर लेन-देन पर आकर्षक कैशबैक की सुविधा देता है। अब यह आप पर निर्भर करता है की आपकी प्राथमिकता क्या है।

एक नज़र में :

Whatsapp Paytm Google Tez
प्लेटफार्म एंड्राइड, IOS एंड्राइड, IOS एंड्राइड, IOS
एप साइज़ एंड्राइड- 20MB

IOS- 158MB

एंड्राइड-28MB

IOS-192MB

एंड्राइड-8.1MB

IOS- 58MB

शुरुआत जनवरी, 2009 अगस्त, 2010 सितम्बर, 2017
कंपनी फेसबुक One97 कम्युनिकेशन, अलीबाबा गूगल
उपभोक्ता 200 मिलियन 250 मिलियन 12 मिलियन
UPI हाँ हाँ हाँ
यूटिलिटी बिल पेमेंट नहीं हाँ नहीं
QR-कोड सपोर्ट हाँ हाँ हाँ

 

पैसे बचाने के लिए Top11 Online Recharge और Bill-Payment एप्लिकेशन

 

Related Articles

ImageMahindra XUV 3XO CNG लॉन्च, CNG पर भी पेट्रोल जितनी पावर और 24.7 km/kg माइलेज, जानें कीमत

एक नज़र में : Mahindra ने आज भारत में XUV 3XO का CNG वर्ज़न, XUV 3XO ZNG लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसकी खास बात इसका टर्बो इंजन है, जो CNG पर चलते हुए भी पेट्रोल जितनी ही पावर देता है। आम तौर पर CNG कारें गैस पर चलते …

Imageजाने कैसे अपने PhonePe वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के द्वारा पैसे को जोड़े

आज के समय में इंडिया में एक कैश मुक्त कम्युनिटी बनाये रखने के लिए काफी एप्लीकेशन आपको UPI की सुविधा देती है जिनमे से PhonePe भी एक ऐसी ही एप्लीकेशन को जो यूजर के बीच काफी लोकप्रिय साबित हो रही है जिसके चलते अब Google Tez की ही तरह यहाँ पर भी आपको स्कार्त्च-कार्ड प्राप्त …

ImageXioami Mi Pay पेमेंट सर्विस हुई इंडिया में लांच; कैशलेस सिस्टम के लिए एक और विकल्प

स्मार्टफोन मार्किट के साथ-साथ आज Xiaomi ने इंडिया में अपनी ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन Mi Pay को भी लांच कर दिया है। चीन में 2016 में लांच को चुकी यह पेमेंट सर्विस थोडा देर से ही सही लेकिन अब इंडियन मार्किट मेंसभी के लिए पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। NFC आधारित मोबाइल …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Discuss

Be the first to leave a comment.