Home Uncategorized Vu ने भारत में लांच किये 16 Smart TVs, कीमतें सिर्फ 20,000...

Vu ने भारत में लांच किये 16 Smart TVs, कीमतें सिर्फ 20,000 रुपये से शुरू

0

लोकप्रिय स्मार्ट टीवी ब्रांड Vu Technologies ने भारत में 16 नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किये हैं। इन TVs को Pop Smart TV, Office Smart TV, Premium Smart TV, तथा Pixel Light HDR सीरीज में वर्गीकृत किया गया है। ये सभी स्मार्ट टीवी विभिन्न आकारों, विशेषताओं और विभिन्न कीमतों के साथ उपलब्ध हैं। (Read in English)

इस लॉन्चिंग समारोह में बोलते हुए, Vu Technologies की CEO और डिजाइन प्रमुख देविता सराफ ने कहा, “Vu TV की नई टीवी श्रृंखला, आज की पीढ़ी के लिए अभूतपूर्व और बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। भारत में टेलीविजन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए वे सबसे आगे हैं, हमें भारतीय युवा और पेशेवरों के लिए सबसे शानदार तकनीक पेश करने पर गर्व है। “

इसके अलावा पढ़ें: ड्यूल सेल्फी कैमरा वाले Asus Zenfone 4 Selfie Pro और Zenfone 4 Selfie हुए भारत में लांच; जानिये इनकी विशेषताएं व कीमत

Vu New Smart TV Series

Vu Pop Smart TV की बात करें तो यह श्रृंखला 32 इंच, 43 इंच और 49 इंच के स्क्रीन आकार के साथ आती है। ये टीवी Make in India प्रॉडक्ट्स हैं और कंपनी का दावा है कि ये विंडोज़ और मैकबुक दोनों से कास्टिंग सपोर्ट करते हैं। Pop Smart TV के अन्य स्मार्ट फीचर्स में स्मार्टफोन से टेलीविजन को नियंत्रित करना, एंड्रॉइड और iOS डिवाइस से TV पर फोटो, वीडियो और म्यूजिक प्ले करना और Hungama, Eros Now, YuppTV, Ted और Daily Motion जैसे चैनलों का सपोर्ट शामिल है।

Vu की अगली श्रृंखला, Vu Office Smart TV है जो विशेष रूप से ऑफिसों के उद्देश्य के लिए डिज़ाइन की गई है। TV 49 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के स्क्रीन आकार में आता है, इसमें एक built-in computer और Windows OS मौजूद है। इस तरह से आप इसमें Microsoft applications जैसे कि Word, PowerPoint और Excel आदि सीधे टीवी स्क्रीन पर चला सकते हैं।

इसमें 32GB स्टोरेज स्पेस भी है साथ ही यह वायर्ड और वायरलेस कनेक्टिविटी दोनों का समर्थन करता है। यह कर्मचारी की प्राइवेसी को भी सुनिश्चित करता साथ ही डिस्प्ले के लिए आपको अपने PC को अलग से कनेक्ट करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Vu के Premium Smart TV की बात करें, तो यह TV क्वाड-कोर इंटरनेट वीडियो प्रोसेसर द्वारा संचालित और है और Licensed Youtube और Netflix सपोर्ट के साथ प्रीमियम OS पर चलता है। टेलीविजन में एक स्क्रीन मिररिंग सुविधा भी है जो उपयोगकर्ताओं को Vu टीवी पर जीवन के क्षण शेयर करने की सुविधा प्रदान करती है। Premium Smart TV को 32 इंच, 39 इंच, 43 इंच, 49 इंच और 55 इंच के स्क्रीन आकारों में पेश किया जा रहा है।

यह टीवी सभी DLNA सपोर्ट से सक्षम है, जिसे Wi-Fi या लैन पर कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफ़ोन से कंटेंट शेयर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

Vu ने एक Pixelight HDR सीरीज भी पेश की है, जिसमें 4K HDR वीडियो सपोर्ट प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें: iPhone 8, iPhone 8 Plus के साथ लांच हुआ अब तक का सर्वश्रेष्ठ Apple स्मार्टफोन iPhone X, जानिये क्या है इसकी कीमत

Vu Smart TV सीरीज का मूल्य और उपलब्धता

जहां तक ​​मूल्य निर्धारण की बात है, Vu ने घोषणा की है कि उसके उत्पाद की कीमत 32 इंच के बेसिक स्मार्ट टीवी के लिए 20,000 रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 2,50,000 रुपये तक होगी , टीवी की उपलब्धता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं है।

S. No. Product Price
PIXELIGHT HDR SERIES
1 H75K700 2,50,000 INR
2 65XT800 1,16,000 INR
3 55XT780 64,000 INR
4 50K310 57,000 INR
5 43S6575 46,000 INR
Offics Smart TV SERIES
1 55UH7545 64,000 INR
2 55UH7545 50,000 INR
3 55UH7545 42,000 INR
POP Smart TV Series
1 50BS115 44,500 INR
2 43BS112 37,500 INR
3 32S7545 22,000 INR
Premium Smart TV Series
1 55UH8475 60,000 INR
2 49S6575 44,500 INR
3 43D6575 38,500 INR
4 40K16 31,500 INR
5 32D6475 20,000 INR

 

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 8 हुआ भारत में लॉन्च; जानिये इसके स्पेसिफिकेशन्स और विशेषताएं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version