Vivo Z1 हुआ ड्यूल कैमरा सेटअप और 19:9 रेश्यो के साथ लांच; जाने कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने मई महीने के अंत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Vivo Z1 चीन में लांच कर दिया है। यह फोन कंपनी ने मिड-रेंज मार्किट को ध्यान में रख कर लांच किया है जिसमे आपको ड्यूल कैमरा और फुल-व्यू डिस्प्ले दी गयी है। यह डिवाइस कंपनी ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर पेश किया है।

मिड-रेंज फ़ोन Z1 में आपको काफी अच्छे फीचर देखने को मिलते है तो चलिए उनपर एक नज़र डालते है:

Vivo Z1 के फीचर

Vivo Z1 में 6.26 इंच का FHD+ रेज़ोलुशन (19:9 रेश्यो) वाला नौच डिस्प्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90% है। प्रोसेसर के रूप में आपको ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प दिए है जिसको आप 256GB तक माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में रियर साइड में 13MP + 2MP का ड्यूल कैमरा सेटअप LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 12MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में दिया गया पोर्ट्रेट मोड बेहतर आउटपुट देने सक्षम है।

यह डिवाइस नवीनतम एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित FunTOuch OS 4.0 पर कार्य करेगा जिसको 3260mAh बैटरी द्वारा संचारित किया गया है। पीछे की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में यहाँ 4G VoLTE, WiFi, ब्लूटूथ, और GPS को शामिल किया गया है।

Vivo Z1 की कीमत और उपलब्धता

Vivo Z1 को अभी चीन में लांच किया गया है जिसकी कीमत 1,798 युआन रखी गयी है जो ब्लू, ब्लैक, और रेड कलर विकल्प में उपलब्ध है। चीन में यह डिवाइस प्री-आर्डर के लिए भी उपलब्ध है जो 4 जून से ग्राहकों को मिलना शुरू हो जायेगा।

Vivo Z1 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Vivo Z1
डिस्प्ले 6.25-इंच IPS LCD डिस्प्ले, 19:9, FHD+ (2280×1080 पिक्सेल), 2.5D ग्लास
प्रोसेसर  2.2GHz स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित FunTouch 4.0
प्राइमरी कैमरा 13MP + 2MP, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 12MP
बैटरी 3260mAh
अन्य 4G, VoLTE, 3G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक
कीमत  1,798 युआन

 

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

ImageVivo S9 हुआ Dimensity 1100 चिपसेट और 44MP ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo S9 को आज चीन में कंपनी ने अपनी स्टाइल सीरीज के तहत ऑनलाइन इवेंट के जरिये लांच कर दिया गया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन 44MP + 8MP ड्यूल सेल्फी कैमरा, 33W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचरों के साथ पेश किया गया है। तो चलिए …

ImageVivo Y12s हुआ मीडियाटेक चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y12 इंडिया में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में साल 2019 में लांच किया गया था। और अंब कंपनी ने इसी सीरीज के एक अन्य फोन Y12s को पेश किया है जो स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर द्वारा संचालित है इसमें 3GB रैम और 8MP सेल्फी कैमरा का ऑप्शन दिया है। फ़ोन के पीछे …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageVivo T5 Pro रिव्यू: 9020mAh बैटरी और 5000 निट्स स्क्रीन, फिर भी एक कमी खटकती है

vivo की T-सीरीज़ अब तक परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के बीच संतुलन बनाने के लिए जानी जाती रही है। पिछले साल का T4 Pro उसी फॉर्मूले का मज़बूत उदाहरण था, जो Snapdragon 7 Gen 4, 50MP 3x पेरिस्कोप ज़ूम और 6,500mAh बैटरी के साथ, अपनी कीमत पर बेहद संतुलित फोन साबित हुआ। vivo T5 Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.