Vivo Y51s चीन में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में लांच किया गया है। Y51s एक्सिनोस प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 5G मॉडम के साथ आता है। फ़ोन के पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। अभी यह पता नहीं चला है कि विवो अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करेगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं Vivo Y51s की स्पेसिफिकेशन्स:
Vivo Y51s के फीचर
सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। बायोमेट्रिक के लिए साइड की तरफ आपको फिंगरप्रिंट सेंसर तो मिलता ही है साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है।फोन में सॉफ्टवेयर के तौर पर एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS मिलता है।
प्रोसेसर की बात करे तो फोन ओक्टा कोर Exynos 880 5G पर रन करता है। Y51s को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त के साथ लांच किया है। 4,500mAh की बड़ी बैटरी फोन को आसानी से 1 दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है जबकि चार्जिंग के लिए 18W फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया है।
फ़ोन में आपको 90mm लिक्विड कूल्ड हीट पाइप और मल्टी लेयर PGS ग्रेफाइट हीट सिंक भी दी गयी है जो डिवाइस को लगभग 10-डिग्री तक ठंडा रखने में सक्षम है।
Vivo Y51s की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Vivo Y51s |
डिस्प्ले | 6.53-इंच, FHD+, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
चिपसेट | ओक्टा -कोर Exynos 880, Mali G76 MP5 GPU |
रैम | 6GB |
स्टोरेज | 128GB, 256GB तक बढ़ा सकते है |
कैमरा | 48MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित FunTouch OS 10.5 |
बैटरी | 4.500mAh |
अन्य | साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.1, GPS + GLONASS |