Home अफवाहे/लीक्स Vivo X21A हुआ Geekbench पर सूचीबद्ध; हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 और...

Vivo X21A हुआ Geekbench पर सूचीबद्ध; हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 और 6GB रैम से युक्त

0

MWC 2018 में विवो ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo Apex कांसेप्ट फोन पेश किया था। इसके अलावा कंपनी द्वारा Vivo X21 और Vivo X21UD को लांच किया गया था इन दोनों फ़ोनों में मुख्य अंतर फिंगरप्रिंट की जगह है। एक मॉडल में रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा दुसरे मॉडल में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब प्राप्त ताज़ा जानकारी के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस का एक और थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन लांच कर सकता है। यह डिवाइस हाल ही में GeekBench साईट पर सूचीबद्ध की गयी है।

Vivo X21A GeekBench स्कोर

वीवो एक्स21A को आज ही बेंचमार्क साईट GeekBench पर लिस्ट किया गया है। जहाँ फोन का नाम विवो एक्स21ए बता दिया गया है। साईट पर इस डिवाइस को Single-Core में 1585 स्कोर मिला है वही Multi-Core में 5292 स्कोर प्राप्त हुआ है।

यहाँ पर इमेज के अनुसार डिवाइस की थोड़ी स्पेसिफिकेशन भी बताई गयी है। जिनमे प्रोसेसर के रूप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 दिया जा सकता है तथा 6GB रैम का विकल्प भी दिया जा सकता है।

सामने की बात करे, तो फोन में 18:9 रेश्यो, Notch-युक्त पतले बेज़ेल वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। कंपनी ने पहले भी विवो V7 के भी 2 मॉडल पेश किये थे तो शायद से यहाँ भी कंपनी यही पैटर्न बनाये रखे। लेकिन अभी कंपनी द्वारा कोई भी आधिकारिक घोषणा नही की गयी है इसलिए आगे अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Vivo V9 Review in Hindi | विवो V9 का रिव्यु हिंदी में: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version