चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है, जो स्वाभाविक रूप से सेल्फी अनुभव को प्राथमिकता देता है। भारत में यह फोन विवो V7 प्लस नाम से लॉन्च हुआ है। फोन का मुख्य आकर्षण इसकी HD Infinity Dispaly, मैटल unibody डिजाइन, और एक शानदार सेल्फी कैमरा हैं।
Vivo V7 Plus के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
नया विवो Vivo V7 Plus स्मार्टफोन 14NM प्रोसेस आधारित ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ रखा गया है। जिसे आप एक समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिये 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
सेल्फीज़ के लिए,Vivo V7 Plus में selfie soft light और f/ 2.0 एपर्चर के साथ फ्रंट में एक 24MP कैमरा है, जबकि पीछे की तरफ LED फ्लैश और f/ 2.0 एपर्चर के साथ 16MP सेंसर दिया गया है। कैमरा कई pre-installed फिल्टर्स के साथ आता है साथ ही बोके मोड, HDR मोड, प्रोफेशनल मोड और फेस ब्यूटी मोड जैसे विभिन्न मोड्स को सपोर्ट करता है।
Vivo V7 Plus में 18:9 स्क्रीन रेशियो वाली 5.9 इंच की HD +फुल विज़न डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉइड 7.1 (नोगाट) पर चलता है, जिसमें कंपनी की फंटौच 3.2 UI दी गयी है। सभी हार्डवेयर को 3,225 mAh की बैटरी द्वारा संचालित किया गया है।
फोन के कनेक्टिविटी विकल्प में 4G VoLTE support, WiFi, Bluetooth, USB 2.0, OTG, GPS और NFC शामिल हैं।
इसके अलावा पढ़ें: ड्युअल कैमरा वाला Lenovo K8 Plus हुआ लॉन्च; जानिये इसकी कीमत मूल्य और उपलब्धता
Vivo V7 Plus मूल्य और लॉन्च ऑफर
भारत में Vivo V7 Plus की कीमत 20,990 रुपये तय की गयी है, फोन Matte Black और Champaign Gold रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
Vivo V7 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
Model | Vivo V7 Plus |
Display | 5.99-Inch, 18:9 (1440 x 720) HD+, 2.5D Gorilla Glass 3 |
Processor | 14nm octa-core Snapdragon 450 |
RAM | 4GB |
Internal Storage | 64GB, expandable up to 256GB |
Software | Android 7.1 Nougat, with Funtouch 3.2 |
Primary Camera | 16MP with LED flash, f/2.0 aperture |
Secondary Camera | 24MP, with Softselfie flash, improved Beautify mode, and f/2.0 aperture |
Dimensions | 155.87 x 75.74 x 7.7mm |
Battery | 3225mAh battery |
Others | 4G VoLTE support, WiFi, Bluetooth, USB 2.0, OTG, GPS, Fingerprint sensor, HiFi audio |
Price | Rs. 20,990 |