Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: किफायती दाम में किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने हाल ही में अपना बजट फ्रेंडली फोन Vivo T4x लॉन्च किया गया है, जो किफायती कीमत पर काफी अच्छे फीचर्स दे रहा है, लेकिन यदि आप इस फोन को लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए, कि इसी सेगमेंट में बाजार में शानदार फीचर्स के साथ अन्य फोन भी उपलब्ध हैं, जिनमें से एक CMF Phone 1 है। इस लेख में हमनें Vivo T4x Vs. CMF Phone 1 की तुलना की है, जिससे आपको ये समझने में आसानी हो, कि आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट है?

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: डिजाइन

Vivo T4x design

डिजाइन की बात करें, तो Vivo T4x में आपको प्लास्टिक बैक पैनल मिलेगा, जिसके बाईं ओर ऊपर की तरफ आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले मिलेगा। इसके अतिरिक्त, पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग की सुरक्षा मिलती है, और ये MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें आपको गोलाकार एलईडी ऑरा लाइट भी नजर आएगी।

वहीं CMF Phone 1 में भी आपको प्लास्टिक बैक पैनल मिलेगा जिसके बाईं ओर ऊपर की तरफ लंबवत-स्टैक्ड पिल-शेप्ड कैमरा ऐरे दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन IP52 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

हालांकि इसे एक यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया गया है, जिसमें आप फोन के बैक पैनल को कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके बैक पैनल को घर पर भी बदला जा सकता है, साथ ही कॉम्पैक्ट वॉलेट, एक लैनयार्ड लूप या एक किकस्टैंड जोड़ने की सुविधा मिलती है।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: डिस्प्ले

Vivo T4x में 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2408 x 1080 पिक्सल्स (393 ppi) रिजॉल्यूशन के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

जबकि CMF Phone 1 में 6.67 इंच का 2400 x 1080 पिक्सल्स (395 ppi) रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले के मामले में CMF Phone 1 आगे है, क्योंकि इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो ज्यादा बेहतर कलर बनाता है, साथ ही इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जबकि Vivo T4x में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, और ये स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: परफॉरमेंस

MediaTek launches Dimensity 7300 and 7300X that supports foldable displays

दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 7300 (4nm) चिपसेट द्वारा संचालित होते हैं, जिसमें चार 2.5GHz परफॉरमेंस कोर, और चार 2.0GHz एफिशिएंट कोर शामिल हैं। इसके साथ ही, दोनों फोन्स Mali-G615 MC2 GPU के साथ आते हैं, और 8GB तक LPDDR4X RAM को सपोर्ट करते हैं।

हालांकि, vivo T4x में आपको UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी, जबकि CMF Phone 1 में UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो Vivo के मुकाबले धीरे काम करती है। दोनों ही फोन्स में 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। इसके अतिरिक्त CMF Phone 1 में अलग से microSD कार्ड का स्लॉट मिलता है, जिससे स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: सॉफ्टवेयर

आउट ऑफ द बॉक्स Vivo T4x FunTouch OS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें आपको लाइव टेक्स्ट, सर्किल टू सर्च, और AI स्क्रीन ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। इसे 2 साल तक के OS अपडेट और 3 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है।

वहीं CMF Phone 1 जुलाई 2024 में लॉन्च हुआ था, और Nothing OS 2.6 पर रन हो रहा था, लेकिन इसे Android 15 आधारित Nothing OS 3.0 पर अपडेट किया जा सकता है। फोन को 2 साल तक के OS अपडेट के साथ पेश किया गया है, मतलब इसमें Android 16 तक ही अपडेट मिलेगा, इसके अतिरिक्त 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: कैमरा

vivo T4x camera setup

Vivo T4x के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा, और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। बैक कैमरा 30 fps पर 4K और फ्रंट कैमरा 1080p रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, 50 मेगापिक्सल हाई रिजॉल्यूशन मोड, और लाइव फोटो जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

इसके साथ ही इसमें Aura Light भी दी गई है, जिससे किसी भी सब्जेक्ट को रोशन करके एक अच्छी लो लाइट फोटो क्लिक जा सकती है।

वहीं CMF Phone 1 में 50 मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ सेंसर का रियर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल (f/2.0) कैमरा मिल जाता है। बैक कैमरा से 30 fps पर 4K और 60 fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है, साथ ही फ्रंट से HDR 1080p (30 fps) रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। इसमें आपको एक्शन मोड, AI विविड मोड और नाइट मोड भी मिलेंगे।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: बैटरी और चार्जिंग

vivo T4x battery and charging

Vivo T4x में 6,500 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और फोन 44W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन को 40 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें बॉक्स में आपको पावर ब्रिक भी मिलेगी।

जबकि CMF Phone 1 में सिर्फ 5,000 mAh की बैटरी मिलती है, और ये फोन 33W वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 5G उपयोग के साथ इसे पूरे एक दिन तक चलाया जा सकता है।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: कनेक्टिविटी

Vivo के इस किफायती फोन में 5G (8 bands), Wi-Fi 6, Bluetooth v5.4 (A2DP, LE), GPS, एक IR Blaster, और USB Type-C 2.0 पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाते हैं।

CMF Phone 1 में 5G (10 bands), Wi-Fi 6, Bluetooth v5.3 (A2DP, BLE), GPS, और USB Type-C 2.0 पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।

Vivo T4x Vs. CMF Phone 1: कीमत और निष्कर्ष

vivo T4x 5G की कीमत

CMF Phone 1 की कीमत

Vivo T4x IP64 रेटिंग और ड्यूरेबिलिटी MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ ड्यूरेबिलिटी के मामले में बेहतर है। इसके साथ ही, बड़ी स्क्रीन के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, 6,500 mAh की बड़ी बैटरी, और लेटेस्ट OS के साथ ज्यादा समय तक अपडेट मिलेगा।

वहीं CMF Phone 1 में AMOLED डिस्प्ले के साथ अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और इंटरचेंजेबल बैक पैनल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसमें आपको Android 16 के बाद अपडेट नहीं मिलेगा।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products