Home बेस्ट 5 अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

0

सितम्बर का महीना जाने को है और इसमें हमने टेक जगत में काफी हलचल देखी है। इस महीने में iPhone 14 सीरीज़ के प्रीमियम स्मार्टफोनों के दर्शन करने के साथ ही हमने Realme GT Neo 3T जैसे फ़ोन भी देखे और साथ ही 200MP कैमरा फ़ोन Moto Edge 30 Ultra ने भी भारत में दस्तक दी। लेकिन दोस्तों ! October का महीना भी कुछ कम नहीं होगा। इस महीने में iPhone 14 सीरीज़ से टक्कर लेने Pixel 7 सीरीज़ आ रही है। साथ ही JioPhone 5G जैसे एंट्री-लेवल फ़ोन से लेकर Xiaomi की फ्लैगशिप स्मार्टफोन 12T सीरीज़ तक काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। आइये जानते हैं कि अक्टूबर 2022 में Upcoming smartphones कौन-कौन से हैं, जो हमें बाज़ार में देखने को मिलेंगे।

ये पढ़ें: 20,000 रूपए में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन (Upcoming Smartphones in October 2022)

iPhone 14 Plus

हालांकि iPhone 14 सीरीज़ पिछले महीने लॉन्च हो चुकी है, लेकिन इस सीरीज़ का नया फ़ोन जिसे iPhone Mini की जगह लॉन्च किया गया है, यानि iPhone 14 Plus अब तक बाज़ार में नहीं आया है। iPhone 14 Plus में iPhone 14 Pro Max की तरह बड़ी 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, लेकिन इसकी कीमत ‘Pro Max’ एडिशन के मुकाबले काफी कम है। ये स्मार्टफोन 7 अक्टूबर 2022 से उपलब्ध होगा।

iPhone 14 Plus में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले दी गयी है। इसमें 1200 निट्स HDR ब्राइटनेस है। ये पिछले साल के Apple चिपसेट, A15 Bionic और iOS 15 के साथ आएगा। लेकिन यहां कैमरा में अपग्रेड किया गया है। इसमें नया ट्रू डेप्थ सेल्फी कैमरा और 12MP का मुख्य रियर कैमरा मौजूद है, जो 49% बेहतर तस्वीरें लेने में सक्षम है। इसमें नया फीचर Photonic Engine भी है, जिसके साथ लो-लाइट फोटो iPhone 13 के मुकाबले दोगुनी बेहतर मिलेंगी।

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro

काफी समय से भारत में Pixel सीरीज़ के प्रीमियम फ़ोन देखने को नहीं मिले हैं, लेकिन लगता है कि इस बार कंपनी ने अपना मन बदल लिया है और हमें Upcoming smartphones की लिस्ट में अक्टूबर 2022 में Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में नज़र आने वाले हैं।

इन स्मार्टफोनों में Google Tensor G2 चिपसेट, 120Hz / 90Hz डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा मिलेंगे। इनमें 33W तक की चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है और फ़ोन का डिज़ाइन तो कंपनी दिखा ही चुकी है। लेकिन इनके प्रीमियम फीचरों की तरह, कीमतें भी प्रीमियम ही होंगी। आसार हैं कि Pixel 7 70,000 रूपए तक और Pixel 7 Pro 90,000 रूपए तक लॉन्च हो सकता है।

JioPhone 5G

JioPhone 5G भी अक्टूबर 2022 में ही लॉन्च हो सकता है। ये शायद पहला 5G फ़ोन होगा, जो 10,000 रूपए से नीचे उपलब्ध होगा। कंपनी के इसके लिए Google से साझेदारी ही है और इसमें भी Pragati OS ही आएगा। इसे Snapdragon 480 5G चिपसेट और 4GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे बहुत पावरफुल फ़ीचर नहीं होंगे, लेकिन कीमत के अनुसार आपको इनसे शिकायत नहीं होनी चाहिए।

Jio 5G Phone में 6.5-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 13MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस रियर पैनल पर, 5000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: बेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 स्मार्टफ़ोन्स

Xiaomi 12 Lite

Xiaomi की तरफ से भी भारत में Xiaomi 12 Lite का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। इस स्मार्टफोन को भी अगले महीने हम भारतीय बाज़ार में देख सकते हैं। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा जो इस बार मिड-अक्टूबर तक आएगा और जिसकी कीमत 30,000 रूपए के आस-पास होनी चाहिए।

Xiaomi 12 Lite में Snapdragon 778G चिपसेट आ सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED स्क्रीन, 108MP का प्राइमरी कैमरा, और 67W चार्जिंग जैसे फ़ीचर भी मिलने के आसार हैं।

Realme 10 सीरीज़

Realme 10 सीरीज़ में 2-3 स्मार्टफोन आएंगे, लेकिन इनमें से एक फ़ोन अक्टूबर 2022 की Upcoming smartphones की सूची में शामिल होगा, जो कि Realme 10 4G हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया है। इसमें MediaTek Helio G99 चिपसेट, 8GB तक की रैम मिल सकती है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी आएगी। बाकी फीचरों की जानकारी अभी आना बाकी है।

Realme 10 की कीमत भी लगभग 12 से 15,000 रूपए के आस-पास ही हो सकती है।

iQOO Neo 7

iQOO Neo 7 भी एक बेहद पावरफुल हो सकता है, और इसकी कीमत भी लगभग 30,000 रूपए तक होगी। iQOO Neo 6 का ये सक्सेसर MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ नज़र आ सकता है।

Neo 7 में 120W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 120Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फ़ीचर होंगे, जिनसे मिड-रेंज सेगमेंट में प्रतियोगिता और टक्कर की हो सकती है। इसके अलावा इसमें फुल एचडी+ डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी Sony IMX766V सेंसर, और 4700mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

OnePlus Nord 3

OnePlus Nord 3 भी अक्टूबर 2022 में लॉन्च होने वाले मोबाइल फ़ोन की लिस्ट में शामिल है। ये फ़ोन MediaTek 8100 चिपसेट के साथ आ सकता है, जिसके साथ हम पहले Oneplus 10R को भी देख चुके हैं। इस फ़ोन में आपको बिजली जैसी 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने के भी आसार हैं। ये स्मार्टफोन भी लगभग 30,000 से 35,000 रूपए की रेंज में अक्टूबर के आखिरी दिनों में दस्तक दे सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version