Home न्यूज़ पराग अग्रवाल से दोगुना कमाते हैं गूगल सी.ई.ओ. सुन्दर पिचाई; IBM, Twitter,...

पराग अग्रवाल से दोगुना कमाते हैं गूगल सी.ई.ओ. सुन्दर पिचाई; IBM, Twitter, Adobe, Microsoft के भारतीय सी.ई.ओ. की सैलरी आपको कर देंगी हैरान

0

हाल ही में Google, Microsoft जैसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में अब भारतीय मूल के सी.ई.ओ मौजूद हैं, और ये हर भारतीय के लिए बेहद गर्व की बात है। हाल ही में एक और भारतीय ने ग्लोबल सोशल मीडिया ऐप Twitter पर सी.ई.ओ की पोस्ट पायी है और ये हैं पराग अग्रवाल। जैक डोर्से के बाद 1 दिसंबर से पराग अग्रवाल Twitter के नए सी.ई.ओ. हैं। इससे पहले वो Twitter में ही बतौर CTO – चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर काम कर रहे थे। अब जब पोस्ट बड़ी है, तो ज़ाहिर है कि उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी हुई होगी। ट्विटर के सी.ई.ओ. के पद के लिए अब उन्हें सालाना 1 मिलियन डॉलर (1 million $) सैलरी मिलेगी।

ये पढ़ें: Google ने घोषित कीं 2021 की बेस्ट ऐप्स; ये ऐप बनी यूज़र्स की पहली पसंद

इनके साथ और भी कई बड़ी कंपनियों जैसे कि Microsoft, Google, Adobe, इत्यादि में भी सी.ई.ओ. की पोस्ट पर भारतीय दिग्गज ही मौजूद हैं। आइये उनके बारे में भी जानते हैं।

  • Twitter CEO, पराग अग्रवाल– Twitter सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रूपए) है। लेकिन इसके अलावा उन्हें एक बोनस प्लान भी मिलेगा और इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने ही की है। पराग अग्रवाल को उनकी सालाना कमाई से कहीं ज़्यादा टारगेट बोनस भी दिया जायेगा। हाल ही में कंपनी द्वारा इशू किये गए कागज़ों में ये साफ़ लिखा है कि नए CEO को कंपनी के कुछ शेयर भी दिए जायेंगे, जिनकी कीमत 94 करोड़ रूपए है।
  • Google CEO, सुन्दर पिचाई– इनकी नेट वर्थ करीब 600 मिलियन डॉलर (लगभग 45 अरब रूपए) है। वो पिछले कई सालों से टेक्नोलॉजी जगत में काम कर रहे हैं। 2015 में वो Google के CEO बने और उन्होंने खुद कई बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर भी काम किया। इसी से उन्होंने लगभग 75 अरब रूपए कमाए हैं। इसके अलावा बतौर गूगल सीईओ उनकी सैलरी सालाना 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़ रुपये) है। लेकिन उन्होंने बोनस, स्टॉक अन्य तरीकों से भी काफी कमाई की है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान सरकार को डोनेशन भी दी है। साथ ही 2019 से वो Alphabet के सीईओ भी हैं।
  • Microsoft CEO, सत्या नडेला– Microsoft के सीईओ, सत्या नडेला की सैलरी इस समय के भारतीय सीईओ में सबसे ज़्यादा है। नडेला को Microsoft की तरफ से सालाना $ 50 मिलियन डॉलर (लगभग 374 करोड़ रूपए) की सैलरी मिलती है।  
  • Adobe CEO, शांतनु नारायण – शांतनु नारायण की सालाना तनख्वाह भी ट्विटर सीईओ के बराबर ही है। शांतनु नारायण को भी Adobe की तरफ से 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7.49 करोड़ रूपए) की सालाना सैलरी मिलती है।
  • IBM CEO, अरविन्द कृष्णा – IBM में भी भारतीय सी.ई.ओ. ही हैं, इनका नाम अरविन्द कृष्णा है। अरविन्द कृष्णा को भी सालाना 1.5 मिलियन डॉलर (लगभग 11.23 करोड़ रूपए) मिलते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version