20,000 रूपये से कम कीमत वाले 5 सर्वश्रेष्ठ सेल्फी फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां, अपने मार्केटिंग कैंपेन RAM के इर्द-गिर्द ही बनाते थे पर हाल के दिनों में यह बीते दिनों की बात हो गयी है। हालिया दौर में स्मार्टफोन्स कंपनियां लोगों के बीच में सेल्फी को लेकर चल रहे क्रेज़ को भुनाने की कोशिश में लगी हैं , इसीलिए वे अपनी मार्केटिंग को सेल्फी के इर्द-गिर्द केंद्रित करने पर जोर दे रही हैं। कंपनियों की इस प्रचार नीति को गलत इसलिए भी नहीं कहा जा सकता, क्यों कि लोगों के बीच सेल्फी का क्रेज़ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अगर आप भी अपने लिए एक सही सेल्फी फ़ोन तलाशा कर रहे हैं तो यहाँ हम आपके लिए 20,000 रूपये से कम कीमत वाले उन 5 सर्वश्रेष्ठ सेल्फी फोन्स की सूची लेकर आये हैं, जो आपकी उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं।

ओप्पो ऍफ़ 3 (Oppo F3)

Oppo F3

ओप्पो एफ3 , 20,000 से कम कीमत में मिलने वाला इकलौता ड्यूल सेल्फी कैमरा फोन्स है। ओप्पो का यह सेल्फी एक्सपर्ट एक 16 एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ (76.4 डिग्री वाइड एंगल लेंस, 1 / 3.1-inch सेंसर, एफ / 2.0 एपर्चर) और एक 8MP (120 डिग्री वाइड एंगल लेंस) फ्रंट कैमरा के साथ आता है। हालांकि यह सामान्य मोड में अच्छे सेफ़ील्स लेता है, वहीं इसका ग्रुप सेल्फी मोड इसे इसके प्रतिद्वंदियों पर बढ़त प्रदान करता है। इसके सेकंडरी 8MP लेंस में 6पी लेंस है, जो बड़े फ़ील्ड ऑफ़-व्यू देता है और इमेज डेस्टॉरशन को कम करने में मदद करता है। कुल मिलाकर यह फ़ोन बेहतरीन सेल्फीज़ के साथ-साथ अच्छे लुक और उत्कृष्ट परफॉरमेंस का एक अच्छा मिश्रण है।

जिओनी ऐ 1 (Gionee A1)

Gionee A1 Selfie camera (1)

जिओनी A1 कम्पनी के कैंपेन- रिपब्लिक ऑफ़ ‘#selfistaan’ का पहला स्मार्टफोन है जो ‘स्माइल ओके प्लीज’ टैग लाइन के साथ आता है। इस नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन की खासियत इसका 16 मेगापिक्सेल फोटो कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। जिओनी का दावा है कि ए1 में दूसरे समकालीन फोटो फोन्स से अलग, एक संतुलित फ्लैश है जो चेहरे के लिए अलग एल्गोरिथ्म के माध्यम से चेहरे के रंगों को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट लाइट इफेक्ट्स का उपयोग करता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को एक प्राकृतिक चमक और लालिमा नज़र आती है।
कंपनी के दावे को अलग रख कर यदि हम जिओनी ए1 के अपने निजी अनुभवों के बारे में बात करें तो इस कैमरा फ़ोन के साथ हमारा अब तक का अनुभव यह बताता है कि यह अपनी क्लास के बेहतरीन सेल्फी फोन्स में से एक है। कलर डिटेल्स और टोन्स प्राकृतिक हैं और जो लोग वर्चुअल टच-अप और ग्लैमरस फोटो चाहते हैं , उनके लिए इसमें एक ब्यूटिफाई मोड मौजूद है। जियोनी ने इसमें सेल्फी के लिए एचडीआर मोड भी जोड़ा है।

वीवो वी 5 एस (Vivo V5S)

vivo-v5-moonlight-selfie-phone-18

यह फ़ोन वीवो वी 5 और वी 5 प्लस के बाद इस सीरीज का तीसरा है, जो आजकल हर जगह है, जगह-जगह आपको इस फोन के विज्ञापन नज़र आ ही गए होंगे । वीवो अपनें विज्ञापन में यह बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा कि उसके सेल्फी फ़ोन कितने प्रभावशाली हैं। और हमारा व्यक्तिगत अनुभव भी इसकी पुष्टि करता है। विवो V5 को भी 20,000 रूपए से कम कीमत वाले बेहतर फ़ोन्स की इस सूची में शामिल करना बेहद जरूरी है। फोन में एक 20 मेगापिक्सेल का कैमरा है जिसे ‘मूनलाइट’ फ्लैश द्वारा प्रभावशाली बनाया गया है। विवो सोनी आईएमएक्स 376 लेंस का इस्तेमाल करता है जो निश्चित रूप से बेहतर सेल्फी लेने में मुख्या भूमिका निभाता है। यदि ब्यूटी मोड, सेल्फी फोन को जांचने लिए आपका मापदंड है, तो Vivo V5 एस एक शानदार फ़ोन है।

मोटो जी5 प्लस (Moto G5 Plus)

Moto G5 Plus Selfie camera

इन सभी के बीच यदि आप उस आल राउंडर स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो अच्छे सेल्फीज़ क्लिक कर सकता हो, तो हमारी राय में वह मोटो जी 5 प्लस होगा। यह एक उत्कृष्ट फोन है जो कि जियोनी, विवो और ओप्पो की तुलना में एक अलग प्रकार के खरीरदारों को टारगेट करता है। यह एक मामूली 5 एमपी फोटो कैमरा के साथ आता है और इसमें फ्रंट में फ्लैश भी नहीं है। तो आप पूछेंगे कि यह सूची में क्यों है? क्यों कि, मेगापिक्सल की कमी के बावजूद भी यह फ़ोन बंद कमरों में भी बेहतरीन सेल्फी लेने में सक्षम है। इसके अलावा इसका मुख्य कैमरा इसकी कीमत वाले अन्य फोन्स की तुलना में सबसे बेहतरीन है।

जेडटीई नूबिया जेड11 मिनी एस (ZTE Nubia Z11 Mini S)

ZTE Nubia Z11 Mini S

जेडटीई न्यूज़िया Z11 मिनी एस, एक और फोन है जो बेहतरीन हार्डवेयर सेट के साथ कागज़ों पर एक सक्षम सेल्फी कैमरा फ़ोन प्रतीत होता है। यह पीडीएएफ, एफ / 2.0 एपर्चर और स्क्रीन फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सेल फोटो कैमरा है। शुरुआती समीक्षा में यह एक बेहतरीन सेल्फीफ़ोन कहा जा रहा है, इसकी जांच हम जल्द ही पूरी समीक्षा में करेंगे।

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

Imageसाल 2022 में 20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

5G टेक्नोलॉजी के ट्रायल भारत में लगभग समाप्त होने को हैं और वो दिन दूर नहीं जब, जल्दी ही 5G कनेक्टिविटी लोगों को इस्तेमाल करने को मिलेगी। एयरटेल और जिओ काफी तेज़ी से 5G स्पेक्ट्रम को इस्तेमाल करने को लेकर होड़ लगा रहे हैं। हालांकि ये सर्विस अभी तैयार नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन मेकर अपने …

ImageSamsung के इस फ्लैगशिप फ़ोन पर भारी छूट, ₹50,000 का फ़ोन खरीदें ₹25,000 से भी कम में

Samsung ने 2022 के शुरुआत में ही Galaxy S21 FE (Fan Edition) को लॉन्च किया था। फ़ोन में Samsung की बेहतरीन फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप चिपसेट Exynos 2100 चिपसेट, 5G सपोर्ट और अच्छे कैमरा मौजूद हैं। इस फ़ोन को भारत में 49,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब …

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.