Global Consumer Electronics Company Tile यूजर के लिए ब्लूटूथ ट्रैकर का निर्माण करती है जिनको आप आसानी से अपने बैकपैक, चाबियों आदि के साथ इस्तेमाल कर सकते है। कंपनी ने इंडियन मार्किट में भी Tile Sticker, Tile Slim और Tile Pro को पेश किया है। कंपनी इन ट्रैकिंग डिवाइस के साथ लॉस्ट एंड फाउंड प्रोसेस को एक नए स्तर पर ले जा चुकी है क्योकि इनकी मदद से एपीआई चीजों को ढूँढना बहुत ही सिंपल है।
TIle Sticker

इस लाइनअप की सबसे छोटी डिवाइस Tile sticker है। यह वाटर-प्रूफ होने की वजह से आप इसको आसानी से मेटल और प्लास्टिक मैटेरियल्स पर लगाकर इस्तेमाल कर सकते है। घर में इसका इस्तेमाल रिमोट कंट्रोल्स, स्मार्टफोन जैसे आइटम्स पर यूज़ कर सकते है। यह Tile 150 फीट तक के रेडियस में चीज का पतालगाने के साथ साथ लगभग 3 साल का बैटरी बैकअप देता है।
Tile Slim

Tile Slim के नाम से ही पता चल जाता है की यह एक क्रेडिट कार्ड की शेप में काफी पतले ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। तो इनका इस्तेमाल आप आसानी से अपने वॉलेट, लगेज या किसी ऐसी चीज पर कर सकते है जिन पर ट्रैकर को आप दिखाना नहीं चाहते है। कंपनी के अनुसार यह 200 फीट तक ट्रैक करने के अलावा लगभग 3 साल का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
Tile Pro

यहाँ प्रो का मतलब है लम्बी ट्रैकिंग रेंज (लगभग 400 फीट), बेहतर डिजाईन।
इसके अलावा हार्डवेयर से भी बेहतर यहाँ Global Tile Community है जो यूजर को चीज वापस ढूंढने में काफी मदद करती है। उदाहरण के लिए एक बार अगर कोई आइटम खो जाता है और यदि कम्युनिटी मेम्बर को वो मिलता है तो आइटम के असली मालिक पर उसकी लोकेशन का नोटीफिकेशन काफी जल्दी और सटीकता से पहुँच जाता है।
यह भी पढ़िए: Skullcandy Crusher ANC रिव्यु: प्रीमियम प्राइस पर एक्स्ट्रा प्रीमियम ऑडियो?
Tile Trackers की कीमत और उपलब्धता
अभी के लिए ये तीनो ही आइटम Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। जिनकी कीमत:
| मॉडल | स्पेसिफिकेशन | कीमत | कलर |
| Tile Sticker | 150 फीट की रेंज तेज़ रिंग वॉल्यूम तीन साल की बिल्ट-इन बैटरी वाटर-प्रूफ 27mm x 7.3mm |
3999/- में दो
7999/- में चार
|
ब्लैक |
| Tile Slim | 200 फीट की रेंज तेज़ रिंग वॉल्यूम तीन साल की बिल्ट-इन बैटरी वाटर-प्रूफ 86mm x 54mm x 2.4mm |
2999/- |
ब्लैक |
| Tile Pro | 400 फीट की रेंज तेज़ रिंग वॉल्यूम 1 साल की CR2032 बैटरी वाटर-रेसिस्टेंट 42mm x 42mm x 6.5mm |
3999/- | ब्लैक एंड वाइट |
































