फरवरी का यह हफ्ता होगा मनोरंजन से भरपूर, OTT पर रिलीज़ होंगी यह मज़ेदार मूवीज़ और वेब सीरीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फरवरी का यह महीना अपनी समाप्ति की ओर है, परन्तु फिर भी आपके लिए मनोरंजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं हुई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्में और वेब सीरीज़ हर हफ्ते OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होती हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी पर हिंदी से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार की कई सारी मूवी और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली हैं।

यह भी पढ़े :-Android 14 में मिल सकता है Clone App फीचर, अब एक ही समय में उपयोग कर पाएंगे दो अकाउंट

Cirkus

Cirkus पिछले साल दिसम्बर में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा ने लीड रोल निभाया हैं। फिल्म की कहानी ऐसे दो जुड़वा भाइयों की है, जो जन्म के समय पर ही अलग हो गए थे, और वर्षों बाद एक ही समय में एक ही शहर में मिलते हैं। भ्रम और गलतफहमी उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर देती है। IMDb पर फिल्म को 6.5 रेटिंग प्राप्त है।

  • रिलीज़ दिनांक- 17 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- Netflix

The Night Manager

Disney Plus Hotstar पर एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज़ The Night Manager रिलीज़ हो रही है। इस सीरीज़ में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और तिलोत्तमा शोम मुख्य किरदारों में हैं। इस टीवी सीरीज़ में अनिल हथियारों के तस्कर बने हैं, जबकि आदित्य का किरदार एक एक्स नेवी ऑफिसर का है, जो होटलों में नाइट मैनेजर की नौकरी कर रहा है। यह एक स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ है, जो जॉन ले कार्रे (John le Carre) के उपन्यास ‘द नाइट मैनेजर’ (The Night Manager) की कहानी पर बनी है।

  • रिलीज़ दिनांक- 17 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- Disney Plus Hotstar

यह भी पढ़े :-Kantara जैसी ये 6 फिल्में हिंदी भाषा में OTT पर हैं उपलब्ध, जो आपके होश उड़ा देंगी 

The Romantics

“The Romantics” एक डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ है, जिसमें सलीम खान, शारुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा समेत अन्य कई सुपर स्टार यश चोपड़ा की विरासत और बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्में बनाने के बारे में बात करते हैं। यश चोपड़ा, YRF की विरासत और पिछले 50 वर्षों में भारत पर इसके सांस्कृतिक प्रभाव को श्रद्धांजलि देने के लिए, डॉक्यू-सीरीज़ में फिल्म उद्योग की 35 प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने YRF के 50 वर्षों के दौरान किए गए काम को बहुत बारीकी से देखा है। कैमरों और मीडिया से दूर रहने के लिए मशहू,र यश राज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने ‘द रोमैंटिक्स’ के लिए अपना पहला ऑन-कैमरा साक्षात्कार भी रिकॉर्ड किया।

  • रिलीज़ दिनांक- 14 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- Netflix

Minus One: New Chapter

Minus One: New Chapter एक अनूठी प्रेम कहानी है, जो कि ‘forever isn’t always’ पर आधारित है। 2019 में रिलीज़ हुए पहले सीज़न की सफलता के बाद, शो के नायक वरुण (आयुष मेहरा) और रिया (आयशा अहमद) और भी अधिक सरप्राइज, ट्विस्ट, प्यार और ड्रामा के साथ लौट रहे हैं। इस शो की साधारण सी कहानी होने के बाद भी यह कई ट्विस्ट से घिरा हुआ है। यह शो आधुनिक समय के रिश्तों में आने वाली दिक्कतों को उजागर करती है और साथ ही कई प्रकार की रूढिवादिताओं को भी तोड़ती है।

  • रिलीज़ दिनांक- 14 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- Lionsgate Play

Lost

Lost एक थ्रिल फिल्म है। फिल्म की कहानी में ईशान भारती (तुषार पांडे) नाम का एक युवा थिएटर कलाकार लापता हो जाता है, और जल्द ही, पुलिस खोजबीन करती है, कि ईशान एक माओवादी है। विधि साहनी (यामी गौतम), जो एक क्राइम रिपोर्टर है, ईशान के लापता होने के पीछे की वास्तविक सच्चाई को जानने का फैसला करती है। विधि को अंकिता चौहान (पिया बाजपेयी) पर शक होता है, जो ईशान के साथ संबंध में रही है। इशान के लापता होने के लिए, विधी एक राजनेता रंजन वर्मा (राहुल खन्ना) पर भी शक करती है। कहां गया ईशान? वह जीवित है या मर चुका है? उसके लापता होने के पीछे क्या कारण है? फिल्म के पास सारे जवाब हैं। फिल्म को IMDB पर 7.7 रेटिंग प्राप्त है।

  • रिलीज़ दिनांक- 16 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- ZEE5

यह भी पढ़े :-Doctor G समेत देखिए ओटीटी पर यह फिल्में, कॉमेडी के साथ मिलेगा ड्रामा का तड़का

Varisu

11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद थलपति-स्टारर एक्शन फिल्म Varisu ओटीटी पर आ रही है। Varisu का नायक, थलापथी विजय, विजय राजेंद्रन नाम का एक हंसमुख व्यक्ति है। यह फिल्म एक क्लासिक तमिल परिवार के सिटकॉम की याद दिलाती है। जैसा कि उनके पालक पिता की मृत्यु एक अकथनीय स्थिति में होती है, उनके चरित्र की परिस्थितियाँ बदल जाती हैं, और वे अचानक खुद को एक बहु-अरब डॉलर के कॉर्पोरेट साम्राज्य की कमान में पाते हैं। इस अभियान और उसके बाद के अभियान के बीच, उसे कई दुष्कर्मों और त्रासदियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म को IMDB पर 6.4 रेटिंग प्राप्त है। यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी सहित, तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी।

  • रिलीज़ दिनांक- 23 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- Amazon Prime Video

Potluck Season 2

SonyLiv के फैमिली ड्रामा का दूसरा सीजन इस हफ्ते आ रहा है। पोट्लक सीजन 2 एक शहरी परिवार के बारे में है जो करियर और परिवार के संतुलन के साथ संघर्ष कर रहा है। वास्तव में सीरीज़ में व्यस्त और प्रतिस्पर्धी दुनिया में हम कैसे और क्या दौड़ रहे हैं, क्या कर रहे हैं और जो हम कर रहे हैं, क्या वह हमें वाकई में ख़ुशी देता है। यह सीरीज़ हमें ऐसे गहन विषयों पर सोचने के लिए मजबूर कर देती है। यह सीरीज़ अंतःकरण के दर्पण के रूप में कार्य करती है। IMDB पर सीरीज़ को 7.5 रेटिंग प्राप्त है।

  • रिलीज़ दिनांक- 24 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- SonyLIV

Veera Simha Reddy

नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत तेलुगु फिल्म Veera Simha Reddy अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Veera Simha Reddy 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उसके बाद से ही बालकृष्ण के प्रशंसक इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। नंदमुरी बालकृष्ण का फिल्म में डबल रोल है। वीरा सिम्हा रेड्डी फिल्म की कहानी एक ऐसे बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता, वीरा सिम्हा रेड्डी की मौत का बदला लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से अपने गाँव लौटता है। फिल्म को IMDB पर 5.8 रेटिंग प्राप्त है।

  • रिलीज़ दिनांक- 23 फरवरी 2023
  • OTT प्लेटफार्म- Disney+ Hotstar 

यह भी पढ़े :- फ़ास्ट USB-C पोर्ट के साथ iPhone 15 में मिल सकते हैं यह 8 फीचर्स

Related Articles

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

Imageफरवरी का पहला ही हफ्ता होगा मनोरंजन से भरपूर, Farzi सहित OTT पर आएंगी यह सभी फिल्में

फरवरी का यह हफ्ता OTT प्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार होने वाला है। इस हफ्ते बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज़ ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली हैं। ऑस्कर नॉमिनेटेड Black Panther Wakanda Forever और शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज़ Farzi सहित, जानिए इस हफ्ते कौन- कौन सी फिल्में …

Imageइस हफ्ते OTT पर रिलीज़ ही रही है “गोविंदा नाम मेरा” जैसी यह धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज़, जानिए इनके बारे में

क्या आप OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं ? यदि हाँ, तो इस हफ्ते आपकी बंपर लॉटरी लगने वाली है। इस वीक Amazon Prime से लेकर Netflix तक पर कई भाषाओं में खूब सारी फिल्में और सीरीज़ स्ट्रीम होंगी। इस हफ्ते विक्की कौशल की “गोविंदा नाम मेरा” कॉमेडी फिल्म और …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

Imageमार्च में होगा मनोरंजन ट्रिपल: कॉमेडी, थ्रिल, ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्में और सीरीज़ OTT पर होंगी रिलीज़

साल का तीसरा महीना मार्च शुरू हो गया है और इसके साथ ही कई सारी दिलचस्प ओटीटी वेब सीरीज़ और मूवीज़ रिलीज़ होने की कतार में हैं। इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सभी फिल्में और सीरीज़ शामिल हैं। इस महीने ऐतिहासिक ड्रामा Taj: Divided by Blood, मनोज वाजपई की फैमिली ड्रामा सीरीज़ Gulmohar, …

Discuss

Be the first to leave a comment.