Tecno Camon 20 सीरीज़ का तीसरा Tecno Camon 20 Premier 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन जानें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno Camon ने भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपने Tecno Camon 20 सीरीज़ के तीसरे Tecno Camon 20 Premier 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। सबसे बड़ी बात है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है, जो सेंसर-शिफ्ट OIS से लैस होगा। फोन काले और नीले रंग के विकल्प के साथ खरीदा जा सकेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी उपलब्धता के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली Amazon Prime Day सेल के दौरान यह खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें : 5 Best Movie Website, जो आपके लिए अच्छी फिल्में ढूंढने का काम आसान कर देंगी

इसी साल मई में Tecno Camon 20 सीरीज़ के 2 स्मार्टफोन Tecno Camon 20 5G और Tecno Camon 20 5G Pro लॉन्च किए गए थे। उसी वक्त कंपनी ने घोषणा कर दी थी कि वो इस सीरीज़ का तीसरा Tecno Camon 20 Premier 5G स्मार्टफोन भारत में बाद में पेश करेंगे। कंपनी ने नए फोन की कीमत 29,999 रुपये तय की है। यह 8GB रैम+ 512GB स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकेगा। इससे पहले, 8GB+256GB वाला Tecno Camon 20 5G का बेस मॉडल भारत में 14,999 में लिस्ट किया गया था, जबकि 8GB+128GB वैरिएंट वाला Tecno Camon 20 Pro 5G 19,999 रुपये से शुरू होता है।

Tecno Camon 20 Premier 5G के स्पेसिफिकेशन

Tecno Camon 20 Premier 5G में 6.67-इंच Full HD+ (2400 x 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें octa-core MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर लगा होगा। यह 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैट्री होगी। अन्य फीचर की बात करें तो इसमें डुअल स्पीकर, डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS, NFC, एक USB-सी पोर्ट और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया होगा।

ये पढ़ें : OTT पर मौजूद 5 Best Political Web Series, इनको राजनीति के शौकीन जरूर देखें

कैमरे पर नज़र डालें तो इस डिवाइस के डुअल रियर कैमरा यूनिट में सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP RGBW प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 108MP सेंसर शामिल है। कैमरा सेटअप Octa Flash या Ring-Flash के साथ आता है। फ्रंट में 32MP कैमरे के साथ ड्यूल LED लाइट दी गई है। फोन HiOS 13-आधारित Android 13 पर चलता है। हालांकि, इसमें हैडफोन जैक नहीं दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Tecno Camon 16 होगा 3 सितम्बर को लांच, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन

Tecno अपने Camon 16 सीरीज़ स्मार्टफोन को AR इवेंट के जरिए 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने यूट्यूब के जरिए जानकारी दी कि लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 3 सितंबर को शुरू होगी। फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से क्वैड रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी इस फोन के लिए …

ImageTECNO CAMON 16 Premier ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारतीय बाज़ारो में किफायती स्मार्टफोन उतार कर कम्पनियाँ धीरे-धीरे प्रतियोगिता को कठिन बना रही है। इसी क्रम में चाइनीज़ कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स ने अपने Tecno स्मार्टफोन ब्रांड के तहत एक और फ़ोन पेश किया है। फ़ोन का नाम है Camon 16 Premier, जो ड्यूल पंच होल डिस्प्ले और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच किया …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.