Home अफवाहे/लीक्स Samsung Galaxy Tab S4 जल्द हो सकता है लांच; Wi-Fi सर्टिफिकेशन साईट...

Samsung Galaxy Tab S4 जल्द हो सकता है लांच; Wi-Fi सर्टिफिकेशन साईट से मिले संकेत

0

Samsung Galaxy Tab S4 से जुडी खबरे काफी दिनों से सामने आ रही है और अब यह काफी हद तक साफ़ हो गया है की यह कंपनी द्वारा जल्द ही लांच किया जा सकता है। थोड़े दिन पहले बेंचमार्क साईट पर डिवाइस से जुडी कुछ जानकारी लीक हुई थी जिसके अनुसार डिवाइस में 10.5-इंच डिस्प्ले दी जा सकती है।

ताज़ा रिपोर्ट में Galaxy Tab S4 को Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है जिसका मतलब है की यह जल्द ही कंपनी द्वारा लांच किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab S4 के स्पेसिफिकेशन (लीक)

सर्टिफिकेशन पेज को देखे तो यह साफ़ पता चलता है की यह डिवाइस आपको एंड्राइड 8.0 ओरियो पर रन करती हुई मिल सकती है। Galaxy Tab S4 आपको LTE और Wi-Fi की सुविधा वाले 2 वरिएन्त में मिल सकता है।

पिछली अफवाहों की माने तो Samsung Tab S4 में 10.5-इंच की 2560 x 1600 पिक्सेल्स रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 835 के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए, डिवाइस में उम्मीद है की 12MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab S4 की लांच डेट

जहाँ तक सैमसंग के Tab S4 के लांच की बात है तो पहले उम्मीद लगे जा रही थी की यह कंपनी द्वारा MWC 2018, फरवरी में लांच किया जा सकता है। लेकिन अब ताज़ा जानकारी के अनुसार कंपनी IFA 2018 में अपनी यह डिवाइस पेश कर सकता है। कंपनी ने इस से पहले भी IFA प्लेटफार्म पर अपने Tab लांच किये है तो यह उम्मीद सच भी साबित हो सकती है। डिवाइस से जुडी जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

OnePlus 6 ऑफलाइन खरीदारी के लिए होगा 21 और 22 मई को उपलब्ध; प्राप्त करे पूरी जानकारी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version