साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग की ओर से एक नया मिडरेंज टैबलेट Galaxy Tab A7 लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने टैबलेट को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। टेबलेट में आपको बड़ी डिस्प्ले के साथ बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए टेबलेट के फीचर और कीमत पर नज़र डालते है:
Samsung Galaxy Tab A7 की कीमत और उपलब्धता
Galaxy Tab A7 को Dark Grey, Silver और Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वेबसाइट पर Galaxy A7 को WiFi और LTE दोनों वरिएत्न में लिस्ट किया है जिनकी कीमत क्रमश: 17,999 रुपए तथा 21,999 रुपए रखी गयी है।
Samsung Galaxy Tab A7 के फीचर
सामने की तरफ यहाँ पर आपको 10.4-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 5MP का सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है। इसके साथ डबल-टैप फीचर भी दिया है। पीछे की तरफ आपको 8MP का प्राइमरी शूटर मिलता है। कैमरा एप्लीकेशन में आपको AI एन्हांसमेंट्स का सपोर्ट भी दिया है।
टैबलेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट और स्नैपड्रैगन 662 है। इसके अलावा टैब में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से टैब की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी टैब में 3.5mm हैडफोन जैक और क्वैड स्पीकर दिए गये है। वहीं, Galaxy Tab A7 एंड्राइड 10 के साथ One UI 2.0 पर कार्य करता है। सैमसंग का दावा है कि टेबलेट की 7,040mAh की बैटरी 12 घंटे तक इंटरनेट ब्राउजिंग टाइम, 13 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक और एक बार चार्ज करने पर 149 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक देती है।
Samsung Galaxy Tab A7 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Samsung Galaxy Tab A7 |
डिस्प्ले | 10.5-इंच, TFT, 1200 x 2000 |
चिपसेट | ओक्टा -कोर स्नैपड्रैगन 9611 |
रैम | 3GB |
स्टोरेज | 32GB, 1TB तक बढ़ा सकते है |
कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधिरत OneUI 2.0 |
बैटरी | 7040mAh |
अन्य | 4G LTE (ऑप्शनल), WiFi 802.11 ac (2.4GHz/5GHz) MIMO, Wi-Fi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5, GPS + GLONASS, Beidou, Galileo |