Home न्यूज़ Samsung Galaxy S21 होगा 29 जनवरी से इंडिया में Exynos 2100 चिपसेट...

Samsung Galaxy S21 होगा 29 जनवरी से इंडिया में Exynos 2100 चिपसेट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध

0

Samsung के Mobile Experience Store ने सुनिश्चित किया है की Galaxy S21 इंडिया में Exynos 2100 के लांच की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार S21 सीरीज को अआप 29 जनवरी से खरीद सकते है। इसके अलावा ग्लोबल अनपैक्ड इवेंट 14 जनवरी को आयोजित किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S21 से जुडी जानकरी

कुछ दिनों पहले Galaxy S21 का टीज़र भी लीक हुआ था जिसमे कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आई थी। अब AndroidAuthority की लेटेस्ट रिपोर्ट में डिवाइस के कलर ऑप्शन भी साफ़ हुए है। Galaxy S21 मार्किट में ग्रे, पिंक, पर्पल और वाइट कलर में पेश किया जायेगा जबकि Galax S21 Plus पिंक, पर्पल, सिल्वर और Ultra वरिएत्न ब्लैक एंड सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

इंडिया में Galaxy S21 Exynos 2100 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा। यहाँ हैरानी की कोई बात नहीं है क्योकि इंडिया में सैमसंग स्नैपड्रैगन के साथ डिवाइस को लांच नहीं करता है। यहाँ देखने वाली बात सिर्फ यही होगी की क्या सैमसंग Exynos 2100 को और भी देशो में उपलब्ध करवायेगा।

Galaxy S21 Ultra में इस बार आपको 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 10MP के दो सेंसर दिए जायेंगे। कैमरा सेटअप आपको 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल सकता है।

शुरूआती रिपोर्ट्स के अनुसार सभी फ़ोनों में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ स्क्रीन साइज़ 6.2 से 6.8 इंच तक मिलेगा। S21 Ultra में हो सकता है इस साल आपको S-Pen का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

बैटरी कैपेसिटी यहाँ 4,000mAh से 5,000mAh के बीच में दी जा सकती है। Galaxy S21 सीरीज अगले साल जनवरी महीने में लांच की जाएगी जिसका मतलब है आपको अपनी नयी डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए ज्यादा दिन इन्तजार नहीं करना होगा।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version