Samsung Galaxy M53 5G मिड-रेंज कैटेगरी में भारत में लॉन्च हुआ; जानें इसके अनोखे फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में M-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M53 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए 25,000 के बजट में 108MP कैमरा लेकर आयी है। इसमें और भी कई अच्छे फ़ीचर जैसे कि 120Hz Super AMOLED+ डिस्प्ले, Dimensity 900 6nm प्रोसेसर, और 5000mAh की बैटरी मौजूद हैं। इस कीमत पर ये स्मार्टफोन भारत में Oppo F21 Pro, Realme 9 Pro Plus, OnePlus Nord CE 2 जैसे स्मार्टफोनों के साथ टक्कर लेगा।  

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A73 रिव्यु: क्या आपको 45,000 के बजट में इसे खरीदना चाहिए?

Samsung Galaxy M53 5G कीमतें और उपलब्धता 

Samsung Galaxy M53 5G को दो स्टोरेज मॉडलों में लॉन्च किया गया है। फ़ोन की सेल 29 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आप इसे Amazon, Samsung Shop ऑनलाइन स्टोर और कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोरों द्वारा खरीद सकते हैं।

  • 6/128GB – 23,999 रूपए
  • 8/128GB – 25,999 रूपए

Samsung Galaxy M53 5G स्पेसिफिकेशन 

Galaxy M53 5G में 6.7 -इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। Samsung इस स्मार्टफोन में भी 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर रहा है, यानि स्मूथ स्क्रॉलिंग। इसके अलावा स्क्रीन में पंच-होल कटआउट में 32MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है। फ़ोन को पावर देने के लिए यहां कंपनी ने MediaTek के Dimensity 900 चिपसेट को चुना है, जिसके साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मौजूद है। मेमोरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए यहां क्वाड रियर कैमरा सेटअप आएगा। प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी रियर पैनल पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल में शामिल हैं। 

Galaxy M53 5G में Android 12 आधारित OneUI 4.2 है। ये एक अच्छी UI है। साथ ही कंपनी ने इसमें 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। 

ये पढ़ें: Samsung Neo QLED 8K और Neo QLED 4K टीवी रेंज भारत में लॉन्च, कीमतें 1,70,000 से 13,00,000 रूपए तक

फ़ोन में ट्रेंड को देखते हुए, वही 5000mAh की बैटरी दी गयी है और 25W फ़ास्ट चार्जिंग है। लेकिन इस M-सीरीज़ फ़ोन में भी, बॉक्स में चार्जर साथ नहीं आएगा। 

अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात की जाए तो, इसमें हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट, 5G SA / NSA, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS / GLONASS, USB टाइप-सी पोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इत्यादि शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

Image108MP कैमरा के साथ Galaxy A73 से काफी कम कीमत में लॉन्च होने वाला है Samsung Galaxy M53 5G: जानें लॉन्च डेट

Samsung Galaxy M52 के सक्सेसर और M-सीरीज़ के नए मिड-रेंज फ़ोन Galaxy M53 5G को कंपनी भारत में इसी हफ्ते 22 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख़ के साथ ट्विटर पर कंपनी ने इन्वाइट भी शेयर किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 108MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिलेगा। जबकि …

ImageSamsung Galaxy M53 रिव्यु: रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद मिड-रेंज फ़ोन

Samsung Galaxy M53 का संक्षिप्त विवरण: सम्पादक की रेटिंग: 3.6/5 डिज़ाइन डिस्प्ले परफॉरमेंस बैटरी कैमरा खूबियाँ अच्छी परफॉरमेंस 120Hz sAMOLED डिस्प्ले बेहतरीन 108MP प्राइमरी कैमरा अच्छी बैटरी लाइफ अच्छा सेल्फी कैमरा खामियाँ ऑडियो जैक नहीं है स्लो चार्जिंग स्पीड चार्जर साथ नहीं आएगा Samsung ने M-सीरीज़ में नया स्मार्टफोन Galaxy M53 लॉन्च किया है। इस …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.