Samsung Galaxy M31s इंडिया में 30 जुलाई को 6,000mAh बैटरी के साथ होगा लांच, जाने इसकी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung एक बार फिर अपनी किफायती M-सीरीज एक तहत नए स्मार्टफोन को लांच करने के लिए तैयार है। कंपनी 30 जुलाई को इंडिया में Galaxy M31s को लांच करने वाली है। यह डिवाइस M30 का अपग्रेड वर्जन होगा जो मिड-रेंज प्राइस टैग के साथ पेश किया जायेगा।

साउथ कोर्रियाई कंपनी ने Amazon India पर डिवाइस का डेडिकेटेड पेज भी लाइव कर दिया है। फोन में आपको 64MP का प्राइमरी कैमरा क्वैड कैमरा सेटअप के तहत मिलेगा। साथ में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी इसको काफी ख़ास बनाती है। तो चलिए डिवाइस के अन्य फीचरों पर भी नज़र डालते है:

Samsung Galaxy M31s के आपेक्षित फीचर

Galaxy M31s साफ़ तौर पर M31 का ही एक अपग्रेड वर्जन होगा तो इसमें आपको सामने की तरफ 6.5-इंच की AMOLED डिस्प्ले M सीरीज में पहली बार पंच होल के साथ देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले का रेज़ोलुशन FHD+ होने के साथ 420 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट भी हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप के तहत 64MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिए गये है। कैमरा यहाँ Single Take फीचर के साथ आयेगा जिसमे आप एक क्लिक से एक से अधिक फोटो कैप्चर कर सकते है। सामने की तरफ 32MP का SonyIMX616 सेंसर आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए दिया है।

फोन में आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है जो लगभग 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन देखने को मिलेगा। चिपसेट जहाँ तक है फोन में Exynos 9611 दी जाएगी। Galaxy M31s आपको एंड्राइड 10 आधारित OneUI पर रन करता हुआ मिलेगा।

Samsung Galaxy M31s की कीमत

रैम और स्टोरेज वरिएन्त से जुडी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लें उम्मीद है की यहाँ 6GB रैम वरिएन्त आपको 20,000 रुपए से कम की कीमत में देखने को मिल सकता है। बाकि जानकारी 30 जुलाई को लांच के बाद ही साफ़ होंगी।

Related Articles

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageSamsung Galaxy M31 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट: Exynos 9611 चिपसेट के साथ हो सकता है जल्द लांच

सैमसंग (Samsung) अपनी गैलेक्सी M सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन Galaxy M31 हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M315F दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है तो …

ImageSamsung Galaxy M31s रिव्यू: बेस्ट स्मार्टफोन अंडर 20,000?

इंडियन मार्किट में आज के समय में किफायती कीमत के स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही के दिनों में GST और डॉलर की कीमत में हुए इजाफे के बाद इस प्राइस सेगमेंट के एंटी-चीनी प्रोटेस्ट और ऑनलाइन एक्सक्लूसिव सेल के साथ Samsung इस बीच में अपनी जगह को और …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.