Home न्यू लांच Samsung Galaxy A23 और A14 भारत में लॉन्च हुए: जानें इन बजट...

Samsung Galaxy A23 और A14 भारत में लॉन्च हुए: जानें इन बजट फोनों की कीमतें

0

Samsung ने भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं और बजट रेंज में आने के बावजूद दोनों में आपको 5G सपोर्ट मिलता है। ये स्मार्टफोन Galaxy A-सीरीज़ में आने वाले Galaxy A14 5G और Samsung Galaxy A23 5G हैं। दोनों में आपको 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। इनमें Galaxy A14 में Dimensity 700 चिपसेट है, जबकि मिड-रेंज Galaxy A23 5G को Snapdragon 695 चिपसेट के साथ रिलीज़ किया गया है। आइये भारत में इनकी कीमतें और विस्तार से इनके फीचरों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 7 की इंडिया लॉन्च डेट सामने आयी

Samsung Galaxy A14 और A23 की कीमतें और उपलब्धता

Galaxy A14

  • 4+64GB – इ16,499 रूपए।
  • 6+128GB – 18,999 रूपए।
  • 8+128GB – 20,999 रूपए।
  • इस स्मार्टफोन को SBI, IDFC और ZestMoney द्वारा खरीदने पर 1,500 रूपए का कैशबैक ऑफर मिलेगा।

Galaxy A23

  • 6+128GB – 22,999 रूपए।
  • 8+128GB – 24,999 रूपए।
  • ये फ़ोन सिल्वर, नीले और संतरी रंगों में उपलब्ध है।

ये दोनों स्मार्टफोन 20 जनवरी 2023 से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आप इन्हें Samsung.com, बड़े रिटेल स्टोरों पर उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A14 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6-इंच की HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इस स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 700 चिपसेट मौजूद है। फ़ोन में 50MP मुख्य कैमरा के साथ 2 – 2 MP के डेप्थ और मैक्रो सेंसर भी मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें 13MP का कैमरा फ्रंट पर मिलता है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी है, लेकिन आपको यहां केवल 15W की चार्जिंग सपोर्ट मिलती है और उसमें भी फ़ोन के साथ चार्जर उपलब्ध नहीं होगा।

ये पढ़ें: Samsung ने बताया किस दिन लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज़

Samsung Galaxy A23 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A23 में 6.6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है और ये फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट पर चलता है। इसमें आपको चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, 25W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी, लेकिन यहां भी चार्जर फ़ोन के साथ नहीं मिल रहा है।

ये दोनों स्मार्टफोन Android 13 आधारित OneUI 5 के साथ मिलेंगे। दोनों ही स्मार्टफोनों में आपको ऑडियो जैक, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लुएतोह 5.1, GPS, ड्यूल सिम स्लॉट और USB टाइप-सी पोर्ट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version