Home न्यू लांच Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 किफ़ायती स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च

Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 किफ़ायती स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च

0

Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 आज भारत में लॉन्च हुए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन विश्व स्तर पर पहले लॉन्च किये जा चुके हैं, और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। ये 4G स्मार्टफोन है, जिनमें आपको वॉटरड्रॉप नौच देखने को मिलेगी। हालांकि, काफी कम कीमत में भी Samsung ने यहां HD नहीं बल्कि फुल एचडी+ (FHD+) डिस्प्ले, Android 12 के साथ OneUI 4.1 स्किन, और 5000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर दिए हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A53 5G रिव्यु: एक बेहतर मिड-रेंज कैटेगरी विकल्प

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy A13 और A23 को हल्के नीले, काले और ऑरेंज रंगों में खरीद सकते हैं। Galaxy A13 इनके अलावा सफ़ेद रंग में भी उपलब्ध है। दोनों ही स्मार्टफोन Samsung India की वेबसाइट पर सेल के किये उपलब्ध हैं।

  • Samsung Galaxy A13- 4+64GB – 14,999 रूपए।
  • Samsung Galaxy A13- 4+128GB – 15,999 रूपए।
  • Samsung Galaxy A13- 6+128GB – 17,499 रूपए।
  • Samsung Galaxy A23- 6+128GB – 19,499 रूपए।
  • Samsung Galaxy A23- 8+128GB – 20,999 रूपए।

ये पढ़ें: 2022 में उपलब्ध 10 बेस्ट फ़ास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23 स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A13 और Galaxy A23, दोनों में 6.6-इंच की TFT LCD डिस्प्ले मौजूद है। दोनों में ऊपर वॉटरड्रॉप नौच है, जिसमें 8MP का सेल्फी सेंसर फिट किया गया है। अच्छी बात ये है कि यहां भी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए, इनमें आपको स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मिल रहा है।

चिपसेट और स्टोरेज को लेकर इन दोनों स्मार्टफोनों में काफी अंतर हैं। जहां एक तरफ, Galaxy A13 में ओक्टा कोर Exynos 850 चिपसेट के साथ 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ Galaxy A23 ओक्टा कोर Snapdragon 680 चिपसेट पर काम करता है और साथ में 8GB तक की RAM और 128GB की स्टोरेज इसमें मिलती है।

कंपनी ने इस रेंज में भी Galaxy A13 और A23 में Android 12 के साथ OneUI 4.1 सॉफ्टवेयर दिया है, जो कि लेटेस्ट है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोनों में रियर कैमरा सेटअप भी एक जैसा ही है। 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 5MP के अल्ट्रा वाइड कैमरे, 2MP के मैक्रो सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर के साथ इसमें मिलेगा।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G रिव्यु

दोनों स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। लेकिन इन स्मार्टफोनों के साथ बॉक्स में जो चार्जर मिलेगा, वो 15W का है।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, 3.5mm ऑडियो जैक, 4G, ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, USB Type-C पोर्ट और ड्यूल सिम स्लॉट इनमें शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version