Reliance Jio ने लॉन्च किये नए पोस्टपेड प्लान – Netflix सब्सक्रिप्शन पाएं फ्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance Jio ने आज Jio Plus स्कीम में नए फैमिली पोस्टपेड प्लान लॉन्च किये हैं। इनमें से आपको एक पोस्टपेड प्लान में Netflix और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। अन्य सर्विसें जो आपको यहां मिलेंगी, उनमें अनलिमिटेड वौइस् कॉलिंग, SMS व अन्य सुविधाएं शामिल हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इनके साथ आपको फ्री ट्रायल का मौका मिल रहा है। Jio के अनुसार, आप इस प्लान को अपने परिवार के चार मेम्बरों को जोड़के टेस्ट कर सकते हैं। ये नए Jio Plus प्लान 22 मार्च से शुरू होंगे।

Jio Plus पोस्टपेड फैमिली प्लान

  • 399 रूपए के Jio पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल, , SMS, और 75GB डाटा मिलता है। इसके लिए आपको 500 रूपए की सिक्योरिटी चार्ज जमा करनी होगी।
  • 699 रूपए का भी पोस्टपेड प्लान लॉन्च हुआ है। इस प्लान में 100GB डाटा की सुविधा है। साथ ही इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS के साथ साथ Netflix और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके लिए सिक्योरिटी डिपॉज़िट की रकम 875 रूपए है।
Jio पोस्टपेड प्लान

Jio Plus पोस्टपेड प्लान (व्यक्तिगत/एक व्यक्ति के लिए)

  • 299 रूपए के इस नए Jio प्लान में 30GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS की सुविधा मिलती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 375 रूपए की राशि देनी होगी। इसमें आपको फ्री ट्रायल नहीं मिलता है।
  • इसके अलावा 599 रूपए के प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा है। इसमें सिक्योरिटी फीस 750 रूपए है। इसमें आपको एक महीने का फ्री ट्रायल मिलता है।

JioFiber यूज़र्स, कॉर्पोरेट कर्मचारी, Jio कस्टमर, इत्यादि के लिए ये सिक्योरिटी रकम माफ़ कर दी जाएगी।

कैसे खरीदें नए Jio Postpaid फैमिली प्लान

  • ये 22 मार्च से उपलब्ध होंगे। इसके लिए आपको 70000 70000 पर मिस कॉल करनी होगी और ये आपको WhatsApp पर ले जायेगा। इसके बाद ग्राहक के सामने कुछ विकल्प आएंगे, जिनमें से आपको सिक्योरिटी माफ़ करने के अनुसार सही विकल्प चुनना है। यहीं से आप नंबर की होम डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं। होम डिलीवरी के दौरान आप तीन और सिम खरीद सकते हैं। लेकिन प्रत्येक सिम को एक्टिवेट करने के लिए आपको 99 रूपए देने होंगे। इनको एक्टिवेट करने के लिए जैसे ही आपका प्रमुख नंबर एक्टिवेट होते है, उसमें MyJio ऐप डाउनलोड करके, तीन अन्य नम्बरों को लिंक कर लें।
  • अगर आप पहले ही Jio प्रीपेड यूज़र हैं तो आपको पोस्टपेड में अपग्रेड करने के लिए आपको बस MyJio ऐप में जाकर “prepaid to postpaid’ विकल्प में जाना है और इसके बाद बस OTP वेरिफिकेशन को पूरा करें। आपके वर्तमान नंबर में ही ये प्लान अपडेट हो जायेगा।
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

ImageAirtel के इन सभी प्लानों के साथ मिल रहा है फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, चुनें अपना प्लान

OTT के बढ़ते चलन को देखते हुए, Jio और Vodafone की तरह, अब Airtel भी अपने पोस्टपेड प्लानों के साथ फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। ये फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन कुछ चुनिंदा प्लानों के साथ मिलेगा, जिसके साथ इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड 4G डाटा और मैसेज भी शामिल होंगे। आइये आपको बताते हैं कि …

Imageवोडाफोन-आईडिया, एयरटेल के इन प्लानों के साथ पाएं फ्री Amazon Prime मेम्बरशिप और भाग लें 23 जुलाई से होने वाली Amazon Prime Day Sale 2022 में

Amazon Prime Day Sale 2022 23 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2022 तक चलेगी। ये सेल केवल Amazon के पेड यानि प्राइम मेम्बरों के लिए ही होगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, घर के सामान, इत्यादि पर कई आकर्षक ऑफर प्राइम मेम्बरों को मिलेंगे। जैसे कि हमने कहा अगर किसी के पास ये मेम्बरशिप नहीं है, तो …

ImageReliance Jio ने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किये नए प्लान – अब फ्री में देख सकेंगे IPL 2022 मैच

भारत में क्रिकेट का बुखार, लोगों के सर चढ़कर बोलता है। और 2022 के IPL (Indian Premier League) शुरू हो भी चुकी है। ऐसे में Reliance Jio ने Hotstar के साथ साझेदारी में नए टैरिफ प्लान लॉन्च किये हैं, जिनमें आप Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा और आप मोबाइल, टीवी या अन्य डिवाइसों पर …

ImageReliance Jio ने लॉन्च किए 5 नए पोस्टपेड प्लान, जाने फ्री ऑफर्स और अन्य डिटेल्स

Jio ने आज अपने Jio Postpaid Plans को पेश किया है। प्रीपेड मार्किट में फ्री कालिंग और सस्ते डाटा दिए जाने के बाद आज कंपनी ने अपने नए पोस्टपेड प्लान्स भी लांच कर दिए है। नए जिओ पोस्टपेड प्लान्स 399 रुपए से शुरू किये गये है। नए पोस्टपेड प्लान्स में आपको अतिरिक्त Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products