- realme P1 Speed 5G 15 अक्टूबर को भात में लॉन्च हो रहा है।
- फ़ोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगा।
- ये MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट द्वारा संचालित होता है।
realme अपना नया फ़ोन realme P1 Speed 5G जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है। फ़ोन को realme p1 और p1 Pro के साथ P सीरीज में शामिल किया जायेगा। कपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख और फीचर्स की जानकारी को आधिकारिक तौर पर साझा किया है। इसमें आपको शानदार MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट मिलने वाला है। आगे realme P1 Speed 5G लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
realme P1 Speed 5G लॉन्च की तारीख और उपलब्धता
फ़ोन को 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जायेगा। लॉन्च के कुछ दिनों बाद फ़ोन की बिक्री शुरू हो जाएगी और इसे आप Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। खबरों के अनुसार इसे 15000 से 17000 रूपए की शुरूआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।
ये पढ़ें: iQOO 13 की पहली झलक: लॉन्च से पहले धांसू डिज़ाइन और फीचर्स आधिकारिक तस्वीरों में आए सामने
realme P1 Speed 5G स्पेसिफिकेशन्स
ये एक शानदार फ़ोन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाले फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, फ़ोन का AnTuTu स्कोर 750,000 से भी ज्यादा है, और ये गेमिंग में 90fps तक सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा, और इसमें 26GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 5000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन को TÜV SÜD सर्टिफिकेशन प्राप्त है, और ये 6050mm स्क्वायर कूलिंग सिस्टम और GT मोड के साथ पेश किया जायेगा। इसमें IP65 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है, और कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और WiFi 6 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
ये पढ़ें: अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स, जिनमें मिलेंगे कमाल के फीचर्स
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































