Realme का नया फोन: 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी, चार्जिंग होगी बिजली जैसी तेज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme Concept Phone – Realme जैसे रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। अपनी Realme P4 सीरीज़ के लॉन्च के अगले दिन ही कंपनी ने एक ऐसे स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है, जो बैटरी टेक्नोलॉजी में नए रिकॉर्ड बनाने वाला है। इससे पहले भी कंपनी ने मई 2025 में एक concept smartphone पेश किया था, जिसमें 10,000mAh की बैटरी और silicon-anode technology थी। इस फोन की मोटाई 8.5mm और वज़न 212 ग्राम था। अब Realme ने एक नया टीज़र जारी किया है, जिसमें लिखा है – “THE BIGGEST JUST GOT EVEN BIGGER”। तो क्या इसका अर्थ है कि कुछ ही दिनों में आने वाले Realme स्मार्टफोन में इससे भी बड़ी बैटरी (Biggest Battery Realme Phone) होगी ? आइये जानते हैं।

ये पढ़ें: Pixel 10, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL भारत में लॉन्च: Tensor G5 चिपसेट, 7 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Realme Battery Innovation

पिछले साल अगस्त में 828 Fan Festival के दौरान Realme ने अपनी 320W SuperSonic Charge technology पेश की थी, जो 4420mAh बैटरी को सिर्फ 4 मिनट 30 सेकेंड में फुल चार्ज कर देती है। इसके बाद मई 2025 में 10,000mAh के साथ एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन (Realme Concept Phone) आया।

लेकिन अब, इस बार कंपनी के नए टीज़र में “1x000mAh” लिखा है, जो संकेत देता है कि अगला कॉन्सेप्ट फोन 12,000mAh या उससे और बड़ी बैटरी (Biggest Battery Realme Phone) के साथ आ सकता है।

कब लॉन्च होगा Realme का सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला फोन

Realme के वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल मार्केटिंग हेड Chase Xu ने टीज़र वीडियो में कहा है कि “Battery limits broken – again. Finally meets my standards! But how big, exactly? August 27, you’ll see.” यानि यहां उन्होंने ये साफ़ कर दिया है कि ये नया सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन 27 अगस्त को पेश किया जायेगा।

क्या उम्मीद की जा सकती है?

  • अब तक की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी (संभावित 12,000mAh+)
  • Silicon-anode तकनीक के साथ लंबी बैटरी लाइफ
  • अल्ट्रा-फास्ट 320W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की सम्भावना

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 FE Leak: जल्द आ सकता है नया Fan Edition

साफ है कि Realme का ये नया कॉन्सेप्ट फोन long battery life smartphone in India 2025 और fast charging phones की कैटेगरी को एक नई दिशा देगा। अब सभी की नज़रें 27 अगस्त के लॉन्च पर हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products