Realme 2 Quick Review in Hindi | Realme 2 का क्विक रिव्यु हिंदी में : आकर्षक खूबियों के साथ कुछ कमियाँ भी

आकर्षक कीमत पर क्या स्पेसिफिकेशन भी है आकर्षक?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo के ऑनलाइन एक्सक्लूसिव ब्रांड Realme ने अपने पहले स्मार्टफोन Realme 1 के साथ भारतीय बाजारों में शानदार दस्तक दी थी। यह डिवाइस एंट्री-लेवल स्मार्टफोनों में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब हुआ था। हम यह नहीं कहते की यह डिवाइस परफेक्ट थी लेकिन अगर कीमत को ध्यान दे तो यहाँ पर आपको काफी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती है जो इसको बाज़ार में लगभग सबसे लोकप्रिय ब्रांड Xiaomi का एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। (Read in English)

अगर निजी रूप से कहूँ तो मुझे Realme की नयी डिवाइस से काफी अधिक उम्मीद है की Realme 2 एक बेहतरीन डिवाइस के रूप में पेश होकर मुकाबले को और बेहतर बनाएगी।

लेकिन जब हमने डिवाइस से जुड़े स्पेसिफिकेशन को रिपोर्ट किया और पाया की यहाँ पर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के इस्तेमाल किया जायेगा और HD+ डिस्प्ले दी जाएगी तो लगा यह एक अपग्रेड वर्जन की जगह एक डाउनग्रेड वर्जन साबित हुआ जिसमे कुछ एक्स्ट्रा खूबियाँ तो थी लेकिन कुछ बेसिक कमी भी दिखाई देती है।

लेकिन डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रख कर निष्कर्ष देने सही नहीं है इसलिए डिवाइस को टेस्ट करने के बाद ही हम अंतिम निष्कर्ष दे पाएंगे अभी हम ध्यान देते है सिर्फ अभी नयी लांच हुई Realme 2 डिवाइस पर और इसका एक क्विक रिव्यु करते है की क्या यह कीमत के हिसाब से अच्छा विकल्प साबित होगा या नहीं?

Realme 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Realme 2
डिस्प्ले 6.2-इंच HD+ (720×1520 पिक्सेल्स), IPS LCD, 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450
रैम 3GB/ 4GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color OS
प्राइमरी कैमरा 13MP  f/2.2 अपर्चर+ 2MP, f/2.4 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 8MP, f/2.2 अपर्चर
नाप और वजन 156.2 x 75.6 x 8.2mm और 168 ग्राम
बैटरी 4230mAh
अन्य 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, Micro-USB, और 3.5mm हैडफ़ोन जैक
कीमत 8,990 रुपए / 10,990 रुपए

Realme 2 का डिजाईन और बिल्ड

Realme 2 का सबसे आकर्षक फीचर है सामने की तरफ दिया गया नौच डिस्प्ले। यह फीचर इस डिवाइस को आधुनिक ट्रेंड के अनुरूप रखती हुई इसको Realme 1 से अलग बनाती है।

पीछे की तरफ आपको आकर्षक ‘डायमंड पैटर्न’ वाली पॉलीकार्बोनेट से बना बैक पैनल दिया गया है जो सामान्य कहे तो यह ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक है लेकिन यहाँ पर इसको पॉलीकार्बोनेट ग्लास बैक कहा गया है। बैक पैनल पर काफी आसानी से उंगलियों के निशान छप जाते है और इसकी सुरक्षा के लिए हम एक केस का सुझाव जरुर देंगे।

पीछे की तरफ Realme ने यहाँ पर फिंगरप्रिंट सेंसर पेश किया है जो काफी तेज़ और सटीक है. 10,000 रुपए से कम की कीमत में यह डिवाइस डिजाईन के हिसाब से लगभग सबसे बेहतर नज़र आता है।

नीचे की तरफ आपको मोनो स्पीकर ग्रिल के साथ USB पोर्ट दिया गया है. यहाँ पर नॉइज़ कैंसलेशन के लिए सेकेंडरी माइक नहीं दिया गया है। यह डिवाइस आपको ब्लू,रेड और ब्लैक कलर विकल्प में उपलब्ध होगी. ब्लैक कलर विकल्प से अलग रेड और ब्लू कलर विकल्प युवा वर्ग को काफी पसंद आयेंगे।

यह भी पढ़िए: Nokia 6.1 Plus रिव्यु हिंदी में : क्या साबित होगा A2 से बेहतर?

Realme 2 का डिस्प्ले

डिस्प्ले का साइज़ बढने और नौच को शामिल करने के अलावा यह डिस्प्ले में हमको प्रभावित करने में सफल नहीं हुई। डिवाइस का रेज़ोलुशन FHD से HD+ पर दिया गया है लेकिन कीमत को देखते हुए यह अभी भी थोडा संतोषजनक कही जा सकती है।

डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कंट्रास्ट में भी काफी कमी दिखाई देती है। लांच इवेंट में भी डिवाइस को काफी लाइटिंग में रखा गया था तो स्क्रीन मध्यम ब्राइटनेस पर स्क्रीन पर देखने में काफी परेशानी होती है। यहाँ पर ओलेओफोबिक कोटिंग नहीं दी गयी है और बैक पैनल की ही तरह स्क्रीन पर भी निशान काफी जल्दी लग जाते है जिससे बचने के लिए हम स्क्रीन प्रोटेक्टर इस्तेमाल करने का विकल्प देंगे।

Realme 2 का प्रदर्शन, सॉफ्टवेयर और बैटरी

हम जानते है की स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट का इस्तेमाल करना काफी यूजर को पसंद नहीं आएगा। लेकिन हम यह जरुर कहेंगे की स्नैपड्रैगन 450 कोई कमज़ोर चिप नहीं है। Oppo ने यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्स्ट्रा कैमरा सेंसर और एक नौच डिस्प्ले दिया है।

ख़ैर, हम यह नहीं कहते है की यह समझौता करना अच्छा है लेकिन कुछ यूजर यहाँ पर Realme 1 में नहीं दिए गये फीचर जैसे फिंगरप्रिंट और नौच को पसंद करते है उनके लिए यह काफी आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

डिवाइस में आपको एंड्राइड 8.1 आधारित Color OS सॉफ्टवेयर दिया गया है। मुझे निजी रूप से Oppo की कस्टम स्किन पसंद है (ख़ासकर नोटिफिकेशन शेड और सिस्टम नोटिफिकेशन) लेकिन फीचर काफी मिलते है और यह थर्ड-पार्टी लांचर को इनस्टॉल करने के बाद भी काम करता है।

Realme 2 में 4230mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो इसको Realme 1 से अलग और बेहतर बनाती है।

Realme 2 का कैमरा

कैमरा हार्डवेयर भी यहाँ पर काफी हद तक Realme 1 के समान ही रखा गया है जो इसको थोडा अलग बनाता है वो है रियर साइड में दिया गया एक्स्टा 2MP कैमरा सेंसर जो सिर्फ डेप्थ सेंसिंग के लिए दिया गया है। अभी के लिए हम कैमरा आउटपुट के बारे में ज्यादा नहीं कह सकते है लेकिन कुछ दिन इस्तेमाल के बाद हम फुल रिव्यु के साथ कैमरा क्वालिटी पर भी अपना निष्कर्ष देंगे।

यह भी पढ़िए:  Xiaomi Poco F1 का रिव्यु हिंदी में : आकर्षक कीमत में दमदार प्रदर्शन

Realme 2 क्विक रिव्यु : साबित होगा वैल्यू फॉर मनी?

Realme 2 को मार्किट में Realme 1 जैसी लोकप्रियता शायद ना मिले लेकिन यह डिवाइस ख़राब नहीं ककही जा सकती है। प्रोसेसर और डिस्प्ले के मामले में थोडा का कमी करने के बावजूद Realme ने यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और नौच जैसे नए फीचर देने के साथ-साथ बड़ी बैटरी भी दी है जो इसको कुछ यूजर के लिए एक बेहतर विकल्प बनाती है।

हम यह भी सोचते है की यह डिवाइस पारम्परिक ग्राहक के लिए भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। थोडा कम आकर्षक डिस्प्ले और असुरक्षित सॉफ्टवेयर को ध्यान में रखे तो हम आपको इसका सुझाव नहीं दे पाएंगे लेकिन यहाँ यह भी ध्यान रखे की ये कमियाँ फोन को नापसंद करने करने की ज्यादा बड़ी वजह नहीं बन सकती है। 10,000 रुपए की कीमत में अगर हम देखे को अन्य विकल्पों में भी आपको काफी समझौते करने पड़ते है।

Realme 2 में आपको कुछ आकर्षक फीचर तो दिए है लेकिन कुछ जगह कमी भी दिखाई देती है। Oppo ने यहाँ पर अपने पुराने फ़ॉर्मूला अपनाते हुए एक बेहतर मोबाइल प्लेटफार्म देना चाहिए था या नाम में कुछ बदलाव करना चाहिए था। Realme 1 की सफलता तो देखते हुए हम यही कह सकते है की Realme 2 को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। ऑनलाइन शौपिंग के इस चरम समय में यूजर की नज़र में स्पेसिफिकेशन भी काफी मायने रखती है जिसका ध्यान मेकर को रखना चाहिए।

Related Articles

ImageiPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

एक नज़र में : Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन अगर ये गलती से आपके हाथ से गिरकर टूट गया, तो इसका रिपेयर आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा? मैं खुद Apple यूज़र हूँ और कुछ साल पहले मेरे iPhone 13 का बैक ग्लास भी रिपेयर हुआ …

ImageRealme 2 Pro Review in Hindi | Realme 2 Pro का रिव्यु हिंदी में

Realme, Oppo द्वारा पेश किया या एक ऑनलाइन ब्रांड है जिसने पिछले महीने ही Realme 2 को इंडिया में लांच किया था। नाम से यह Realme 1 का अपग्रेड प्रतीत होता था लेकिन कीमत और स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यह एक डाउन-ग्रेड ही साबित हुआ। फोन में कोई परेशानी नहीं थी लेकिन डाउनग्रेड की वजह …

ImageRealme C2 का रिव्यु (समीक्षा): बेस्ट स्मार्टफोन अंडर 6000?

काफी कम समय में भी Realme ने किफायती कीमत के सेगमेंट में अपनी एक अच्छी पकड बना ली है। हाल ही में कंपनी ने Realme C2 को इंडिया में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया था। इस डिवाइस को Realme 3 Pro के साथ एक कॉम्पैक्ट वरिएन्त की तरह पेश किया गया था। (Realme C2 …

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.