भारत में जल्द लॉन्च होगा “AI Party Phone”, टीजर के साथ ये जानकारी रिवील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme भारत में अपनी realme 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें realme 15 Pro और realme 15 इन दो फोन्स को शामिल किया जाने वाला है। पहले भी इनसे संबंधित कई लीक्स सामने आए थे और अब कंपनी ने इन्हें इंडिया लॉन्च के लिए AI Party Phone के रूप में टीज करना भी शुरू कर दिया है।

ये पढ़ें: Netflix की ये 5 फिल्में आपको अपने बच्चों को एक बार जरूर दिखानी चाहिए

realme 15, realme 15 Pro इंडिया लॉन्च टीजर “AI Party Phone”

कंपनी ने अपनी 15 सीरीज के दोनों फोन्स के इंडिया लॉन्च का टीजर आधिकारिक तौर पर साझा कर दिया है। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई गई है, बल्कि “Coming Soon” के साथ टीज किया गया है, लेकिन इससे एक नई रोचक जानकारी सामने आयी है, कि इस बार कंपनी अपनी आगामी सीरीज में कुछ नए प्रकार के AI फीचर्स को शामिल करने वाली है।

realme 15, realme 15 Pro इंडिया लॉन्च टीजर

दरअसल, कंपनी ने टीजर में “AI party phone” को मेंशन किया है, जिससे ये समझ आता है, कि इस सीरीज में पार्टी से सम्बंधित कुछ AI फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी ने इससे संबंधित किसी भी फीचर्स का जिक्र नहीं किया है। टीजर के अनुसार फोन की बिक्री लॉन्च के बाद Flipkart पर शुरू होगी।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हमें AI Party कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिनमें AI आधारित इमेजिंग प्रक्रिया को शामिल किया जा सकता है, जिससे शटर स्पीड, कंट्रास्ट, सैचुरेशन को लाइटनिंग के अनुसार एडजस्ट किया जा सके, ताकि किसी कंसर्ट या हाउसपार्टी जैसी जगहों पर क्लिक की गई पिक्चर्स भी काफी अच्छी हो।

अन्य लीक्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार बेस मॉडल में हमें Snapdragon 7 Gen 4 SoC देखने को मिल सकता है। फोन को 6,300mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

बेस मॉडल में हमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, and 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इनसे संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही कंपनी इसके अन्य फीचर्स की जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: इस बारिश ये 5 गैजेट्स आयेंगे आपके बहुत काम, सभी के घर में होना चाहिए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.