Home न्यूज़ Realme 10 की लॉन्च डेट सामने आयी, बेहद कम कीमत पर देगा...

Realme 10 की लॉन्च डेट सामने आयी, बेहद कम कीमत पर देगा Redmi Note 12 को टक्कर

0
Realme 10 4G leak

कई लीक और अफवाहों के बाद, realme ने आज realme 10 सीरीज़ के पहले स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये ग्लोबल लॉन्च है और इसमें कंपनी बेस मॉडल realme 10 को लॉन्च करने वाली है। ये लॉन्च इवेंट 9 नवंबर 2022 को है। साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ फ़ीचर भी लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिए हैं।

realme 10 कब होगा लॉन्च ?

Realme 10 को 9 नवंबर 2022 को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा और आसार हैं कि ये दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 में भारत में दस्तक देगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस स्मार्टफोन में ओक्टा कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ AMOLED डिस्प्ले, 8GB तक की RAM और 8GB तक की वर्चुअल रैम (यानि 16GB तक की रैम) के विकल्प मिलेंगे।

realme 10 डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन की जो तस्वीर सामने आयी है, उसमें रियर पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश नज़र आ रहा है। साथ ही फ्लैट एज हैं और ड्यूल रियर कैमरा व पंच-होल सेल्फी कैमरा भी आप इसमें देख सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच की डिस्प्ले फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी, जिसे आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ बढ़ा भी सकते हैं।

realme 10 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP के मैक्रो सेंसर के साथ नज़र आएगा। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी। ये फ़ोन android 12 आधारित realme UI 3.0 पर काम करता है।

Redmi Note 12 Vs Realme 10 4G

काफी हद तक इसकी सीधी टक्कर Redmi Note 12 से होने वाली है। दोनों स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले, 8GB तक की रैम, ड्यूल रियर कैमरे और टाइप-सी पोर्ट के साथ आने वाले हैं। यहां तक कि इन दोनों में 5000mAh की बैटरी और 33W की फ़ास्ट चार्जिंग है। लेकिन Redmi ने बेस मॉडल में भी इस बार 5G सपोर्ट दिया है और Redmi Note 12 Snapdragon 4 Gen 1 के साथ आने वाला है। साथ ही इसमें 120Hz डिस्प्ले है। वहीँ realme 10 एक 4G डिवाइस है, जिसे आप Helio G99 चिपसेट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बाज़ार में देखेंगे।

इसके अलावा Redmi के फ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा है, जबकि realme यहां इस फ़ोन में 16MP का सेल्फी सेंसर दे सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version