Home न्यूज़ Oxygen OS 11 के कुछ बेस्ट फीचर आये सामने, साथ में अपडेट...

Oxygen OS 11 के कुछ बेस्ट फीचर आये सामने, साथ में अपडेट टाइमलाइन

0
Top OxygenOS 11 features and eligible device list

OnePlus ने अपने लेटेस्ट एंड्राइड 11 आधारित सॉफ्टवेयर अपडेट को Hydrogen OS 11 के नाम से आज पेश किया है। जिनको नहीं पता उनको बता दे की गूगल प्ले सर्विस के बिना Oxygen OS को चीन में Hydrogen OS के नाम से जाना जाता है। ग्लोबल सॉफ्टवेयर लांच से

पहले आज कुछ नए फीचर सामने आये है जो आप जल्द ही OnePlus 11 Open Beta में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। तो चलिए इन लेटेस्ट फीचरों पर नज़र डालते

है:

OxygenOS 11 aka HydrogenOS 11 के लेटेस्ट फीचर

1. ऑलवेज ऑन डिस्प्ले

काफी समय से वनप्लस यूजर इस फीचर का इन्तजार कर रहे थे और आखिरकार कंपनी ने इसको पेश कर दिया। इससे पहले डिवाइस में मिलने वाले अन्य फीचरों की तुलना में यूजरों को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। इस फीचर की मदद से आप स्क्रीन पर एक क्लॉक लगाने के अलावा किसी भी सिलेक्टेड इमेज का आउटलाइन ड्राइंग भी इस्तेमाल कर सकते है।

2. वन-हैण्ड एक्सेस

जो यूजर सैमसंग OneUI का इस्तेमाल कर रहे है वो इस फीचर से भली भाति परिचित होंगे। यह फीचर काफी यूजर पसंद भी करते है और इसी को चलते OnePlus ने इसको अपने लेटेस्ट सॉफ्टवेयर में शामिल किया है।इस फीचर के तहत आपको प्री-इन्सटाल्ड एप्लीकेशन के साथ आपको UI के कुछ जरूरी एलिमेंट्स बॉटम में हमेशा मिलेंगे।

3. नए आइकॉन एंड एनीमेशन

नए सॉफ्टवेयर में जो विजुअल बदलाव देखने को मिलते है वो:\

  • Helvetica font
  • डार्क मोड में सुधार
  • नए आइकॉन, एनीमेशन और वॉलपेपर एंड रिंगटोन

इसके अलावा आपको Zen Mode 2.0 में नया मैडिटेशन फीचर, गूगल जैसा रियल टाइम वौइस ट्रांसक्रिप्शन फीचर और कुछ एक्स्ट्रा ऑप्टिमाइजेशन भी देखने को मिल सकते है।

OxygenOS 11 की अपडेट टाइमलाइन

कंपनी ने अभी के लिए 8 डिवाइसों को इस नए अपडेट के लिए शामिल किया है। इन सभी फ़ोनों को इनकी लांच डेट के हिसाब से सॉफ्टवेयर अपडेट भी रोल-आउट होते देखे जा सकते है।

सॉफ्टवेयर का स्टेबल अपडेट मिलेगा:

  • अक्टूबर 2020
    • OnePlus 8
    • OnePlus 8 Pro
  • दिसम्बर 2020
    • OnePlus 7T
    • OnePlus 7T Pro
    • OnePlus 7
    • OnePlus 7 Pro
    • OnePlus 6
    • OnePlus 6T

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version