Oppo ने जून महीने चाइना में अपनी Reno 4 सीरीज को पेश किया था। सीरीज के तहत आपको Reno 4 और Reno 4 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। इनमे से कंपनी ने Reno 4 Pro को इंडियन मार्किट में 31 जुलाई को लांच किया था।
अब कंपनी इसी सीरीज के एक और स्मार्टफोन Reno 4 SE को 5G कनेक्टिविटी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लांच कर दिया है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 720 चिपसेट भी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:
Oppo Reno 4 SE की कीमत और उपलब्धता
अभी के लिए यह डिवाइस Super Flash Black, Super Flash White और Super Flash Blue कलर ऑप्शन में पेश की गयी है। डिवाइस के 8GB + 128GB मॉडल को 2499 युआन की कीमत में तथा 256GB मॉडल को 2799 युआन की कीमत में पेश किया गया है। डिवाइस के अभी ग्लोबल मार्किट में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo Reno4 SE के फीचर
Reno 4 SE सामने की तरफ 6.43-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यहाँ MediaTek Dimensity 720 दी गयी है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।
फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल कटआउट के तहत दिया है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित Color OS पर रन करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है।
Oppo Reno 4 SE की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo Reno 4 SE |
डिस्प्ले | 6.4-इंच FHD+ रेज़ोलुशन, पंच होल, AMOLED डिस्प्ले |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित Color OS |
प्रोसेसर | मीडियाटेक हेलिओ 720 |
बैटरी | 4300mAh, 65W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
रैम | 8GB |
स्टोरेज | 128, 256GB ततक बढ़ा सकते है |
रियर कैमरा | 48MP+ 8MP+ 2MP |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
अन्य फीचर | 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VolTE, फिंगरप्रिंट सेंसर, |
कीमत | 2499 युआन / 2799 युआन |